नई दिल्ली भारतीय वायुसेना को स्वदेश में विकसित लड़ाकू विमान तेजस की 48 हजार करोड़ रुपये के खरीद सौदे के तहत पहली डिलीवरी मार्च, 2024 में मिलेगी। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के चेयरमैन आर. माधवन ने रविवार को कहा कि पहली डिलीवरी में चार विमान दिए जाने के बाद 2025 से 83 विमानों की सप्लाई पूरी होने तक हर साल 16 विमान वायुसेना को उपलब्ध कराए जाएंगे। कई देश दिखा रहे भारतीय लड़ाकू विमान की खरीद में दिलचस्पी एचएएल के प्रबंध निदेशक पद की भी जिम्मेदारी संभाल रहे माधवन ने…
Read MoreCategory: Delhi
भारत ने कहा- चीन को पूरी तरह से हटना पड़ेगा पीछे, 15 घंटे चली नौंवे दौर की वार्ता
नई दिल्ली भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पिछले साल मई की शुरुआत से गतिरोध जारी है। इसी तनाव को कम करने के लिए रविवार को मोल्डो में भारत और चीन ने नौंवे दौर की कॉर्प्स कमांडर स्तर की वार्ता की जो देर रात ढाई बजे तक चली। 15 घंटे तक चली इस वार्ता में सीमा पर तनाव कम करने को लेकर बातचीत हुई। इस बातचीत से पहले वायुसेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने चीन को दो टूक कह दिया था कि…
Read Moreहिंसा की पाकिस्तानी साजिश, तीन राज्य देंगे पुलिस सुरक्षा
नई दिल्ली गणतंत्र दिवस पर किसानों को ट्रैक्टर रैली के लिए दिल्ली पुलिस ने रविवार को तीन रूटों की आधिकारिक मंजूरी दे दी। राजपथ की मुख्य परेड खत्म होने के बाद टीकरी, सिंघु और गाजीपुर सीमा से ट्रैक्टरों को दिल्ली में प्रवेश दिया जाएगा। पाकिस्तान में 6 दिन में बने 308 ट्विटर हैंडल के आधार पर पुलिस का दावा इस बीच पुलिस का दावा है कि रैली में गड़बड़ी फैलाने के लिए पाकिस्तान साजिश कर रहा है। इसके लिए पाकिस्तान में 13 से 18 जनवरी के बीच 308 ट्विटर हैंडल बने…
Read Moreपरीक्षा में दूसरा मौका देने के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
नई दिल्ली कोविड-19 के कारण यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में नहीं बैठ पाए उम्मीदवारों को दूसरा मौका देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। यह सुनवाई इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछले शुक्रवार को केंद्र ने इस बात पर जोर था कि वह सिविल सेवा के उन अभ्यर्थियों को एक और मौका देने के पक्ष में नहीं है जो 2020 में अपने आखिरी प्रयास के तहत परीक्षा नहीं दे पाए थे। जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस कृष्ण मुरारी की पीठ ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू…
Read Moreसीमाओं के पार 20 किलोमीटर लंबी कतार, ट्रैक्टर परेड के लिए किसान तैयार
दिल्ली किसानों की ओर से गणतंत्र दिवस पर निकाले जाने वाले परेड में शामिल होने के लिए टीकरी बॉर्डर से करीब 20 किलोमीटर पीछे तक टैक्टरों की लाइन लग गई है। सिंघु से कुंडली की तरफ भी कई किलोमीटर तक वाहन पहुंचने लगे हैं। ट्रैक्टरों की संख्या की गिनती न होने की वजह से सभी सीमाओं से रवाना होने वाले ट्रैक्टरों के लिए लाइन में चलना और फिर लौटने में घंटों वक्त लगेगा। इस दौरान उन सड़कों पर आवाजाही में दिक्कत न हो इसके लिए हर 100 मीटर की दूरी…
Read MoreWeather Forecast: देश के इन राज्यों में बारिश की संभावना, बर्फबारी और शीतलहर से बढ़ेगी ठंड, अलर्ट जारी
देश के उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब हरियाणा में ठंड फिर से बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर से पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होगी। वहीं उत्तर और उत्तर पश्चिमी राज्यों में बारिश हो सकती है। आने वाले दो-तीन दिन तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और शीतलहर चलेगी, जिससे सर्दी का कहर बढ़ जाएगा। उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में…
Read Moreक्या होम लोन के ब्याज पर खत्म होगी आयकर छूट की सीमा? जानिए क्या है रियल एस्टेट क्षेत्र की उम्मीदें
एक फरवरी 2021 को सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करेंगी। कोरोना वायरस महामारी के समय में रियल एस्टेट क्षेत्र को झटका लगा है और मकानों की खरीद में आई कमी को देखते हुए सरकार इस क्षेत्र को कई राहत दे सकती है। यह क्षेत्र 14 फीसदी रोजगार प्रदान करने के साथ सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में सात फीसदी की हिस्सेदारी रखता है। ऐसे में कंफेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई), नारेडको, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और एसोचैम जैसे संगठनों ने प्रोत्साहन एवं समर्थन…
Read Moreआंदोलनकारियों के बीच फिर नौवें दौर की ‘वार्ता’ बेनतीजा, अगली तारीख 19 जनवरी मुकर्रर, पांच घंटे की पांच अहम बातें
नई दिल्ली संयुक्त किसान मोर्चा के अगले रोडमैप पर मंथन शनिवार को कमेटी के इर्द-गिर्द बात, ट्रैक्टर परेड पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई अहम वार्ता, दमन और आंदोलन पर कड़वाहट के बीच ‘भरोसा’ असहमति के बीच सरकार से अगली वार्ता पर फिर बनी सहमति किसान आंदोलन में सरकार और आंदोलनकारियों के बीच फिर नौवें दौर की ‘वार्ता’ बेनतीजा रही। ‘डेडलॉक’ के बीच अब ‘डायलॉग’ के लिए अगली तारीख 19 जनवरी मुकर्रर हुई है। अगली वार्ता से पहले 16 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में आंदोलन और रणनीति के…
Read Moreअमेरिका की ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन व फ्यूचर-रिलायंस आमने – सामने
नई दिल्ली अमेरिका की ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से 24,713 करोड़ रुपये के फ्यूचर-रिलायंस सौदे की समीक्षा स्थगित करने का आग्रह किया है। कंपनी ने सौदे को दिल्ली उच्च न्यायालय में दी गई खुद की चुनौती के आधार पर सेबी से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) नहीं देने का भी आग्रह किया। अमेजन इससे पहले भी सेबी को पत्र लिखकर ऐसा आग्रह कर चुकी है। अक्तूबर से अब तक सेबी को लिखे आठ पत्र यह पिछले साल अक्तूबर से अब तक अमेजन के द्वारा…
Read Moreयमुना 35 वर्ष के निचले स्तर पर, दिल्ली में जल संकट के आसार
यमुनानगर (हरियाणा) पहाड़ों में जमी बर्फ नहीं पिघलने और बारिश कम होने से यमुना का जलस्तर 35 साल में सबसे निम्न स्तर पर पहुंच गया है। पानी वितरण के लिए हथिनीकुंड बैराज को खुद कम से कम नौ हजार क्यूसेक पानी की जरूरत होती है जबकि फिलहाल तीन हजार क्यूसेक पानी ही हथिनीकुंड बैराज पर पहुंच रहा है। यह स्थिति अगले दो से तीन सप्ताह या इससे ज्यादा समय तक रह सकती है। इससे हरियाणा और दिल्ली में जल संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है। यमुना के पानी पर…
Read More