बहादुरगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले ‘मिशन उत्तर प्रदेश’ का शुभारंभ अगले माह 5 सितंबर को मोर्चा की होने वाली बैठक के बाद लिया जाएगा। राजनीति से हटकर ये मिशन पूरी तरह से संयुक्त किसान मोर्चे का होगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मिशन की शुरूआत की जाएगी। ये जानकारी भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने मंगलवार को टीकरी बॉर्डर पर दी। किसान नेता टिकैत ने कहा कि 16 तारीख को हम किन्नौर जा रहे हैं इसके बाद हम तीन दिन के लिए तमिलनाडु और उसके…
Read MoreCategory: Haryana
सरकार देगी बायोगैस प्लांट स्थापित करने के लिए 40 फीसदी सब्सिडी
चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने बायोगैस प्लांट स्थापित करने के लिए 40 प्रतिशत सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। इससे दूध डेयरी, गौशालाओं के पास बायोगैस प्लांट लगाकर खाद, बिजली और कुकिंग गैस का उत्पादन करने का मौका है। ऐसा कर डेयरी और गौशाला न केवल अपनी आमदनी बढ़ा सकती हैं, बल्कि आसपास के गांवों को भी फायदा होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि प्रदेश में करीब 7 लाख 60 हजार पालतू पशुधन है। इनके गोबर का इस्तेमाल कर 3.8 लाख क्यूबिक मीटर बायोगैस पैदा कर सकते हैं। इससे रोजाना…
Read Moreस्वार्ड ऑफ ऑनर अवॉर्ड पाने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं आईपीएस रंजीता शर्मा
रेवाड़ी (हरियाणा) भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के आरआर-72 बैच की अधिकारी रंजीता शर्मा ने प्रशिक्षण के दौरान गृह मंत्रालय का आईपीएस एसोसिएशन स्वार्ड ऑफ ऑनर का अवॉर्ड प्राप्त किया है। बकौल रंजीता इस पुरस्कार को हासिल करने वाली वह देश की पहली महिला अधिकारी हैं। रंजीता शर्मा रेवाड़ी के गांव डहीना निवासी सतीश शर्मा की बेटी हैं। वह वर्ष 2019 आईपीएस बैच की अधिकारी हैं। यह अवॉर्ड आउट डोर ट्रेनिंग के आधार पर दिया जाता है। 31 जुलाई को प्रधानमंत्री ने रंजीता से पूछा था कि आपकी उपलब्धि के बाद…
Read Moreमोस्ट वांटेड गैंगस्टर काला जठेड़ी सहारनपुर से गिरफ्तार
नई दिल्ली दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल सेल ने देश के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को सहारनपुर, यूपी से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस कस्टडी से फरार होने की असफल कोशिश की थी। गैंगस्टर जठेड़ी पर 7 लाख का इनाम है। गैंगस्टर पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब में कई मामले दर्ज हैं। वहीं जठेड़ी के गैंग में 200 से ज्यादा शूटर शामिल हैं। इसके ज्यादातर शूटर विदेश में है और विदेश में बैठकर शूटर इस गिरोह को चला…
Read Moreहरियाणा में कोरोना के मामले हुए कम, 17 माह बाद डॉक्टरों को छुट्टी मिलनी शुरू
चंडीगढ़ हरियाणा में कोरोना के मामले कम होने के चलते अब 17 माह बाद डॉक्टरों को छुट्टियां मिलनी शुरू हो गई हैं। रोस्टर के हिसाब से 30 दिन के बजाय 10-10 दिन की छुट्टी दी जा रही है। काफी लंबे अरसे के बाद मिली छुट्टी के बाद डॉक्टरों को कुछ राहत मिली है। प्रदेश में मार्च 2020 में कोरोना महामारी ने दस्तक दी थी। इसके बाद से सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई थी। तब से लेकर कोरोना की लहर के बाद…
Read Moreफतेहाबाद जिले में बाढ़ जैसे हालात, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
चंडीगढ़/फतेहाबाद/हिसार हरियाणा में तीसरे दिन भी शुक्रवार को बारिश का दौर जारी रहा। कुछ जिलों में भारी बारिश होने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। खेतों से लेकर सड़कों तक जलभराव हो गया है। फतेहाबाद जिले में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। वहां बारिश के कारण अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। मानावाली में मकान की छत गिर गई। इसके अलावा फतेहाबाद में एक दुकान, मकान की दीवार ढह गई। इसके नीचे दबने से एक व्यक्ति घायल हो गया। शहर की सड़कों…
Read Moreहोमगार्ड ने महिला आईएएस की गाड़ी रोकी, डीसीपी ने किया लाइन हाजिर, आहत होकर जहर खाया
पंचकूला (हरियाणा) लाल बत्ती तोड़ने पर महिला आईएएस अधिकारी की गाड़ी रोकने पर लाइन हाजिर करने से आहत होमगार्ड ने गुरुवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होमगार्ड ने पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा पर आत्महत्या के लिए उकसाने और गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए उच्च अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। दूसरी ओर, शाम को छह बजे पुलिस ने महिला अधिकारी के खिलाफ…
Read Moreपत्रकारों को मिलेगा कैशलेस बीमा योजना का लाभ : मुख्यमंत्री
चंडीगढ़ हरियाणा में कर्मचारियाें की तर्ज पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को यह सौगात दी। मुख्यमंत्री ने यहां आयुष्मान भारत बीमा योजना एवं अन्य स्वास्थ्य बीमा योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को स्वास्थ्य बीमा योजना में कैशलेस सुविधा प्रदान करने को भी हरी झंडी दी। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज वीसी के माध्यम से जुडे़। बैठक में आजाद हिंद फौज के सेनानियों, आपातकाल के दौरान जेल में रहे लोगों, हिंदी आंदोलन में शामिल…
Read Moreमानसून : 28 जुलाई तक बारिश, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
चंडीगढ़/हिसार हरियाणा में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होगा। बुधवार तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बनने वाले एक कम दबाव के क्षेत्र के कारण 25 जुलाई की रात से फिर से प्रदेश में मानसून सक्रिय होगा। ज्यादातर क्षेत्रों में तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। …
Read Moreपुलिस ने हाईकोर्ट में कहा टीकरी बॉर्डर पर युवती से दुष्कर्म की किसान नेताओं को थी जानकारी
चंडीगढ़ टीकरी बार्डर पर बंगाली युवती से दुष्कर्म के आरोपी अनूप की अग्रिम जमानत याचिका का हरियाणा पुलिस ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में विरोध किया है। बहादुरगढ़ के डीएसपी पवन कुमार ने हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी अनिल मलिक ने माना है कि युवती से अनूप ने दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बनाया। इस मामले की पूरी जानकारी किसान नेताओं को थी। ऐसे मे आरोपी को हिरासत में रखकर पूछताछ जरूरी है। दाखिल जवाब में बताया गया कि युवती से दुष्कर्म किया गया और उसको…
Read More