पार्किंग समस्या से मिलेगी राहत

नई दिल्ली। राजधानी में पार्किंग की समस्या को ध्यान में रख मास्टर प्लान में संशोधन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत बेसमेंट एरिया को बढ़ाने की बात चल रही है। अगर इस संशोधन को मान लिया जाता है तो बढ़े हुए बेसमेंट से यानी ग्राउंड कवरेज एरिया अधिक होने से पार्किंग समस्या से राहत मिल सकेगी। मास्टर प्लान 2021 में संशोधन करने वाले एडवाइजरी ग्रुप ने सुझाव दिया है कि आवास वाले प्लॉट और हाउसिंग स्कीम वाले प्लॉट में सेटबैक लाइन (वह एरिया जिसमें दो-दो मीटर जमीन बाउंड्री…

Read More

गेट पर पास, बाहर फेल

नई दिल्ली। लो फ्लोर बसें दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन डिपो के गेट से तो ओके रिपोर्ट के साथ निकलती हैं, लेकिन बाहर जाकर बंद हो जाती हैं। राजधानी में आए दिन बीच सड़क पर लो फ्लोर बसों के ब्रेकडाउन का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। इससे यात्रियों को तो परेशानी होती ही है, साथ ही जाम भी लगता है। यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधा देने का दावा करने वाले दिल्ली परिवहन विभाग की लो-फ्लोर बसें बीच सड़क पर फेल हो रही हैं। चार-पांच माह पहले डीटीसी बसों के ब्रेकडाउन का…

Read More

फेसबुक फ्रेंड ने किया दुष्कर्म

नई दिल्ली। रानीबाग इलाके में एक युवती ने फेसबुक फ्रेंड पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार सुबह रानीबाग इलाके में 19 वर्षीय युवती बेहोशी की हालत में मिली। उसे भगवान महावीर अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि उसने इस वर्ष 12वीं की परीक्षा पास की है। सोमवार को वह मां से कहासुनी होने के बाद नाराज होकर घर से निकल गई थी। साइबर कैफे में जाकर उसने अपने फेसबुक…

Read More

पुलिसकर्मी बताकर बुजुर्ग महिला से ठगे जेवरात

नई दिल्ली। मधु विहार इलाके में खुद को पुलिसकर्मी बताकर बदमाशों ने 72 साल की एक बुजुर्ग महिला को लुटने का डर दिखाकर जेवरात उतरवा लिए। बाद में संभालकर रखने की बात कहकर कागज में नकली जेवर लपेटकर बैग में डाल दिए और चलते बने। पीड़िता हेमलता की शिकायत पर मधु विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, हेमलता परिवार के साथ हिमवर्षा अपार्टमेंट, आईपी एक्सटेंशन में रहती हैं। शनिवार को सुबह करीब 10:20 बजे मंदिर के लिए घर से निकलीं। रास्ते…

Read More

डीटीयू की पहली कटऑफ में 60 फीसदी सीटें भरीं

नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की पहली कटऑफ जारी होने के चार दिन में ही 60 फीसदी सीटें भर चुकी हैं। दाखिले के लिए आउटसाइडर छात्रों का रुझान अधिक देखने को मिल रहा है। इस सत्र में आउटसाइडर जेईई (मेन) रैंक सुपर हाई गया है। इससे प्रबंधन काफी खुश है। कुलपति प्रो. पीबी शर्मा के अनुसार, डीटीयू पर छात्रों का भरोसा बढ़ रहा है। पहली कटऑफ के साथ 60 फीसदी सीटें भर चुकी हैं, जोकि बेहद खुशी की बात है। कुल 1546 सीटों पर दाखिले के पहले चार दिनों में…

Read More

बंद हुए सातवीं लिस्ट के दाखिले

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शनिवार को सातवीं कट ऑफ लिस्ट के दाखिले बंद हो गए। सातवीं लिस्ट के दाखिलों के पूरा हो जाने के बाद भी कई कॉलेजों में सामान्य और रिजर्व कैटेगरी की सीटें खाली रह गई हैं। अब 23 जुलाई को आठवीं कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। अहम है कि डीयू में 11 जुलाई को पांचवीं लिस्ट जारी हुई थी। जिसके अनुसार 13 जुलाई तक दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो जानी चाहिए थी। लेकिन 15 जुलाई को ओबीसी, एससी, एसटी व सामान्य श्रेणी के लिए छठी और…

Read More

मथुरा-वृंदावन-सीकरी टूर योजना खटाई में

नई दिल्ली। दिल्ली पर्यटन विभाग की मथुरा-वृंदावन और फतेहपुर सीकरी के लिए शुरू की गई टूर योजना खटाई में पड़ती दिख रही है। 23 फरवरी से शुरू किए गए इस टूर को हर शनिवार को चलाए जाने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए 23 फरवरी से ही ऑनलाइन बुकिंग भी खोल दी गई लेकिन पहला जत्था लगभग 4 माह बाद 6 जुलाई को रवाना हो सका। हर शनिवार को चलाए जाने के निर्णय के बावजूद 6 जुलाई के बाद के दो शनिवार में पर्यटकों के अभाव में टूर नहीं…

Read More

500 लोगों से पूछताछ और नतीजा सिफर

नई दिल्ली। शकरपुर इलाके में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में संगीत व नाटक विभाग के पूर्व उपनिदेशक आरके बरारू (75) और उनकी पत्नी दुर्गा देवी (72) की हत्या के 11 माह बीत चुके हैं, लेकिन आज तक हत्यारों का सुराग नहीं लगा है। पूर्वी जिला पुलिस की करीब 20 टीमों ने 500 लोगों से पूछताछ की, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। मामला हाई प्रोफाइल था, लिहाजा वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद जांच में दिलचस्पी ली। अमर उजाला ने पूरे मामले की पड़ताल करने की कोशिश की। — क्या था मामला आरके…

Read More

चुनाव में सोशल मीडिया

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस अपनी उपलब्धियों को लेकर मतदाताओं के बीच जाएगी। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक उपलब्धियां गिनाने के लिए सोशल मीडिया का खासतौर से प्रयोग किया जाएगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख चुनाव घोषणा पत्र समिति व प्रचार समिति की पहली बैठक प्रदेश कार्यालय में शनिवार को आयोजित की गई। दोनों बैठकें करीब एक-एक घंटा चली। बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए अभी से ही कमर कस लेने को कहा गया।बैठकों की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल ने की। इस…

Read More

बारिश में करंट लगने से फिल्म निर्माता की मौत

नई दिल्ली। दक्षिण जिले के सफदरजंग एंकलेव में बारिश में करंट लगने से एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता की मौत हो गई। वह परिवार के साथ बैंक गए थे। दूसरी घटना में, नेबसराय थाना इलाके में करंट ने एक युवक को लील लिया। तीसरी घटना में बारिश के चलते दीवार गिरने से एक शख्स घायल हो गया। ट्रामा सेंटर में भर्ती शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार साकेत के जी-ब्लाक में रहने वाले आनंद भास्कर (33) शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे परिवार के…

Read More