नई दिल्ली। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम एक सिपाही ने ईमानदारी का परिचय देकर दिल्ली पुलिस को गौरवान्वित कर दिया। सिपाही ने एक्सरे मशीन पर यात्री के छूट गए एक बैग को उसे लौटा दिया। बैग में चार लाख रुपये व आईपेड था। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सिपाही को इनाम देने की घोषणा की है। क्राइम एंड रेलवे के अतिरिक्तपुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि मयूर विहार फेज-2 निवासी शैलेंद्र धर शुक्रवार को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से छत्तीसगढ़ जाने वाले थे। निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर…
Read MoreCategory: Delhi
जूडो का पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने जूडो कराटे के एक पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी को फर्जीवाड़े के आरोप में दबोचा है। आरोपी खुद को वकील बताकर नोटरी पब्लिक स्टांप से लोगों की सेल डीड बनाता था। पुलिस ने उसके पास से अलग-अलग वकीलों की 36 मुहरें और करीब 152 स्टांप पेपर बरामद किए हैं। पुलिस ने फर्जी पेपरों के जरिए प्रॉपर्टी बेचने के आरोप में एक अन्य शख्स को भी गिरफ्तार किया है। आर्थिक अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा ने बताया कि एक निजी कंपनी…
Read Moreडूब क्षेत्र में सिर्फ खेती हो सकती है, निर्माण नहीं
नोएडा। यमुना के डूब क्षेत्र में हुए स्थाई निर्माण की सर्वे रिपोर्ट नोएडा प्राधिकरण और सिंचाई विभाग के मुख्यालय को सौंपी जाएगी। ओखला बैराज से आगरा कैनाल तक 25 किलोमीटर का क्षेत्र उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग का है। यहां पर किसान अपनी जमीन पर कृषि कर सकते हैं, लेकिन स्थाई निर्माण पर पाबंदी है। ऐसे में पिछले कई सालों से कॉलोनी काटने का काम किया गया, जो अवैध है। इसका सर्वे सिंचाई विभाग ने करके रिपोर्र्ट तैयार की है, जिसे मुख्यालय और नोएडा प्राधिकरण को सौंपा जाएगा। रिपोर्ट मिलने के…
Read Moreदिल्ली-फरीदाबाद रूट पर दो घंटे खड़ी रहीं ट्रेनें
नई दिल्ली। दिल्ली-फरीदाबाद रूट पर इलेक्ट्रिक वायर टूट जाने से इस रूट पर चलने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं। ट्रेनों का आवागमन करीब दो घंटे से अधिक समय तक ठप रहा। कड़ी मशक्कत के बाद इस ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बहाल हुआ। इसके कारण हजारों यात्रियों को परेशान होना पड़ा। शनिवार को दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के समीप सुबह 4:15 बजे अचानक से ओवर हेड ट्रेक्शन वायर (ओएचई) टूट गया। इसके कारण एक दर्जन से अधिक मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें लेट से चलीं। शुरू के करीब दो…
Read Moreमनमोहन प्रधानमंत्री तो हैं लेकिन नेता नहीं: सुषमा
नई दिल्ली(वार्ता) संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) दो सरकार के चार साल के जश्न के रंग में भंग डालते हुए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने आज कहा कि देश में कमजोर मुखिया का नेतृत्व है जिससे चौतरफा निराशा का माहौल है ऐसे में सरकार किस बात का जश्न मना रही है। लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कमजोर नेतृत्व के लिए आड़े हाथों लेते हुए कहा मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री तो हैं लेकिन नेता नहीं। सुषमा ने कहा कि पीएम दाम बढ़ाते हैं…
Read Moreवित्त मंत्रालय ने कर चोरी के 400 करोड़ के मामले पकड़े
नई दिल्ली: राजस्व प्राप्ति बढ़ाने के प्रयासों के तहत वित्त मंत्रालय ने इस साल जनवरी से मार्च के दौरान सीमा शुल्क और सेवा कर चोरी के 400 करोड़ रुपए के मामले पकड़े हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजस्व विभाग के तहत दो प्रमुख वित्तीय खुफिया एजेंसियों केंद्रीय उत्पाद खुफिया महानिदेशालय (डीजीसीईआई) तथा राजस्व खुफिया महानिदेशालय (डीआरआई) ने 2,300 संदिग्ध बैंकिंग लेनदेन का पता लगाया है जिसके बाद ये मामले पकड़ में आए। वित्तीय खुफिया इकाई-भारत (एफआईयू) ने साल के पहले तीन महीनों में डीजीसीईआई को 1,443 संदिग्ध लेन-देन तथा…
Read Moreमनमोहन 5 कैबिनेट मंत्रियों के साथ करेंगे जर्मनी का दौरा
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 10 से 12 अप्रैल के बीच बर्लिन का दौरा करेंगे। कम से कम पांच कैबिनेट मंत्रियों को वह अपने साथ ले जाएंगे। इस दौरे के दौरान बर्लिन में भारत और जर्मनी के बीच शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और हरित ऊर्जा से जुड़े कई करारों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री यह दौरा जर्मनी की चांसलर अंजेला मर्केल के निमंत्रण पर करने जा रहे हैं। वह मर्केल के साथ अंतर-शासकीय परामर्श की दूसरी बैठक की सह-अध्यक्षता भी करेंगे। इस बैठक की परंपरा वर्ष 2011 में शुरू…
Read Moreगांधी परिवार से जुड़ा बड़ा खुलासा, इंदिरा गांधी की होती थी जासूसी!
नई दिल्ली: विकीलीक्स ने एक बार फिर अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के जरिए गांधी परिवार बड़ा खुलासा किया है विकीलीक्स ने दावा किया है कि 1975 में इमरजेंसी के दौरान एक जासूस प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के घर में रहा करता था और उनकी जासूसी किया करता था। हांलाकि अभी साफ नही हुआ कि जासूसी करने वाला भारतीय था या विदेशी। जानकारी के अनुसार यह भी पता चला है कि इसी जासूस ने पहले ही यह बात लीक कर दी थी कि इंदिरा गांधी 1977 में आम चुनाव करा सकती…
Read Moreराजनाथ, सुषमा, जेटली को ले जा रहे विमान की आपात लैंडिंग
नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और वरिष्ठ नेताओं सुषमा स्वराज तथा अरूण जेटली को ले जा रहे निजी जेट विमान को आज यहां आटो पायलट सिस्टम में समस्या पैदा होने पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा। भाजपा के वरिष्ठ नेता बेंगलूर में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए जा रहे थे लेकिन विमान यहां से उड़ान भरने के नौ मिनट बाद ही आपात स्थिति में उतार लिया गया। सू़त्रों ने यहां प्रेट्र को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और…
Read More‘कांग्रेस के किये गड्ढे भरे हैं, अब भव्य गुजरात बनायेंगे’
नई दिल्ली: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि वह अब तक अपने कार्यकाल में कांग्रेस के शासनकाल में हुए गड्ढों को भरने का ही काम कर रहे थे तथा भविष्य में वह भव्य और दिव्य गुजरात की इमारत खडा करने जा रहे हैं। मोदी ने भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंडल महासंघ (फिक्की) के महिला संगठन के 29वें वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करने के बाद सवालों के जवाब में यह बात कही। महिला उद्यमियों और मीडियाकर्मियों से खचाखच भरे सभागार में मोदी से जब यह पूछा गया कि…
Read More