नई दिल्ली दिल्ली सरकार कोरोना के खिलाफ मजबूती से लड़ रही है। इसका अंदा़जा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते एक माह में कोविड अस्पतालों में 6,680 बेड बढ़ाए गए। जो भर्ती हुए मरीजों के मुकाबले दो गुना है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस समय कोविड अस्पतालों में कुल 13,411 बेड है। इनमें से 5,977 पर मरीज भर्ती है। यानी, करीब 55 फीसदी बेड अभी खाली है। विभाग के मुताबिक, 1 जून तक राजधानी में 6,731 बेड थे, जो अब बढ़कर 13,411 हो गए हैं। इस…
Read MoreCategory: Delhi
आतंकियों से पूछताछ में खुलासा, पाक के गांव में दी जाती है 15 दिन की ट्रेनिंग
नई दिल्ली पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट अब्दुल्ला आतंकी संगठन आईएस, खालिस्तान लिब्रेशन फ्रंट (केएलएफ) और दक्षिण भारत के आईएसआईएस मॉड्यूल के आतंकियों का हैंडलर है। केएलएफ के हाल ही में गिरफ्तार तीन आतंकियों से पूछताछ में ये बात सामने आई है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आतंकी गुरतेज, लवप्रीत व मोहिंदर पाल सिंह हैंडलर अब्दुल्ला के संपर्क में थे। गुरतेज ही वाट्सएप से कॉल कर ज्यादा बात करता था। आतंकियों ने खुलासा किया कि अब्दुल्ला तरनतारन बॉर्डर के पास स्थित पाकिस्तान के एक…
Read Moreसंक्रमण दर 10 फीसदी घटी, 6 दिन में एक लाख से ज्यादा जांच
नई दिल्ली राजधानी में पिछले 6 दिनों में एक लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच की गई है। इन दिनों में प्रतिदिन औसतन 19 हजार टेस्ट हुए हैं। अच्छी बात यह है की जांच बढ़ने पर भी संक्रमितों की संख्या ज्यादा नहीं बढ़ रही है। इससे बीते 6 दिनों में ही संक्रमण दर में 10 फीसदी की कमी आई है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अभी तक कुल 4,98416 लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं। इनमें से पिछले 6 दिनों में ही 113,450 टेस्ट हुए हैं। 23 जून…
Read Moreभारत और चीन सेना के बीच सीमा विवाद को लेकर जनरल स्तर की तीसरी वार्ता कल
नई दिल्ली पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को कम करने के लिए दोनों देशों की सेनाओं के बीच कल यानी मंगलवार को तीसरी वार्ता होगी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जनरल स्तर की यह वार्ता सुबह 10.30 बजे वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के भारतीय पक्ष के चुशुल में होगी। भारत की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और चीन की ओर से मेजर जनरल लिन लियू बैठक में भाग लेंगे। इन वार्ताओं के पिछले दौ दौर चीनी पक्ष के मॉल्डो में आयोजित हो चुके…
Read Moreचीन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भारतीय नौसेना ने बढ़ाई निगरानी
नई दिल्ली गलवां घाटी में चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में अपनी निगरानी बढ़ा दी है। भारतीय नौसेना तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रीय सुरक्षा के मद्देनजर अमेरिकी नौसेना और जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स जैसी विभिन्न अनुकूल नौसेना बलों के साथ अपने परिचालन सहयोग को बढ़ा रही है। शनिवार को भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर क्षेत्र में जापानी नौसेना के साथ एक महत्वपूर्ण युद्धाभ्यास किया था। यह एक ऐसा क्षेत्र था, जहां चीनी नौसेना के जहाज और पनडुब्बियां लगातार दिखती रहती…
Read Moreआज से सीरो सर्वे, एंटीबॉडी से लगाएंगे कोरोना संक्रमण का पता
नई दिल्ली कोरोना वायरस के फैलाव का पता लगाने के लिए शनिवार से दिल्ली में सीरोलॉजिकल सर्वे की शुरुआत होगी। शुक्रवार को गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 20 हजार लोगों में एंटीबॉडी की जांच की जाएगी। महज आधे घंटे में खून की जांच के आधार पर यह पता चल जाएगा कि व्यक्ति में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी है अथवा नहीं। इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि अगर एक व्यक्ति कोरोना संक्रमण की चपेट में आता है और उसमें किसी भी प्रकार का लक्षण नहीं होता,…
Read Moreटिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ डिप्रेशन में थी, परिजनों ने पुलिस को दिए बयान
नई दिल्ली बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही मशहूर टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ उदास रहने लगी थी। वह करीब एक सप्ताह से डिप्रेशन में भी थी। हालांकि टिकटॉक स्टार की जीवनशैली में कोई बदलाव नहीं आया था, पर परिजनों को उसके डिप्रेशन की भनक लग गई थी। ये बातें टिकटॉक स्टार के परिजनों ने गीता कॉलोनी थाना पुलिस को दिए बयान में कही हैं।परिजनों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण करीब तीन महीने से पूरा परिवार घर से बाहर नहीं निकला था। परिजनों ने…
Read Moreकोरोना जांच के लिए एक्शन प्लान बनाए सरकार : दिल्ली हाईकोर्ट
नई दिल्ली तेजी से बढ़ते मामलों के कारण दिल्ली देश में पहले स्थान पर पहुंची दिल्ली में कोविड19 से मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 2365 पहुंच गया है कोर्ट ने प्रत्येक श्रेणी में की गई कोविड19 टेस्टिंग का ब्यौरा भी मांगा दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली सरकार को बृहस्पतिवार को निर्देश दिया कि वह कोविड19 टेस्टिंग के लिए एक एक्शन प्लान तैयार करके दें, चूंकि दिल्ली में 24 जून को सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के…
Read Moreसंघर्ष और यातनाओं को सहन करने वालों को कभी नहीं भूलेगा देश : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 25 जून की तारीख एक काली तारीख के तौर पर याद की जाती है, क्योंकि इसी दिन साल 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कहने पर तत्कालीन राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। आज इसे 45 साल बीत चुके हैं। वहीं, भाजपा इसे लेकर हमेशा से ही कांग्रेस को घेरती रही है। इसी कड़ी में, गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन लोगों को याद किया, जिन्होंने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा…
Read Moreकंपनियों के लिए खुला स्पेस सेक्टर, इसरो चीफ बोले- पूरे देश की क्षमता का होगा उपयोग
नई दिल्ली भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने निजी कंपनियों के लिए स्पेस सेक्टर खोल दिया है। इस मौके पर इसरो अध्यक्ष के सिवन ने कहा, ‘अंतरिक्ष क्षेत्र जहां भारत उन्नत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी वाले देशों में से एक है। यह भारत के औद्योगिक आधार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। सरकार ने निजी उद्यमों के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र खोलकर इसरो के लिए सुधार उपायों को लागू करने का निर्णय लिया है।’ उन्होंने कहा, ‘लंबे समय तक सामाजिक-आर्थिक सुधार के हिस्से के रूप में, अंतरिक्ष सुधार भारत के विकास…
Read More