राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का आज नई दिल्ली पहुंचने पर हिमाचल सदन में पूर्वांचल मोर्चा, दिल्ली केंद्र व अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राज्यपाल बनने के उपरांत दिल्ली का यह उनका पहला तीन दिवसीय दौरा है। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल को देवभूमि और वीरभूमि के नाम से भी जाना जाता है। यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में सर्वोच्च संवैधानिक पद की जिम्मेदारी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल अलौकिक प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण…
Read MoreCategory: Delhi
बेवफाई साबित करने का शाॅर्टकट नहीं बच्चे की डीएनए जांच, इससे निजता का अधिकार प्रभावित : अदालत
नई दिल्ली। जस्टिस वी रामासुब्रमण्यम और जस्टिस बीवी नागरत्ना की पीठ ने कहा कि केवल इसलिए कि किसी एक पक्ष ने पितृत्व के तथ्य पर विवाद किया है, इसका मतलब यह नहीं है कि विवाद को जल्दी हल करने के लिए अदालत को डीएनए परीक्षण या ऐसे अन्य परीक्षण का निर्देश देना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि बेवफाई के आरोपों से जुड़े वैवाहिक विवादों में नाबालिग बच्चे के डीएनए टेस्ट का आदेश नियमित रूप से नहीं दिया जा सकता है। क्योंकि इससे बच्चे को आघात लग सकता है और…
Read Moreपेट्रोल-डीजल के तेल कंपनियों ने जारी किए दाम, जानें आपके शहर की कीमतें
नई दिल्ली Today 22 Petrol Diesel Price : तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। आज कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। Petrol Diesel Price : तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। आज कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये व डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति…
Read Moreनोटिफिकेशन जारी : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर नहीं चल पाएंगे ये वाहन
नई दिल्ली पीएम मोदी ने 12 फरवरी को देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की शुरूआत की थी। एक्सप्रेस वे पर सभी की सुरक्षा को देखते हुए कुछ नियम तय किए गए हैं। जिसके मुताबिक हर तरह के वाहनों में से कुछ वाहनों को एक्सप्रेस वे पर चलने की अनुमति नहीं दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एनएचएआई की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक किन वाहनों को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलने की अनुमति नहीं होगी। हम इसकी जानकारी इस खबर में दे रहे हैं। किन…
Read Moreआईएसआई जासूस को गुप्त जानकारी देते पकड़ा गया सैनिक, अब होगा कोर्ट मार्शल
भारतीय सेना अपने एक सैनिक के खिलाफ समरी कोर्ट-मार्शल कार्यवाही शुरू करने जा रही है। आरोपी सैनिक कथित तौर दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास में तैनात एक आईएसआई एजेंट को उत्तरी सीमाओं पर सैन्य गतिविधियों के बारे में गुप्त सूचना देते हुए पकड़ा गया था। आरोपी सिग्नलमैन (धोबी) अलीम खान फील्ड एरिया में चीन के साथ सीमा के करीब एक फॉर्मेशन में तैनात था और कथित तौर पर नई दिल्ली दूतावास में तैनात पाकिस्तानी जासूस को गुप्त सूचना की आपूर्ति करते हुए पकड़ा गया था। सैनिक के खिलाफ संक्षिप्त कोर्ट-मार्शल की…
Read Moreशिवरात्रि समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, प्रसिद्ध कलाकार देंगे प्रस्तुति
नई दिल्ली महाशिवरात्रि समारोह कार्यक्रम में राजस्थानी लोक गायक मामे खान, पुरस्कार विजेता सितार वादक नीलाद्रि कुमार, टॉलीवुड गायक राम मिरियाला, तमिल पार्श्व गायक वेलमुरुगन, मंगली, कुतले खान और बंगाली लोक गायिका अनन्या चक्रवर्ती प्रस्तुति देंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योगा सेंटर में महाशिवरात्रि पर होने वाले समारोह में शामिल होंगी। 112 फुट आदियोगी के समक्ष पूरी रात चलने वाले आयोजन में देशभर के प्रसिद्ध कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। ध्यानलिंग में पंच भूत आराधना से शुरू होने वाले समारोह में लिंग भैरवी महायात्रा के…
Read Moreशोधकर्ताओं ने दिए पुरानी इमारतों की समस्याओं के समाधान, पुरानी इमारतें भी बनेंगी भूकंपरोधी
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रोपड़ के शोधकर्ताओं के मुताबिक, पुरानी इमारतों को कंक्रीट, पॉलिमर और फाइबर से अतिरिक्त ताकत देकर भूकंपरोधी बनाया जा सकता है। शोधकर्ताओं में शामिल आदित्य सिंह ने आईआईटी रोपड़ के सहयोग से आयोजित एसेसमेंट एंड अपग्रेडेशन ऑफ डिटेरेटिंग रीइन्फोर्स्ड कंक्रीट स्ट्रक्चर्स : ए रिसर्चर्स व्यू वेबिनार के दौरान बताया कि उनके शोध में पुरानी इमारतों में कंक्रीट के स्तंभ बनाने व दीवारों को पॉलिमर व फाइबर से सुदृढ़ बनाने के बाद उनकी भूकंप सहने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। कंक्रीट संस्थान, चंडीगढ़ की तरफ से आयोजित वेबिनार…
Read Moreपीएम मोदी आज करेंगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पहले खंड का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौसा में 18,100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। वह दिल्ली से दौसा को जोड़ने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का पहला खंड भी देश को समर्पित करेंगे। दिल्ली से दौसा तक 246 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे का पहला खंड शुरू होने से दिल्ली से जयपुर का सफर पांच घंटे से घटकर साढ़े तीन घंटे में पूरा हो सकेगा। दिल्ली-मुंबई को जोड़ने वाले इस एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 1,386 किमी है। निर्माण पूरा होने के बाद यह दुनिया का सबसे लंबा…
Read Moreसभी राज्य दिसंबर तक जुड़ेंगे एकल खिड़की व्यवस्था से, निवेश के भरपूर मौके
नई दिल्ली एनएसडब्ल्यूएस से अभी तक 19 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश जुड़ चुके हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक आदि शामिल हैं। सभी राज्य, केंद्रशासित प्रदेश और केंद्र के 32 विभाग इस साल दिसंबर तक राष्ट्रीय एकल खिड़की व्यवस्था (एनएसडब्ल्यूएस) से जुड़ जाएंगे। इसके जरिये सभी कंपनियां कारोबार के लिए मंजूरी और अनापत्ति प्रमाणपत्र मांग सकेंगी। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अनुराग जैन ने कहा कि हम पूरी सरकार को एकल खिड़की पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। अभी…
Read Moreइसरो का SSLV-D2 रॉकेट लॉन्च सफल, तय समय में पृथ्वी की कक्षा में पहुंचाई तीन सैटेलाइट
नई दिल्ली एसएसएलवी-डी2 अपने साथ तीन सैटेलाइट लेकर अंतरिक्ष की उड़ान भरी, जिनमें अंतारिस की सैटेलाइट Janus-1, स्पेसकिड्ज की सैटेलाइट AzaadiSAT-2 और इसरो की सैटेलाइट EOS-07 शामिल रहीं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार को अपने नए और सबसे छोटे रॉकेट SSLV-D2 (Small Sataellite Launch Vehicle) को अंतरिक्ष में लॉन्च कर दिया। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस सेंटर से यह लॉन्चिंग की गई। अब खबर आई है कि एसएसएलवी-डी2 ने सफलतापूर्वक तीनों सैटेलाइट्स को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित कर दिया है। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने…
Read More