गाजीपुर बॉर्डर पूरी तरह सील, पुलिस आयुक्त ने किया सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण

गाजीपुर बॉर्डर पूरी तरह सील, पुलिस आयुक्त ने किया सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण

नई दिल्ली कृषि कानूनों के खिलाफ 67 दिनों से किसानों का प्रदर्शन जारी है। गाजीपुर बॉर्डर पर हर नए दिन के साथ लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा से भी बड़ी संख्या में किसान यहां पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया है। सोमवार को दिल्ली मेरठ हाइवे से किसी को भी बॉर्डर की ओर नहीं आने दिया गया। इससे यातायात ठप हो गया है और लोगों को घंटो…

Read More

शेयर बाजार में लौटी रौनक, 343 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 14 हजार के करीब

शेयर बाजार में लौटी रौनक, 343 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 14 हजार के करीब

नई दिल्ली आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में रौनक लौटी और यह हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 343.50 अंक (0.73 फीसदी) की बढत के साथ 47,217.86 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 102.90 अंक यानी 0.74 फीसदी की तेजी के साथ 13,920.40 के स्तर पर खुला। इस सप्ताह मंगलवार को 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर शेयर बाजार बंद थे। 928 शेयरों में तेजी आई और 203 शेयरों में गिरावट आई थी। वहीं…

Read More

पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 18855 नए मरीज

पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना  के 18855 नए मरीज

नई दिल्ली कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट और वृद्धि का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 18,855 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। बुधवार के मुकाबले आज रिपोर्ट किए गए मरीजों की संख्या में काफी उछाल आया है। कल संक्रमण के 11,666 नए मामले सामने आए थे। वहीं, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,855 नए संक्रमित मिले हैं। इस तरह देश में संक्रमितों की…

Read More

भारत की कोरोना वैक्सीन उत्पादन क्षमता दुनिया में सबसे बेहतर : यूएन महासचिव

भारत की कोरोना वैक्सीन उत्पादन क्षमता दुनिया में सबसे बेहतर : यूएन महासचिव

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने कोरोना वैक्सीन उत्पादन के मामले में भारत की जमकर तारीफ की है। गुतारेस ने कहा कि भारत की वैक्सीन उत्पादन क्षमता दुनिया में सबसे बेहतर है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि दुनिया समझेगी कि इसका भरपूर उपयोग होना चाहिए। उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि भारत का टीकाकरण में अहम योगदान रहेगा। भारत के पास सभी तरह के साधन हैं और दुनिया के टीकाकरण में उसकी भूमिका बेहद अहम रहेगी। उसके प्रयासों से वैश्विक टीकाकरण अभियान सफल हो सकेगा। बता दें कि…

Read More

यूपी और उत्तराखंड समेत छह राज्यों में चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी : केजरीवाल

यूपी और उत्तराखंड समेत छह राज्यों में चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी : केजरीवाल

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी  (आप)  की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि पार्टी आगामी दो वर्षों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत छह राज्यों में चुनाव लड़ेगी।  अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि आम आदमी पार्टी आगामी दो वर्षों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव लड़ेगी। 

Read More

भारतीय सीमा से लगे क्षेत्रों में वाईफाई सुविधा से लैस हुआ चीन, जवानों को दे रहा आधुनिक सुविधाएं 

भारतीय सीमा से लगे क्षेत्रों में वाईफाई सुविधा से लैस हुआ चीन, जवानों को दे रहा आधुनिक सुविधाएं 

पिथौरागढ़ सीमा पर अपने जवानों को आधुनिक सुविधाएं दे रहा ड्रैगन, भारत भी इस दिशा में प्रयासरत    चीन ने भारतीय सीमा से सटे क्षेत्रों में वाईफाई सेवा का विस्तार कर दिया है। चीन के सैनिक वीडियो कॉल के माध्यम से आसानी से सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रहे हैं। हालांकि सीमा विवाद के बाद भारत भी सीमावर्ती गांवों में सुविधाएं देने में तेजी दिखा रहा है। इसके बावजूद मिलम और लिपुलेख के ऊपर तैनात भारतीय जवानों के पास संचार सेवा उपलब्ध नहीं है। हमारे जवान कठिन परिस्थितियों में भी सीमा…

Read More

शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स में 280 अंकों की गिरावट

शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स में 280 अंकों की गिरावट

नई दिल्ली मिश्रित वैश्विक संकेतों के चलते आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 280.96 अंक (0.58 फीसदी) की गिरावट के साथ 48,066.63 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 81 अंक यानी 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 14,157.90 के स्तर पर खुला। आज 526 शेयरों में तेजी आई और 586 शेयरों में गिरावट आई। वहीं 88 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। मंगलवार को 72वें गणतंत्र दिवस…

Read More

दिल्ली में आज भी कई रास्ते बंद, यहां पढ़ें ट्रैफिक का कैसा है हाल

दिल्ली में आज भी कई रास्ते बंद, यहां पढ़ें ट्रैफिक का कैसा है हाल

नई दिल्ली कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर शांतिपूर्ण ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए बवाल के बाद दिल्ली में आज भी कई रास्ते बंद किए गए हैं ताकि हालात काबू में किए जा सकें।  हालांकि मंगलवार को बवाल के दौरान जो रास्ते बंद किए गए थे, वो देर रात फिर से खोल दिए गए थे, बुधवार सुबह इन रास्तों पर ट्रैफिक सामान्य है।  बुधवार सुबह को दिल्ली पुलिस ने फिर से आईटीओ से कनॉट प्लेस जाने वाला रास्ता बंद है। इसके अलावा आईटीओ चौराहे से…

Read More

गणतंत्र दिवस पर हो ‘जय विज्ञान’, तकनीक के क्षेत्र में कम नहीं है भारत

गणतंत्र दिवस पर हो ‘जय विज्ञान’,  तकनीक के क्षेत्र में कम नहीं है भारत

नई दिल्ली साल 2020 जब आया तो अपने साथ कोरोना या कोविड-19 नाम की महामारी भी लेकर आया। पूरा साल लॉकडाउन और अनलॉक के बीच ही बीत गया। इस महामारी का मुकाबला वैज्ञानिकों के बगैर करना तो दूर सोचना भी मुश्किल था। हमारे देश और दुनिया के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत, शोध और नवोन्मेषण का ही नतीजा है कि एक वर्ष के भीतर दुनिया ने इस महामारी से लड़ने के लिए टीका विकसित कर लिया है। और तो और हमारे देश समेत दुनिया के कई देशों में टीकाकरण भी शुरू…

Read More

दिल्ली सीमा तक पहुंचे 60 हजार से अधिक ट्रैक्टर, नेशनल हाईवे पर 20 किमी लंबा जाम

दिल्ली सीमा तक पहुंचे 60 हजार से अधिक ट्रैक्टर, नेशनल हाईवे पर 20 किमी लंबा जाम

चंडीगढ़/सोनीपत दिल्ली की सीमा पर 60 हजार से ज्यादा ट्रैक्टर पहुंच गए हैं। इस कारण करीब 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। सिंघु बॉर्डर से बहालगढ़ तक रास्ता पूरी तरह से बंद है। वहीं मुरथल तक कई स्थानों पर किसानों ने ट्रैक्टर खड़े कर लिए हैं। केएमपी-केजीपी पर भी किसानों ने ट्रैक्टर खड़े कर दिए हैं। इससे यहां भी जाम की स्थिति बनी हुई है।  इधर, पंजाब से ट्रैक्टर परेड के लिए सोमवार को भी किसानों के जाने का सिलसिला जारी रहा। महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में…

Read More