शिमला हिमाचल प्रदेश के एक आईएएस अधिकारी पर सोलन जिले में तैनात एक महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप लगने के बाद राज्य सरकार ने अधिकारी का तबादला कर शिमला में एक विभाग का निदेशक लगा दिया है। साथ ही उपायुक्त सोलन ने मामले की जांच के लिए एडीए सोलन की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है। सूत्रों के अनुसार अधिकारी पर आरोप है कि वह पद पर रहते हए एक महिला कर्मी का उत्पीड़न करने, उसे निजी व एकांत जगहों पर बुलाने के लिए…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
कोर्ट में चुनौती देने वाले 10वीं के छात्र ने हासिल किए 100 फीसदी अंक
धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित करने के फार्मूले को हाईकोर्ट में चुनौती देने वाले छात्र ने अब 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। छात्र ने 12 जुलाई को बोर्ड की ओर से ली गई विशेष परीक्षा में भी अच्छा स्कोर किया है, जिसके चलते उसने हिंदी विषय में भी शत-प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अगर छात्र बोर्ड के फार्मूले को कोर्ट में चुनौती न देता और वह शत-प्रतिशत अंक हासिल करने से वंचित रह जाता। जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिले का एक छात्र…
Read Moreएनटीटी और आंगनबाड़ी वर्करों को मिलेगा प्री प्राइमरी शिक्षक बनने का अवसर
शिमला नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करने वालों के साथ आंगनबाड़ी वर्करों के लिए भी प्री प्राइमरी शिक्षक बनने का मौका मिलने वाला है। नर्सरी और केजी कक्षा के लिए शिक्षक भर्ती के लिए विभाग के अधिकारी आरएंडपी नियम बनाने में जुट गए हैं। प्री प्राइमरी स्कूलों में चार हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार है। अप्रैल में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्री प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) अनिवार्य करने का प्रस्ताव भेजा था। एनटीटी कर…
Read Moreकिन्नौर में मध्यम तीव्रता के झटके, जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं
शिमला हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर में शुक्रवार रात 3.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि जान या माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। विज्ञापन विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र किन्नौर जिले में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। रात 11 बजकर 32 मिनट पर आए भूकंप के झटके किन्नौर और आसपास के जिलों में महसूस किए गए।
Read Moreझटका: मैक्लोडगंज के निजी होटलों में 90 से जीरो फीसदी पहुंची ऑक्यूपेंसी
धर्मशाला पिछले सोमवार को जिला कांगड़ा में आई भारी बारिश से हुई तबाही से पर्यटन कारोबार को बड़ा झटका लगा है। पिछले वीकेंड पर होटलों में 80 से 90 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी थी। अब मैक्लोडगंज व भागसूनाग में यह यह शून्य हो गई है। वीकेंड पर जिले के सभी निजी और निगम के होटलों में हुई एडवांस बुकिंग को पर्यटकों ने रद्द करवा दिया है। धर्मशाला के होटलों में ऑक्यूपेंसी पांच फीसदी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जिले में हुए भारी भू-स्खलन के कारण पर्यटन कारोबार को करीब…
Read Moreशिमला, मनाली में बढ़ी पर्यटकों की संख्या, पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शिमला, मनाली, धर्मशाला में पयर्टकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षकों को आदेश जारी किए गए हैं कि पुलिस जवानों को पूरी तरह मुस्तैद रखा जाए। वहीं ट्रैफिक को लगातार मॉनीटर किया जाए। सीएम ने कहा कि बरसात के मौसम में प्रदेश सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें पर्यटकों को नदी नालों के करीब न जाने की हिदायत दी गई है। मुख्यमंत्री जयराम…
Read Moreगंगा और हिमाचल की सभी नदियों में प्रवाहित की गईं वीरभद्र सिंह की अस्थियां
रामपुर बुशहर छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्व. वीरभद्र सिंह की अस्थियां शनिवार को हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित की गईं। स्व. वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह के चचेरे भाई रिपु धवन ने अस्थियों का विसर्जन किया। वह शुक्रवार को पद्म पैलेस रामपुर से राज पुरोहित सहित 11 लोगों के साथ हरिद्वार रवाना हुए थे। उनके साथ पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा भी रहे। वहीं प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बहने वाली नदियों में वीरभद्र सिंह की अस्थियों का विसर्जन किया गया। किन्नौर जिले के कड़छम, आनी…
Read Moreदामिनी एप खराब मौसम के बीच आसमानी बिजली गिरने से पहले करेगी अलर्ट
पालमपुर (कांगड़ा) खराब मौसम के बीच बिजली गिरने से पहले लोगों और किसानों को अब मोबाइल एप्लीकेशन दामिनी अलर्ट करेगी। यह मोबाइल एप करीब 35 से 40 मिनट पहले अलर्ट करेगी। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरींद्र कुमार चौधरी ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग नई दिल्ली ने यह दामिनी एप विकसित की है। उन्होंने किसानों को इस मोबाइल एप को डाउनलोड करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बिजली गिरने से पूर्व लोगों को अलर्ट मिलने व समय पर सचेत होने से जानमाल की रक्षा हो…
Read Moreस्कूली बच्चों को एक क्लिक से स्मार्ट फोन देने की योजना शुरू
शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चों को एक क्लिक से स्मार्ट फोन देने की योजना शुरू हो गई है। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने सचिवालय से स्मार्ट फोन डोनेट करने की वेबसाइट का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम वर्चुअल तौर पर जुड़े। योजना शुरू होने से पहले ही उद्योगपतियों और बैंकर्स ने शिक्षा विभाग को 1150 स्मार्ट फोन दे दिए हैं। कोरोना संकट के चलते प्रदेश में मार्च 2020 से बंद चल रहे स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई करवाई…
Read Moreकेंद्र सरकार को हिमाचल शिक्षा विभाग ने भेजी 141 करोड़ की डीपीआर
शिमला स्ट्रेथनिंग टीचिंग लर्निंग एंड रिजल्ट फॉर स्टेट्स (स्टार्स) प्रोजेक्ट की गुरुवार को प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की ऑनलाइन बैठक हुई। प्रदेश के शिक्षा विभाग ने इस प्रोजेक्ट के तहत केंद्र सरकार को 141 करोड़ रुपये की डीपीआर भेजी है। छह विशेष राज्यों में शिक्षा में सुधार के लिए केंद्र सरकार ने यह प्रोजेक्ट शुरू किया है। हिमाचल प्रदेश को भी इसमें शामिल किया गया है। गुरुवार को ऑनलाइन बैठक में प्रदेश के शिक्षा अधिकारियों ने केंद्रीय अधिकारियों को अपनी डीपीआर से अवगत कराया। बताया कि स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत मिलने…
Read More