आज से तय संख्या में आएंगे कर्मचारी, ऐसे लगेगी हाजिरी, रोस्टर जारी

आज से तय संख्या में आएंगे कर्मचारी, ऐसे लगेगी हाजिरी, रोस्टर जारी

शिमला हिमाचल प्रदेश के राज्य आपदा प्रबंधन सेल के आदेश के बाद विभिन्न विभागों और कार्यालयों के प्रमुखों ने 30 फीसदी कर्मचारियों के आने को लेकर रोस्टर जारी कर दिए हैं। सोमवार को आपसी तालमेल कर कई कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे, लेकिन अब रोस्टर बनने के बाद मंगलवार से कार्यालयों में कामकाज सामान्य हो जाएगा। चूंकि, लंबे समय से सभी सरकारी दफ्तर बंद चल रहे थे। ऐसे में इस बात के लिए खास ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं कि कार्यालय आने वाले लोगों के बीच उचित दूरी के…

Read More

आज से बैंकों में दो बजे तक मिलेंगी ग्राहकों को सेवाएं, चार बजे होंगे बंद

आज से बैंकों में दो बजे तक मिलेंगी ग्राहकों को सेवाएं, चार बजे होंगे बंद

शिमला हिमाचल प्रदेश में मंगलवार से दोपहर दो बजे तक बैंकों में ग्राहकों को सेवाएं मिलेंगी। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने सभी बैंक और वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक करने के बाद यह फैसला लिया। दोपहर चार बजे बैंक बंद होंगे। बैठक में फैसला लिया गया कि एक जून से दोपहर दो बजे की जगह अब चार बजे बैंक बंद कर दिए जाएंगे। ग्राहकों को दी जाने वाले सेवा सुबह दस से दोपहर दो बजे तक मिलेगी। इसके अलावा छह जून तक प्रदेश के सभी बैंक शनिवार…

Read More

छात्रवृत्ति घोटाले में बैंक अफसरों को चेक से भी मिली थी घूस

छात्रवृत्ति घोटाले में बैंक अफसरों को चेक से भी मिली थी घूस

शिमला हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित ढाई सौ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई की जांच में खुलासा हुआ है कि बैंकों में विद्यार्थियों के नाम पर फर्जी खाते खोलने और छात्रवृत्ति को संस्थानों के खातों में ट्रांसफर करने के बदले बैंक अफसरों को चेक से भी घूस की रकम दी गई थी। नाइलेट के नाम पर प्रदेश में चल रहे नौ फर्जी संस्थानों की जांच में यह बात सामने आई है। इसमें पता चला है कि इलाहाबाद बैंक (अब इंडियन बैंक) में तत्कालीन बैंक मैनेजर को फर्जी संस्थानों की निदेशकों…

Read More

कोरोना 290 गांवों को छू भी नहीं पाया, बाहर से प्रवेश की अनुमति नहीं

कोरोना 290 गांवों को छू भी नहीं पाया, बाहर से प्रवेश की अनुमति नहीं

नाहन/हमीरपुर/बिलासपुर भले ही कोरोना के मामले और मौतें चिंता बढ़ा रही हों, लेकिन प्रदेश के 290 ऐसे गांव हैं जहां आज तक एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं हुआ है। इसका कारण ग्रामीणों का समय रहते जागरूक होना है। ज्यादातर गांवों में लोगों ने अपने स्तर पर नाके लगाकर बाहर से आने वाले लोगों की एंट्री पर रोक लगा रखी है।  ग्रामीण न खुद बाहर जाते हैं और न ही किसी को गांव में आने देते हैं। कई गांवों में तो रिश्तेदारों को भी नहीं बुलाया जा रहा है। सभी तरह…

Read More

पिता-पुत्र की मौत, अब एक कंधे पर परिवार का जिम्मा

पिता-पुत्र की मौत, अब एक कंधे पर परिवार का जिम्मा

पांवटा साहिब (सिरमौर)/शिमला/बैजनाथ (कांगड़ा) शिवपुर पंचायत में कोरोना से दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। इन बच्चों ने 12 दिन के भीतर ही पिता के साथ दादा को भी खो दिया। पांवटा की शिवपुर पंचायत निवासी देवेंद्र सिंह (33) ठेकेदारी से परिवार पाल रहे थे। उनके छोटे भाई कमलजीत सिंह ने बताया कि एक दिन बड़े भाई की तबीयत खराब हुई। सूरजपुर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच और दवा लेकर अपना काम करने लगे। एक दिन तबीयत ज्यादा बिगड़ी और सांस में तकलीफ के चलते टेस्ट…

Read More

आज से अनलॉक शुरू, सभी दुकानें खुलीं, दफ्तरों में पहुंचे कर्मचारी

आज से अनलॉक शुरू, सभी दुकानें खुलीं, दफ्तरों में पहुंचे कर्मचारी

शिमला हिमाचल प्रदेश में कोविड की दूसरी लहर में लागू किए कोरोना कर्फ्यू के बाद सोमवार को अनलॉक-एक शुरू हो गया है। प्रदेशभर में नौ बजे से सभी दुकानें खुल गई हैं। दोपहर 2 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी। यह व्यवस्था पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक रहेगी। शनिवार और रविवार को जरूरी वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। सरकारी दफ्तरों में भी आज से 30 फीसदी स्टाफ आया है। हालांकि आज यह तय होगा कि कौन कर्मचारी और अधिकारी कार्यालय आएंगे और कौन करेगा वर्क फ्रॉम होम।…

Read More

कोरोना कर्फ्यू में 32 विभागों ने किए विकास कार्यों के 500 टेंडर

आज से तय संख्या में आएंगे कर्मचारी, ऐसे लगेगी हाजिरी, रोस्टर जारी

शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी सरकारी और निजी विकास कार्य जारी रखे हैं। प्रदेश सरकार के करीब 32 विभागों और उपक्रमों ने विकास कार्यों के करीब 500 टेंडर लगाए हैं। कोविड संकट में भी लोक निर्माण विभाग ने 199 टेंडर लगाए हैं, जबकि शहरी विकास विभाग निविदाएं बुलाने के मामले में दूसरे और जलशक्ति विभाग तीसरे स्थान पर है। शहरी विकास विभाग ने 69 और जलशक्ति विभाग ने 67 निविदाएं बुलाई हैं। लोक निर्माण विभाग के सड़कों की मरम्मत, रखरखाव आदि के टेंडर हैं। इसके…

Read More

प्रशासन ने की सख्ती, बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेह में एंट्री नहीं

प्रशासन ने की सख्ती, बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेह में एंट्री नहीं

उदयपुर (लाहौल-स्पीति) पर्यटक और मजदूर बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट के लेह नहीं जा सकेंगे। ऐसे में लेह-लद्दाख की ओर जाने वाले पर्यटक और मजदूरों को 96 घंटे के भीतर की आरटीपीसीआर रिपोर्ट साथ लेकर जाना होगा। अन्यथा उन्हें हिमाचल सीमा सरचू से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। लेह प्रशासन ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। ट्रक चालकों का उपशी में रेपिड टेस्ट के बाद आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। पर्यटक, मजदूर और कारोबारी को बिना आरटीपीसीआर के सरचू से आगे जाने की अनुमित नहीं होगी। कोविड…

Read More

एएसपी पर महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

एएसपी पर महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

शिमला हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला पुलिस के एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और जिले की यौन उत्पीड़न रोकथाम कमेटी के चेयरमैन पर महिला हेड कांस्टेबल ने शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। शिमला शहर के महिला थाने में पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि यह पुलिस अफसर कई दिनों से उसे तंग कर रहा था और आपत्तिजनक बातें और मांग उससे रख रहा था। पुलिस अफसर पर आरोप है कि उसने पत्नी को गाड़ी सिखाने के बहाने उसे अपने घर बुलाया। एक दिन…

Read More

एक कोरोना सैंपल की दो रिपोर्ट, एक निगेटिव और दूसरी पॉजिटिव

एक कोरोना सैंपल की दो रिपोर्ट, एक निगेटिव और दूसरी पॉजिटिव

संतोषगढ़ (ऊना) हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक कोरोना सैंपल की दो अलग-अलग रिपोर्ट सामने आई हैं। एक रिपोर्ट में व्यक्ति को निगेटिव बताया गया तो दूसरी में कोरोना पॉजिटिव। ऐसे में व्यक्ति पसोपेश में है कि वह संक्रमित है या नहीं। जिले के संतोषगढ़ में सामने आए इस मामले से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठना शुरू हो गए हैं। ऊना जिले के संतोषगढ़ में एक 44 वर्षीय व्यक्ति ने 10 मई को रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना जांच करवाई थी। इस पर उन्हें व्यक्तिगत रिपोर्ट निगेटिव…

Read More