शिमला स्कूल के कमरे की क्षमता अनुसार पचास फीसदी विद्यार्थियों को ही एक कक्षा में बिठाया जाएगा। शेष विद्यार्थियों की क्लास दूसरे कमरे में लगाई जाएगी। हिमाचल प्रदेश में 17 फरवरी से पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए रोजाना खुलने जा रहे स्कूलों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए एसओपी के तहत कक्षाएं लगाई जाएंगी। प्रार्थना सभा, खेलकूद सहित एकत्र होने वाली अन्य गतिविधियों पर रोक रहेगी। लंच ब्रेक और आने-जाने का समय कक्षावार अलग-अलग होगा। कक्षाओं में एक बेंच में एक ही विद्यार्थी को…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
सरकार देगी लैपटॉप खरीदने को अतिरिक्त बजट, जेबीटी भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश
शिमला हिमाचल प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले मेधावियों के लिए लैपटॉप खरीदने को सरकार अतिरिक्त बजट देगी। शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 के विद्यार्थियों के लिए मंत्रिमंडल ने यह फैसला लिया है। बीते दिनों वित्त एवं योजना विभाग ने अतिरिक्त बजट देने से इंकार कर दिया था। शिक्षा विभाग ने सोमवार को मंत्रिमंडल बैठक में इस बाबत प्रस्ताव लाया। विस्तृत चर्चा के बाद मंत्रिमंडल ने लैपटॉप खरीद के लिए अतिरिक्त बजट देने को मंजूरी दी है। उधर, वर्ष 2020-21 से मेधावियों को सरकार स्मार्ट मोबाइल फोन देगी। बीते वर्ष…
Read Moreसरकार का पेंशनरों के लिए 1785 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट
शिमला कैबिनेट की बैठक में पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को संशोधित पेंशन देने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई तो यह बात सामने आई कि संशोधित पेंशन का लाभ देने के लिए सरकार सालाना 1785 करोड़ रुपये अतिरिक्त व्यय करेगी। हिमाचल प्रदेश में पेंशनरों को संशोधित पेंशन देने के लिए सरकार का 1785 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट व्यय होगा। पहले से सरकार की आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया है। ऐसे में पेंशनरों को बढ़ी हुई पेंशन देने के लिए भी स्वाभाविक रूप से सरकार को कर्ज लेना पड़ेगा। सोमवार को…
Read Moreसिलिंडर में जोरदार धमाका, 10 लोग झुलसे
मंडी उत्तर प्रदेश के योगेश कुमार और राकेश कुमार रामनगर में दो कमरों में किराये पर रहते थे। मंगलवार सुबह जब परिवार खाना खा रहा था तो गैस लीक होने से एलपीजी सिलिंडर में अचानक जोरदार धमाका हुआ और दोनों कमरों में आग लग गई। इससे दोनों परिवार आग की चपेट में आ गए। हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के रामनगर में एक रिहायशी मकान में एलपीजी सिलिंडर फटने से आग भड़क गई। हादसे में मकान में रह रहे 10 लोग झुलस गए हैं। घायलों में दो दंपती और उनके…
Read Moreहिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती (विरासत मामले समाधान) योजना आरम्भ
शिमला : राज्य कर एवं आबकारी विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न हितधारकों और विभागीय अधिकारियों के अनुरोध पर माल और सेवा कर में सम्मिलित अधिनियमों के तहत लम्बित मामलों और बकाया राशि के निपटान के लिए हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती योजना (विरासत मामले समाधान) 2021 आरम्भ की गई है। इससे करदाताओं को अनिवार्य दस्तावेज प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। जीएसटी लागू होने के बाद भी करदाताओं के कर संबंधी मामलों के विवाद रह गए हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत, डीलर…
Read Moreसीमावर्ती इलाकों से जुड़ी सड़कों की बहाली और मरम्मत काम होगा मनरेगा में : बीआरओ
कुल्लू केंद्र सरकार ने मनरेगा को 17 साल बाद बीआरओ में शामिल किया है। सड़कों की मरम्मत, डंगे लगाना, सुरक्षा दीवार, क्रैश बैरियर लगाने सहित सोलिंग आदि का काम इसमें शामिल होगा। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) अब मनरेगा के मजदूरों से भी सीमावर्ती इलाकों से जुड़ी सड़कों की बहाली और उनकी मरम्मत करवाएगा। केंद्र सरकार ने इसको लेकर मंजूरी दे दी है। इससे अब स्थानीय लोगों और महिलाओं को पहली बार बीआरओ रोजगार देगा। हिमाचल प्रदेश में लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले में स्थानीय लोगों से मनरेगा के तहत बीआरओ सड़क…
Read Moreआईपीएल : पंजाब ने हिमाचल के खिलाड़ियों की लगाई बोली
शिमला ऋषि धवन की छह साल बाद आईपीएल में वापसी हुई है। ऋषि धवन का बेस प्राइज 50 लाख रुपये था। सनराइजर्स हैदराबाद इन्हें 50 लाख में खरीदना चाहता था, लेकिन पंजाब ने 55 लाख की बोली लगाकर ऋषि को पंजाब का हिस्सा बनाया। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी के दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर आई। हिमाचल क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मध्यम गति के गेंदबाज वैभव अरोड़ा को किंग्स इलेवन पंजाब ने दो करोड़, जबकि आलराउंडर ऋषि धवन को 55 लाख रुपये में खरीदा। वैभव…
Read Moreआज कैबिनेट बैठक मे मेधावियों को लैपटॉप देने पर होगा फैसला
शिमला प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले दस हजार मेधावियों को दिए जाने वाले लैपटॉप का भविष्य सोमवार को तय होगा। सरकार से 25 लाख रुपये का अतिरिक्त बजट न मिला तो शैक्षणिक सत्र 2019-20 के मेधावियों को लैपटॉप नहीं मिलेंगे। उपलब्ध बजट से शिक्षा विभाग ने स्मार्ट मोबाइल फोन देने का प्रस्ताव भी तैयार किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस मामले को लेकर चर्चा होना प्रस्तावित है। शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 की खरीद के लिए…
Read Moreसरकार कैबिनेट बैठक में छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने का फैसला ले सकती
शिमला तीसरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को 17 फरवरी से स्कूलों में बुलाने और पहली व दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों की कक्षाएं प्रदेश के निजी और सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बुलाने को लेकर सोमवार को प्रदेश कैबिनेट बैठक में फैसला होगा। कोरोना वायरस के मामलों की ताजा स्थिति की समीक्षा करने के बाद सरकार छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी स्कूल बुलाने का फैसला ले सकती है। तीसरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को 17 फरवरी से स्कूलों में बुलाने और पहली…
Read Moreप्रदेश शक्ति विभाग नहीं चुका रहा 92 करोड़ रुपये का बिल, बिजली बोर्ड को खड़ी हो गई समस्याएं
शिमला हिमाचल प्रदेश का जल शक्ति विभाग पेयजल योजनाओं को चलाने के लिए प्रयोग हो रही बिजली के बिलों को समय पर नहीं चुका रहा है। 31 दिसंबर 2021 तक 92 करोड़ रुपये का बिल हो गया है। बकाया राशि लगातार बढ़ने से बिजली बोर्ड प्रबंधन के हाथ खड़े हो गए हैं। बिजली बोर्ड की निदेशक वित्त रीमा कश्यप ने सभी विद्युत सर्किलों के अधीक्षण अभियंताओं को पत्र जारी किया है। कहा है कि बिजली बोर्ड एक व्यवसायिक संस्था है। बिजली बिलों की अदायगी समय से नहीं होने के चलते…
Read More