राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से आज यहां राजभवन में पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने भेंट की। पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल को विधानसभा परिसर में सुरक्षा प्रबंधो के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समुचित एवं पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। प्रत्येक स्थिति में व्यापक निगरानी के लिए ड्रोन और सीसीटीवी व्यवस्था और सुदृढ़ की गई है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सीआईडी वेणुगोपाल एन. और पुलिस महानिरीक्षक, सतर्कता दिलजीत सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे।
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
बायोमिट्रिक प्रमाणीकरण शुल्क से उपभोक्ताओं को छूट
शिमला : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अर्न्तगत विभाग ने वर्ष 2014 से केन्द्र सरकार प्रायोजित योजना, लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कम्प्यूटरीकरण की व्यवस्था ¼End-to-End Computerization of TPDS operations½ को लागू किया जोकि खाद्यान्न वितरण की पारदर्शिता, लाभार्थी की विशिष्ट पहचान तथा लाभार्थी के उचित लक्ष्यीकरण पर बल देती हैं। इन योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के लिए विभाग ने पॉस उपकरणों के माध्यम से बायोमिट्रिक प्रमाणीकरण कर लाभार्थीयों को खाद्यान्न वितरित किए। प्रारम्भिक…
Read Moreनर्सरी से आठवीं कक्षा के सवा पांच लाख विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की होंगी जांच
शिमला सरकारी स्कूलों में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले सवा पांच लाख विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जून 2022 तक शिक्षा विभाग इस अभियान को पूरा करेगा। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले सवा पांच लाख विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जून 2022 तक शिक्षा विभाग इस अभियान को पूरा करेगा। विद्यार्थियों में खून की कमी जांचने के लिए विशेष जांच शिविर लगेंगे। स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट के…
Read Moreबजट सत्र: राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गिनाईं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां
शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड की विकट परिस्थितियों से निपटते हुए बेहतरीन कार्य किए हैं। राज्य में वेंटीलेटर, आईसीयू बेड और ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाया गया। सेवा और सिद्धि के चार साल समृद्धि के रहे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सुबह 11 बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण से शुरू हो गया है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड की विकट परिस्थितियों से निपटते हुए बेहतरीन कार्य किए हैं। राज्य में वेंटीलेटर,…
Read Moreशिक्षा विभाग: जेबीटी भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द, 28 फरवरी तक नियुक्ति पत्र देने पर रोक
शिमला शिक्षा विभाग ने महाधिवक्ता की सिफारिश से कर्मचारी चयन आयोग को अवगत कराते हुए जल्द जेबीटी भर्ती परीक्षा का परिणाम निकालने का पत्र भेज दिया है। हालांकि 28 फरवरी तक इस भर्ती में चयनित होने वालों को नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक रहेगी। हिमाचल प्रदेश में जेबीटी भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द जारी होगा। शिक्षा विभाग ने महाधिवक्ता की सिफारिश से कर्मचारी चयन आयोग को अवगत कराते हुए जल्द परीक्षा परिणाम निकालने का पत्र भेज दिया है। हालांकि 28 फरवरी तक इस भर्ती में चयनित होने वालों को…
Read Moreफैक्टरी विस्फोट मामला: आंखों में आंसू लिए मां को कान की बाली और बहन को कंगन से पहचाना
ऊना/मैहतपुर हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हरोली उपमंडल के बाथू में अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में पत्नी और बेटी को खोने के बाद अनवर हुसैन बदहवास हैं। घटनास्थल का मंजर और शवों को बुरी तरह से जला हुआ देखकर हुसैन अपनों की शिनाख्त करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। आखिर आंखों में आंसू लिए हुसैन के बेटे अविराल ने मां अख्तरी (45) को कान की बाली और बहन अनवता (19) को हाथ में पहने कंगन से पहचाना। अख्तरी पांच महीने से जबकि अनवता दो माह से इस…
Read Moreताजा बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सराज का सपंर्क कटा
कुल्लू जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी से कुल्लू-केलांग के साथ बाह्य सराज का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी से कुल्लू-केलांग के साथ बाह्य सराज का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। रोहतांग दर्रा के अलावा अटल टनल रोहतांग, बारालाचा, कुंजम दर्रा, जलोड़ी दर्रा व सोलंगनाला में ताजा बर्फबारी हुई है। जिला कुल्लू में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। वहीं मनाली-लेह मार्ग…
Read Moreकालका-शिमला फोरलेन पर शोघी के पास बनेगा दूसरा टोल प्लाजा : एनएचएआई
शिमला एनएचएआई के मुताबिक कालका-शिमला फोरलेन का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। करीब पांच हजार करोड़ रुपये की इस परियोजना के पहले चरण में कालका से सोलन तक 39 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में सोलन से कैथलीघाट तक 22.91 किलोमीटर फोरलेन बनेगा। कालका-शिमला फोरलेन पर शोघी में दूसरा टोल प्लाजा बनेगा। सैलानियों और लोगों को सोलन के सनवारा के बाद शिमला के शोघी में भी जेब ढीली करनी पड़ेगी। वर्ष 2024 तक इस फोरलेन का निर्माण कार्य पूरा होगा। अंतिम चरण में टोल प्लाजा…
Read Moreसरकार का 2025 तक हिमाचल को इलेक्ट्रिक वाहनों का हब बनाने का लक्ष्य
ऊना हिमाचल सरकार ने 2025 तक 15 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत करने का लक्ष्य रखा है। शिमला, मंडी, बद्दी और धर्मशाला को इलेक्ट्रिक वाहन टाउन बनाने का प्रस्ताव है। राज्य में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट तैयार की जाएंगी। इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ने से ज्यादा उद्योग खोले जाएंगे। हिमाचल प्रदेश को इलेक्ट्रिक वाहनों का हब बनाया जाएगा। साल 2025 तक सभी श्रेणियों के इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन प्रदेश में किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रिक पॉलिसी-2022 को अधिसूचित कर दिया है। सरकार ने 2025 तक 15 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहन…
Read Moreसुंदरनगर में बनेगा केरल और कनाडा की तर्ज पर डिजिटल विश्वविद्यालय
शिमला मंडी जिले के इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर को इसके लिए अपग्रेड करने की तैयारी शुरू हो गई है। डिजिटल विश्वविद्यालय से आईटीआई, पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग संस्थानों को संबद्ध किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस बाबत केंद्र को प्रस्ताव भेजा है। हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में केरल और कनाडा की तर्ज पर डिजिटल विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। मंडी जिले के इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर को इसके लिए अपग्रेड करने की तैयारी शुरू हो गई है। डिजिटल विश्वविद्यालय से आईटीआई, पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग संस्थानों को संबद्ध किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस बाबत केंद्र को…
Read More