पहाड़ी पर बनेगा बिलासपुर-लेह रेललाइन का सबसे लंबा पुल

पहाड़ी पर बनेगा बिलासपुर-लेह रेललाइन का सबसे लंबा पुल

बिलासपुर सामरिक महत्व की बिलासपुर-मनाली-लेह रेललाइन परियोजना का सबसे लंबा पुल कुल्लू के नग्गर में कर्जन गांव में बनेगा। इस पुल की लंबाई 1.2 किलोमीटर होगी। यह पुल किसी नदी पर नहीं बल्कि एक पहाड़ी पर बनेगा।  उत्तर रेलवे ने बिलासपुर से लेह तक सर्वे और अलाइनमेंट रिफाइनमेंट का कार्य पूरा कर लिया है। विशेषज्ञों ने परियोजना की अलाइनमेंट भी लिडार सर्वे के आधार पर फाइनल कर दी है। अब विशेषज्ञ इसमें बनने वाले पुलों और टनलों के डिजाइन पर कार्य कर रहे हैं। सामरिक, व्यापारिक और पर्यटन की दृष्टि…

Read More

गुड़िया मामले में दोषी की सजा पर सुनवाई 15 जून तक टली

गुड़िया मामले में दोषी की सजा पर सुनवाई 15 जून तक टली

शिमला हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म और हत्याकांड मामले में दोषी करार दिए गए नीलू की सजा पर सुनवाई मंगलवार को  कोरोना कर्फ्यू के चलते सुनवाई 15 जून तक टल गई है।  गुड़िया दुष्कर्म व हत्याकांड में सीबीआई की ओर से पेश चालान में दोषी साबित हुए चरानी अनिल उर्फ नीलू को शिमला की विशेष अदालत ने 28 अप्रैल को दोषी करार दिया था। अब दोषी की सजा पर फैसला होना बाकी है। कोरोना कर्फ्यू की बंदिशों के चलते आरोपी को न्यायालय लाना मुश्किल है। इस कारण फिर इस…

Read More

किसानों और बागवानों से खेतों में फल-सब्जियां खरीदेगा अमेजन, एपीएमसी से मिला एनओसी

किसानों और बागवानों से खेतों में फल-सब्जियां खरीदेगा अमेजन, एपीएमसी से मिला एनओसी

शिमला बहुराष्ट्रीय ई कॉमर्स कंपनी अमेजन जल्द ही शिमला जिले में किसान बागवानों से उनके उत्पाद की सीधी खरीद शुरू करेगी। कृषि उपज विपणन समिति शिमला एवं किन्नौर (एपीएमसी) ने इसके लिए कंपनी को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। अब अमेजन ने कृषि विभाग से लाइसेंस लेने और ठियोग के बलग में पहला खरीद केंद्र स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है। दावा किया जा रहा है कि घर-द्वार फल सब्जियां बिकने से किसान-बागवानों को उपज की अच्छी कीमतें मिलेंगी और मालभाड़े का खर्च बचेगा।  अमेजन सब्जियों…

Read More

कोरोना कर्फ्यू 14 जून तक, आज से शुक्रवार तक सिर्फ दो बजे तक ही खुलेंगे बाजार

कोरोना कर्फ्यू 14 जून तक, आज से शुक्रवार तक सिर्फ दो बजे तक ही खुलेंगे बाजार

शिमला जयराम मंत्रिमंडल के कोरोना कर्फ्यू में रियायत न बढ़ाने के चलते सोमवार से एक बार फिर बाजार सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगे। व्यापारी संगठनों के दबाव के बीच सरकार ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों की कोविड को नियंत्रित करने के लिए एक सप्ताह और सख्ती रखने की सिफारिश को मानते हुए कर्फ्यू को 14 जून तक बढ़ा दिया था। हालांकि 11 जून के होने वाली कैबिनेट की बैठक में कर्फ्यू जारी रखने और रियायतों को बढ़ाने पर चर्चा कर फैसला लिया जा…

Read More

लाहौल में घर-घर जाकर विद्यार्थियों का भविष्य संवार रहे शिक्षक

लाहौल में घर-घर जाकर विद्यार्थियों का भविष्य संवार रहे शिक्षक

केलांग (लाहौल-स्पीति) कोरोना संकट के इस मुश्किल दौर में इंटरनेट की सुविधा न होने पर भी लाहौल घाटी में गुरुजन ऑफलाइन घर-घर जाकर शिक्षा की रोशनी फैला रहे हैं। घाटी के दूरदराज के क्षेत्रों में इंटरनेट की सुविधा न के बराबर है। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पा रही है। स्कूल बंद हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसे देखते हुए कुछ अध्यापक दुर्गम क्षेत्रों में घर-घर जाकर बच्चों की पढ़ाई में मदद कर रहे हैं।  लाहौल के दुर्गम गांव सलग्रां में इंटरनेट तो दूर की…

Read More

विद्यार्थी जान जोखिम में डालकर तीन घंटे पैदल चल पहाड़ी पर नेटवर्क तलाश रहे

विद्यार्थी जान जोखिम में डालकर तीन घंटे पैदल चल पहाड़ी पर नेटवर्क तलाश रहे

न्यूली (कुल्लू) कोरोना काल में स्कूली विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। जिन क्षेत्रों में इंटरनेट और नेटवर्क की अच्छी सुविधा नहीं है, वहां बच्चों को तीन घंटे की चढ़ाई करके पहाड़ी पर सिग्नल ढूंढकर कक्षाएं लगानी पड़ रही हैं। विद्यार्थियों को जान जोखिम में डालकर घर से दूर जाकर नेटवर्क की तलाश करनी पड़ रही है। कई बार बच्चे खतरनाक जगह पर जाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की सैंज घाटी में भी यही आलम है।  घाटी की पंचायत गाड़ापारली और शांघड़ के…

Read More

सहकारी बैंक भर्ती करेगा 149 जूनियर क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट, आवेदन के लिए खुला लिंक

सहकारी बैंक भर्ती करेगा 149 जूनियर क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट, आवेदन के लिए खुला लिंक

शिमला  हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक कोरोना संकट के बीच नियमित आधार पर जूनियर क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के 149 पद भरने जा रहा है। इन पदों को भरने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बैंकों के लिए भर्ती करने वाली एजेंसी आईबीपीएस ऑनलाइन परीक्षा लेगी। भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए 2 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। चुने जाने वाले अभ्यर्थियों को करीब 35 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। अभ्यर्थी के 12वीं कक्षा में 50 फीसदी अंक हों और 18 से 45 वर्ष के बीच उम्र हो।  आवेदन…

Read More

ओरिजिनल प्रमाण पत्र अपने पास रखने वाले शिक्षण संस्थानों पर दर्ज करवाए जाएंगे मामले

ओरिजिनल प्रमाण पत्र अपने पास रखने वाले शिक्षण संस्थानों पर दर्ज करवाए जाएंगे मामले

शिमला हिमाचल प्रदेश राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने प्रदेश के सभी निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को विद्यार्थियों के ओरिजिनल प्रमाण पत्र अपने पास नहीं रखने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान आयोग ने कहा कि मनमानी करने वाले शिक्षण संस्थानों के खिलाफ पुलिस में मामले दर्ज करवाए जाएंगे। आयोग ने जिला पुलिस अधीक्षकों को मनमानी करने वाले निजी शिक्षण संस्थानों के खिलाफ मामले दर्ज करने के निर्देश दिए। कई बार निर्देश के बावजूद विद्यार्थी के ओरिजिनल प्रमाण पत्र नहीं लौटाने पर एक विवि…

Read More

राशन डिपो में चीनी के दाम बढ़ाने की तैयारी

शिमला हिमाचल प्रदेश के डिपुओं में चीनी के दाम बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को बंद पैकेट में चीनी दी जानी है। ऐसे में चीनी के दाम 3 से 4 रुपये तक बढ़ाए जाएंगे। अब या तो यह बढ़ोतरी या तो सरकार वहन करेगी या फिर उपभोक्ताओं से ज्यादा कीमत वसूली जाएगी।  खाद्य आपूर्ति निगम ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। 5 जून के बाद होने वाली कैबिनेट की बैठक में इसे लाया जाएगा। हिमाचल में 18.50 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं।…

Read More

बरागटा के निधन के चलते कैबिनेट की बैठक स्थगित, पार्टी ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

बरागटा के निधन के चलते कैबिनेट की बैठक स्थगित, पार्टी ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

शिमला मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के निधन के चलते होटल पीटरहॉफ में आज प्रस्तावित हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। इस बैठक में अनलॉक पार्ट-2 में कई रियायतें दी जानी थीं। साथ ही प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द कर छात्रों को प्रमोट करने, कोरोना कर्फ्यू 15 जून तक बढ़ाने, दुकानें खोलने की छूट पांच बजे तक करने आदि पर फैसला होना था। वहीं नरेंद्र बरागटा के  निधन के बाद हिमाचल भाजपा ने…

Read More