राजस्व संग्रह का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है: चिदम्बरम

राजस्व संग्रह का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है: चिदम्बरम

नई दिल्ली: वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने वित्त वर्ष 2012-13 में चालू खाता घाटा उम्मीद के अनुरूप रहने की संभावना जताते हुए आज कहा कि गत वित्त वर्ष में 5,65,835 करोड़ रुपए का प्रत्यक्ष कर संग्रह का संशोधित अनुमान था। अप्रत्यक्ष कर के रूप में 4,69,546 करोड़ रुपए और दूसरे कर के रूप में 2656 करोड़रुपए कुल मिलाकर 10,38,037 करोड़ रुपए के राजस्व संग्रह का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है और राजस्व संग्रह में 16.7 प्रतिशत की वृद्धि को हासिल किया जा सकता है तथा अंतिम आंकड़े आने शेष हैं…

Read More

दूरसंचार क्षेत्र में एफडीआई घटकर 9.3 करोड़ डॉलर पर आया

दूरसंचार क्षेत्र में एफडीआई घटकर 9.3 करोड़ डॉलर पर आया

नई दिल्ली: भारत के दूरसंचार क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) बीते वित्त वर्ष में अप्रैल-जनवरी के दौरान घटकर 9.3 करोड़ डालर पर आ गया। वैश्विक आर्थिक नरमी और घरेलू मोर्चे पर समस्याओं के चलते एफडीआई में यह गिरावट आई। औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) के मुताबिक, 2011-12 की अप्रैल-जनवरी अवधि में दूरसंचार क्षेत्र में 1.99 अरब डॉलर एफडीआई आया था। दूरसंचार क्षेत्र में रेडियो पेजिंग, सेल्युलर मोबाइल, लैंडलाइन टेलीफोन सेवा शामिल है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ दो चीजों से दूरसंचार क्षेत्र में एफडीआई प्रवाह पर असर पड़ा।…

Read More

अब कार के अंदर भी चलेगा वाइ-फाइ से इंटरनेट

अब कार के अंदर भी चलेगा वाइ-फाइ से इंटरनेट

बीएसएनएल ने एक ऐसी वाइ-फाइ डिवाइस पेश की है जिसकी मदद से आप कार के अंदर भी इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। टेलीकॉम कंपनी की इंदौर डिवीजन ने देश में पहली बार इस तरह के मॉड्यूल को लांच किया है। पहली बार आए इस तरह के वाइ-फाइ मॉडयूल को कार में लगाने पर करीब 5,000 से 6,000 रुपये के बीच का खर्च आएगा। अभी इसे टेस्टिंग के लिए आधिकारिक तौर पर इंदौर इकाई के महाप्रबंधक जीसी पांडेय की कार में लगाया गया है। पांडेय ने कहा कि यह अपनी…

Read More

संत आसाराम बापू संग मजाक करना पड़ेगा महंगा!

संत आसाराम बापू संग मजाक करना पड़ेगा महंगा!

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की वैबसाइट पर एक लावारिस शव की जगह आसाराम बापू का फोटो अपलोड करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के बाद संत आसाराम ट्रस्ट के दिल्ली स्थित मुख्यालय ने सिविल लाइन पुलिस को एक नाराजगी भरा पत्र लिखा है। इस पत्र में मजाक करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। गौरतलब है कि गत माह यूपी के अलीगढ़ में एक सिर कटी लाश मिली थी। जब इस शव की पहचान नहीं हो पाई तो पुलिस ने उसकी सूचना…

Read More

अफजल केस जैसी गलती दोबारा न हो, SC ने लगाई फांसी पर रोक

अफजल केस जैसी गलती दोबारा न हो, SC ने लगाई फांसी पर रोक

नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा दया याचिका ठुकरा देने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी आठ दोषियों की फांसी पर चार हफ्ते तक के लिए रोक लगा दी है। पीपल यूनियन डेमोक्रेटिक राइट्स की तरफ से इन आठ दोषियों के लिए दया याचिका दर्ज की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अफजल गुरु केस में हुई गलती दोबार दोहराई नहीं जानी चाहिए। इस मामले में दलील पेश करते हुए जस्टिस सदाशिवम के घर पर सुनवाई के दौरान सीनियर वकील कॉलिन गोंजाल्वेस ने चीफ जस्टिस अल्तमस कबीर की अध्यक्षता…

Read More

कौन होगा देश का अगला प्रधानमंत्री?

कौन होगा देश का अगला प्रधानमंत्री?

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव आने में करीब एक साल से ज्यादा का वक्त है लेकिन हमारे देश के नेता अभी से ही चुनाव की चर्चा करने में लग गए हैं। प्रधानमंत्री पद की रेस में इतने दावेदार सामने आ चुके हैं कि ये पता ही नहीं चर पा रहा कि 2014 में देश का प्रधानमंत्री कौन होगा। एक ओर भाजपा में आडवाणी और मोदी प्रधानमंत्री पद की रेस में हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस में वर्तमान प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी सहित अब पी चिदंबरम का भी नाम सामने…

Read More

भाई के साथ अब बहन प्रियंका भी संभालेंगी इंदिरा गांधी की विरासत

भाई के साथ अब बहन प्रियंका भी संभालेंगी इंदिरा गांधी की विरासत

नई दिल्ली : जयपुर चिंतन शिविर से राहुल उपाध्यक्ष बनकर औपचारिक रूप से पार्टी में नंबर दो बनकर उभर चुके हैं। अभी तक खुद को सक्रिय राजनीति से दूर किए प्रियंका लोकसभा चुनाव तक खुलकर अपनी भूमिका संभाल लेंगी। प्रबल संकेत हैं कि जिस तरह सोनिया ने पहले राहुल के लिए अमेठी लोकसभा सीट छोड़ी थी, इस दफा प्रियंका अपनी मां की मौजूदा रायबरेली संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगी। यानी बेटे को पति की विरासत सौंप चुकी सोनिया ने सास इंदिरा गांधी की संसदीय सीट रायबरेली को बेटी प्रियंका के…

Read More

मनमोहन ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए द.अफ्रीका रवाना

मनमोहन ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए द.अफ्रीका रवाना

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज यहां से दक्षिण अफ्रीका रवाना हो गए। इस सम्मेलन में ढांचागत क्षेत्र में निवेश बढाकर तथा सतत विकास के जरिये अंतरराष्ट्रीय अंर्थव्यवस्था की सेहत सुधारने और वृहद आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने के उपायों और तौर-तरीकों पर विचार विमर्श किया जाएगा। डरबन में 26 और 27 मार्च को होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन में शिरकत के लिए रवानगी से पहले डा सिंह ने एक बयान में कहा कि ऐसे समय में जब अंतरराष्ट्रीय जगत को कई तरह…

Read More

हेलिकाप्टर सौदा: रक्षा मंत्रालय के सतर्कता अधिकारी हो सकते हैं तलब

हेलिकाप्टर सौदा: रक्षा मंत्रालय के सतर्कता अधिकारी हो सकते हैं तलब

नई दिल्ली: केंद्रीय सतर्कता आयोग रक्षा मंत्रालय के मुख्य सतर्कता अधिकारी को 3,600 करोड़ रुपए के हेलिकॉप्टर सौदे में कथित अनियमितता संबंधी शिकायत की जांच रपट सौंपने में देरी के लिए तलब कर सकता है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भ्रष्टाचार संबंधी मामले की निगरानी करने वाली संस्था को शिकायत मिली और इसे सतर्कता अधिकारी के पास भेजा गया जो आवश्यक कार्रवाई के लिए सीवीसी की दूरस्थ शाखा के तौर पर काम करता है। उन्होंने कहा कि छह महीने हो चुके हैं लेकिन आयोग को उक्त अधिकारी से अंतिम रपट…

Read More

रेल का फंड बैलेंस 12000 करोड़ रुपए होने की संभावना: पवन बंसल

रेल का फंड बैलेंस 12000 करोड़ रुपए होने की संभावना: पवन बंसल

नई दिल्ली: रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने दावा किया है कि भारतीय रेल मुनाफे में आ चुकी है तथा अगले वित्त वर्ष में आय और खर्च में संतुलन रखने के प्रयास किए जाएंगे जिससे उसका कोष 2013-14 में 12000 करोड़ रुपये हो जाने की संभावना है। लोकसभा में आज रेल बजट पेश करने के बाद संवाददाता सम्मेलन में यह पूछे जाने पर कि क्या आप अगले वित्त वर्ष तक रेलवे को मुनाफे में ले आएंगे। बंसल ने यह दावा किया। उन्होंने कहा कि 12वीं पंचवर्षीय योजना के समाप्ति वर्ष…

Read More