खेल-खेल में गई मासूम की जान

नई दिल्ली। मदारी के खेल की नकल करना नौ साल के मासूम के लिए जानलेवा बन गया। उत्तर-पश्चिम जिला के भलस्वा डेयरी इलाके में शुक्रवार को बच्चे ने मदारी का खेल देखकर खुद के गले में फंदा डाल दिया जिससे उसका दम घुट गया। मृतक की शिनाख्त आशीष (9) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक कटरा बाबा आश्रम, भलस्वा डेयरी में सुनील झा का परिवार रहता है। शुक्रवार दोपहर को उनके मोहल्ले में एक मदारी बंदर का खेल दिखाने आया था। सुनील का नौ वर्षीय बेटा आशीष तमाशा…

Read More

वीके सिंह के खिलाफ वारंट जारी

नई दिल्ली। पटियाला हाउस अदालत ने पूर्व जनरल वीके सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। उन पर अदालत में पेश न होने का आरोप है। वीके सिंह के खिलाफ पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह की मानहानि का मामला विचाराधीन है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जय थरेजा ने कहा कि यह काफी गंभीर मामला है कि जब से उनके खिलाफ वारंट जारी हुआ है, तब से आज तक अदालत में पेश नहीं हुए। अदालत ने उन्हें पेशी से छूट देने से इंकार करते हुए उनके खिलाफ पांच हजार रुपये का जमानती…

Read More

दिल्ली के दलितों की भाजपा को याद सताई

नई दिल्ली। विधान चुनाव करीब देख भाजपा में दलित प्रेम जाग उठा है। दलितों के साथ सहभोज, दलित बस्तियों में जाकर उनके साथ रात में ठहरना और पदयात्रा कर उनके साथ कदमताल मिला कर राजनीतिक बिसात बिछाई जा रही है। दिल्ली का चुनाव संभालने के लिए नियुक्त किए गए भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी भी चुनाव की नैया पार लगाने के लिए दलित बस्ती से अभियान शुरू करेंगे। यह नजारा ठीक उसी तरह होगा जैसे पिछले चुनावी अभियान में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी दलित बस्ती में जाकर…

Read More

रैगिंग रोकने को डीयू प्रशासन सख्त

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में रैगिंग करना छात्रों को काफी महंगा पड़ सकता है। डीयू प्रशासन ने पुलिस और डीटीसी अधिकारियों के साथ हुई प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक में रैगिंग को लेकर सख्त रवैया अपनाने का फैसला किया है। शुक्रवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि रैगिंग के मामलों को मॉनिटर करने के लिए मोबाइल पेट्रोलिंग की जाएगी। रैगिंग रोकने के लिए डीयू एफएम स्टेशन से पुलिस अधिकारी, प्रॉक्टोरियल बोर्ड के अधिकारी और डीन स्टूडेंट वेलफेयर जानकारी देंगे। प्रत्येक कॉलेज के बाहर और डीयू के समूचे हिस्से में…

Read More

जीजा-साले की हत्या

नई दिल्ली। रंजीत नगर में जीजा और साले की हत्या कर दी गई। दोनों के शव पटेल नगर रेलवे ट्रैक पर मिले। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। नुरूलन (20) मां के साथ कठपुतली कॉलोनी में रहता था। कुछ दूरी पर ही उसके जीजा मेहताब (22) भी रहते थे। दोनों डेंटिंग पेंटिंग का काम करते थे। शाम को इफ्तार करने के बाद नुरूलन और मेहताब घर से निकले थे लेकिन रात तक नहीं लौटे। शुक्रवार सुबह एक सिपाही ने नुरूलन की मां को बताया कि उसके बेटे…

Read More

शादी से इनकार करने पर युवती ने लगाई फांसी

नई दिल्ली। देशबंधु गुप्ता रोड थाना क्षेत्र के सिद्धिपुरा में शादी से इंकार करने पर एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती की मां का आरोप है कि युवक का परिवार शादी करने के एवज में फ्लैट की मांग कर रहा था, जो पूरी न होने पर उन लोगों ने शादी से इंकार कर दिया। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि सिद्धिपुरा में रहने वाली 28 वर्षीय कविता ने फांसी लगा ली है। कविता की मां मीना देवी ने बताया कि कविता के पांच साल से मानकपुरा…

Read More

रेलवे ने सीसीटीवी फुटेज देने में जताई असमर्थता

नई दिल्ली। वसंत विहार गैंगरेप मामले में रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाने में असमर्थता जाहिर की है। रेलवे ने तर्क रखा कि सीसीटीवी फुटेज केवल 30 दिनों तक ही सुरक्षित रखी जाती है, इसके बाद नहीं। मामले में आरोपी अक्षय ठाकुर ने दावा किया था कि वह गत वर्ष 16 दिसंबर को गैंगरेप की वारदात से पहले ही दिल्ली छोड़ चुका था। 15 दिसंबर की दोपहर वह महाबोधि एक्सप्रेस से अपने गांव चला गया था। आरोपी की मांग पर अदालत ने रेलवे…

Read More

महिला ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दी

नई दिल्ली। दक्षिण जिले के महरौली इलाके में बृहस्पतिवार की रात महिला ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही खुदकुशी के कारणों का पता लगा है। बताया जा रहा है कि महिला डिप्रेशन में थी। महरौली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार महरौली के वार्ड नंबर-आठ में रहने वाली अनू बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे घर की चौथी मंजिल से नीचे कूद गई। उसे ट्रॉमा सेंटर ले…

Read More

आयरन की गोलियां खाने से सरोजनी नगर में भी बीमार हुए थे छात्र

नई दिल्ली। आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां खाने से दक्षिणी जिले के सरोजनी नगर स्थित स्कूल के भी करीब एक दर्जन छात्र बीमार हुए थे। उनको सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। एक छात्र ने सरोजनी नगर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सरोजनी नगर में दिल्ली हाट के पास लक्ष्मीबाई नगर में नवयुग स्कूल है। यहां बृहस्पतिवार को कक्षा छह से 12वीं तक के करीब…

Read More

आठवीं कटऑफ 23 को आएगी

नई दिल्ली। डीयू में दाखिले की उम्मीद लगाए बैठे छात्रों के लिए राहत की खबर है। डीयू प्रशासन ने अब नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 24 जुलाई के एक दिन पहले ही 23 जुलाई को आठवीं कट ऑफ निकालने का निर्णय लिया है। प्रशासन का मानना है कि कई कॉलेजों में एससी-एसटी और ओबीसी समेत कुछ कॉलेजों में सामान्य वर्ग की सीटें भी खाली पड़ी है। जिन्हें हर हाल में 31 जुलाई से पहले भरना जरूरी है। दिल्ली विश्वविद्यालय में 31 जुलाई के बाद किसी भी सूरत में कोई दाखिला…

Read More