कोर्ट ने नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को दी जमानत

कोर्ट ने नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को दी जमानत

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू यादव, बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और राजद सांसद मीसा भारती को बुधवार को बड़ी राहत मिली। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में चारों को जमानत दे दी। कोर्ट ने सभी को 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर राहत देते हुए मामले की अगली सुनवाई 16 अक्तूबर तय की। इस बीच कोर्ट ने सीबीआई को मामले के सभी आरोपियों को आरोपपत्र की प्रति देने का निर्देश दिया। पिछली सुनवाई में…

Read More

भारत में अमेरिका और चीन के बाद सबसे अधिक कैंसर मरीज, निगरानी की कमी को दूर करने ICMR बनाएगा नीतियां

भारत में अमेरिका और चीन के बाद सबसे अधिक कैंसर मरीज, निगरानी की कमी को दूर करने ICMR बनाएगा नीतियां

अमेरिका और चीन के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा कैंसर मरीज भारत में है। 2020 में 1.93 करोड़ नए कैंसर मरीज सामने आए हैं, जिनमें 14 लाख से अधिक भारतीय हैं। इतना ही नहीं, भारत में सालाना बढ़ते कैंसर मामलों के चलते 2040 तक इनकी संख्या में 57.5 फीसदी तक की बढ़ोतरी होने की आशंका है। यह जानकारी साझा करते हुए नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा है कि देश के अधिकांश क्षेत्रों में कैंसर की सही निगरानी नहीं हो पा रही है, जिसका गंभीर परिणाम…

Read More

जम्मू-कश्मीर के लोगों को 100 प्रतिशत ओडीएफ प्लस का दर्जा, अब कोने कोने तक होगा सामान रूप से विकास : अमित शाह

जम्मू-कश्मीर के लोगों को 100 प्रतिशत ओडीएफ प्लस का दर्जा,  अब कोने कोने तक होगा सामान रूप से विकास  :  अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर ने विकास और प्रगति में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि देश में चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान एक और उल्लेखनीय उपलब्धि में जम्मू-कश्मीर ने 100 प्रतिशत ओडीएफ प्लस मॉडल का दर्जा हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को 100 प्रतिशत ओडीएफ प्लस का दर्जा हासिल करने के लिए हार्दिक बधाई। पीएम नरेंद्र…

Read More

भारत सरकार ने कनाडा की सरकार से उसके 41 राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा, भारत के प्रति पीएम ट्रुडो की गलत बयानबाज़ी का है नतीजा

भारत सरकार ने कनाडा की सरकार से उसके 41 राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा, भारत के प्रति पीएम ट्रुडो की गलत बयानबाज़ी का है नतीजा

भारत कनाडा के बीच जारी राजनयिक विवाद गहराता दिख रहा है। दरअसल भारत सरकार ने कनाडा की सरकार से कहा है कि वह अपने 40 से ज्यादा राजनयिकों को वापस बुलाए। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है। कनाडा के भारत में अभी 62 राजनयिक काम कर रहे हैं। भारत ने अब कनाडा से उसके 41 राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा है। क्या है भारत के इस कदम की वजह भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि भारत में कनाडा के राजनयिक स्टाफ,…

Read More

दिल्ली विश्वविद्यालय में खुलेंगे नौकरियों का पिटारा, हर महीने प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने की तैयारी

दिल्ली विश्वविद्यालय में खुलेंगे नौकरियों का पिटारा, हर महीने प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने की तैयारी

दिल्ली विश्वविद्यालय में अब छात्रों के लिए हर माह नौकरी के दरवाजे खोलने की तैयारी हो रही है। डीयू का प्लेसमेंट सेल हर महीने प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने की योजना पर काम कर रहा है। यदि सब ठीक रहा तो शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए इस माह के मध्य से (15 अक्तूबर) प्लेसमेंट में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरु हो सकती है। उसके बाद कैंपस में कंपनियों का आना शुरु हो जाएगा। हर माह प्लेसमेंट सेशन आयोजित करने के पीछे प्रशासन का प्रयास प्लेसमेंट में हिस्सा लेने वाले…

Read More

भारत की राजधानी दिल्ली को दहलाने वाली साजिश का पर्दाफाश, तीन ISIS आतंकी गिरफ्तार

भारत की राजधानी दिल्ली को दहलाने वाली साजिश का पर्दाफाश, तीन ISIS आतंकी गिरफ्तार

पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल सेल ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए की लिस्ट में मोस्ट वॉन्टेड आतंकी शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने इस आतंकवादी के ऊपर तीन लाख रुपये का इनाम रखा था। आतंकी से पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया है। ताजा जानकारी के मुताबित, पुलिस ने दो और आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुणे आईएसआईएस केस में वांटेड था। पेशे से इंजीनियर शाहनवाज दिल्ली का रहने वाला है। पुणे पुलिस कस्टडी से फरार…

Read More

भारत मजबूत सशस्त्र बलों के जरिए 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारत मजबूत सशस्त्र बलों के जरिए 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनना है तो उसे आधुनिक उपकरणों के साथ मजबूत सशस्त्र बलों की जरुरत है। यह बात देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कही है। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं द्वारा वित्तीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए यह बात कही। राजनाथ सिंह ने दिल्ली छावनी में अपने 276वें वार्षिक दिवस समारोह के दौरान रक्षा लेखा विभाग (डीएडी) की कई डिजिटल पहलों की शुरुआत करने के बाद यह…

Read More

पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश-राजस्थान के दौरे पर, 26,000 करोड़ से ज्यादा की देंगे सौगात

पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश-राजस्थान के दौरे पर, 26,000 करोड़ से ज्यादा की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी सोमवार को राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वह दोनों राज्यों को 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी सुबह करीब 10.45 बजे राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में लगभग 7,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे। वहीं पीएम मोदी दोपहर करीब साढ़े तीन बजे ग्वालियर पहुंचेंगे जहां वह करीब 19,260 करोड़ रुपये की कई विकास पहलों का शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी का ग्वालियर दौरा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार और 5 अक्तूबर को…

Read More

देश में बेरोजगारी का आलम, एमबीए और इंजीनियर दे रहे क्लर्क की परीक्षा

देश में बेरोजगारी का आलम, एमबीए और इंजीनियर दे रहे क्लर्क की परीक्षा

बेरोजगारी को लेकर हुआ खुलासा सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी के आंकड़ों के मुताबिक, 2016-17 और मार्च 2023 के बीच मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की नौकरियों में 31 फीसदी की गिरावट आई है। जनवरी-मार्च 2023 के नवीनतम आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण से पता चलता है कि शहरी क्षेत्रों में भी 50 फीसदी से कम श्रमिक वेतनभोगी हैं. भारत में बेरोजगारी एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। इसमें छिपी हुई बेरोजगारी की स्थिति तो और भी ज्यादा चिंताजनक है। दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पर अपनी बातचीत के दौरान कांग्रेस पार्टी के…

Read More

चुनाव में भाजपा की नई रणनीति कारगर साबित होगी या झेलना पड़ेगा नाराज़गी का दंश

चुनाव में भाजपा की नई रणनीति कारगर साबित होगी या झेलना पड़ेगा नाराज़गी का दंश

भाजपा ने सभी तीन प्रमुख चुनावी राज्यों में अपने वरिष्ठ नेताओं को किनारे लगा दिया है। राजस्थान में वसुंधरा राजे सिंधिया को अब तक नेता नहीं घोषित किया गया है जिसके कारण उनकी पार्टी नेतृत्व से तनातनी चर्चा का विषय बनी हुई है। छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पार्टी में होने के बाद भी न तो चेहरा घोषित किए गए हैं और न ही उनकी भूमिका प्रभावी रह गई है। कुछ नेताओं ने अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उधर मध्य प्रदेश में…

Read More