नई दिल्ली। दिल्ली फतह को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन गडकरी सक्रिय हो गए हैं। उनके नेतृत्व में पहली बार प्रदेश भाजपा संगठन और सभी विधायक एक साथ दिखे और चुनावी रणनीति पर चर्चा की। करीब ढाई घंटे तक चली बैठक में गडकरी ने एकजुटता के साथ चुनावी समर में उतरने की नसीहत दी। गडकरी ने साफ किया कि किसी भी दबाव में विधानसभा प्रत्याशी तय नहीं किए जाएंगे। बृहस्पतिवार को पहली बार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा और प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल एक टेबल पर…
Read MoreCategory: Delhi
आतंकी शहजाद दोषी करार
नई दिल्ली। बटला हाउस एनकाउंटर मामले में अदालत ने इंडियन मुजाहिदीन के सदस्य शहजाद अहमद को दोषी करार दिया है। निचली अदालत ने शहजाद को एनकाउंटर में शहीद इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की हत्या व अन्य कई धाराओं में दोषी ठहराया है। सजा पर 29 जुलाई को अदालत में बहस होगी। साकेत स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजेंद्र कुमार शास्त्री ने शुक्रवार को खचाखच भरी अदालत में शहजाद को हत्या, हत्या की कोशिश, सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस पर गोली चलाने, सबूत मिटाने व आर्म्स एक्ट की धाराओं में दोषी…
Read Moreछात्र संगठन बने कैंपस गाइड
नई दिल्ली। दाखिले की दौड़ खत्म हो चुकी है। डीयू में अब छात्रसंघ चुनाव का रंग चढ़ने लगा है। छात्र संगठन वॉल ऑफ डेमोक्रेसी का इस्तेमाल करके छात्रों को अपना परिचय करा रहे हैं। वहीं कॉलेज में इस संगठनों के कार्यकर्ता कैंपस गाइड की भूमिका में हैं। ये नए छात्रों को हर तरह की मदद की पेशकश कर रहे हैं। साथ ही उन्हें अपने संगठन से जुड़ने की सलाह देते भी दिखे। वहीं नए सेशन के दूसरे दिन भी गर्मजोशी भरा माहौल दिखा। नए छात्र क्लास लेने के साथ इधर-उधर…
Read Moreपीड़िता की मां ने दर्ज कराया अपना बयान
नई दिल्ली। गंाधी नगर सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच वर्षीय पीड़िता की मां ने बुधवार को अदालत में अपना बयान दर्ज करवाया। गवाही के दौरान उसने आरोपी मनोज की पहचान की। मामले की सुनवाई विशेष पोक्सो अदालत में चल रही है। पीड़िता व उसके पिता का बयान एक अगस्त को दर्ज किया जाएगा। पीड़िता की मां ने अभियोजन पक्ष के पहले गवाह के तौर पर अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि उसकी बेटी 15 अप्रैल से लापता थी जो 17 अप्रैल की सुबह पड़ोस के एक कमरे में बंद…
Read Moreसरकारी जमीन व्यवसायी को 20 करोड़ में बेची
नई दिल्ली। आर्थिक अपराध शाखा ने फर्जी कागजात के जरिए सरकारी जमीन बेचने वाले एक शख्स को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक व्यवसायी से इस एवज में बीस करोड़ रुपये की ठग लिए। आरोपी नोएडा के सेक्टर 50 का रहने वाला है। पुलिस फर्जीवाड़े में शामिल उसके अन्य सहयोगी की तलाश कर रही है। शाखा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरेंद्र सिंह ने बताया कि वसंत कुंज निवासी अजय चौधरी ने 21 मार्च 2012 को शाखा में ठगी की शिकायत दर्ज करवाई। उसने बताया कि प्रॉपर्टी डीलिंग करने…
Read Moreबीकॉम ऑनर्स की पहली काउंसलिंग की डेट बढ़ी
नई दिल्ली। आईपी यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने बीकॉम ऑनर्स की पहली काउंसलिंग का शेड्यूल दो दिन बढ़ा दिया है। एडमिशन रजिस्ट्रार ब्रिगेडियर पीके उपमन्यु ने बताया कि नए शेड्यूल के अनुसार, 26 और 27 जुलाई को दिल्ली और आउटसाइडर जनरल वर्ग के तहत काउंसलिंग होगी। पहले दिन शुक्रवार को सीईटी रैंक 1701 से 2700 और शनिवार को 2701 से चार हजार रैंक वाले छात्रों को आना होगा। यदि सीटें भर जाती हैं तो प्रक्रिया रोक दी जाएगी। रविवार को डिफेंस कोटे के तहत काउंसलिंग होगी। यदि सीटें खाली रह जाती हैं…
Read Moreडीटीयू : आउटसाइडर रीजन की रैंक हाई
नई दिल्ली । दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने बीटेक डिग्री प्रोग्राम दाखिले के लिए दूसरी क्लोजिंग रैंक (कटऑफ) जारी कर दी है। पिछले वर्ष के मुकाबले आउटसाइडर रीजन की कटऑफ हाई तो दिल्ली की गिरी है। आउटसाइडर में डिफेंस कोटे के तहत कटऑफ में भी उछाल आया है। बीटेक दाखिले के को-चैयरमेन प्रोफेसर मनोज कुमार के अनुसार, दूसरी कटऑफ में भी आउटसाइटर में रैंक हाई है। हालांकि दिल्ली रीजन में पहली की बजाय दूसरी कटऑफ थोड़ा ऊपर गई है। लेकिन दिल्ली रीजन की कटऑफ गिरी है। सीट की मारामारी अधिक है।…
Read Moreयूपी के पुलिसकर्मी सीखेंगे चिकित्सा के गुर
नई दिल्ली। सड़क हादसा, बम ब्लास्ट अथवा किसी अन्य तरह के हादसे होने पर घटना स्थल पर सबसे पहले पुलिस के जवान ही पहुंचते हैं। कहा जाता है कि दुर्घटना के बाद का पहला घंटा घायल की जिंदगी के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। यदि इस अवधि में घायल को उचित इलाज मिल जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है। इसी वजह से उत्तर प्रदेश पुलिस ने एम्स के डॉक्टरों से डॉक्टरी पाठ पढ़ने का फैसला लिया है। एम्स ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सक प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश पुलिस…
Read Moreतिहाड़ जेल से भागने के चक्कर में कैदी की मौत
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल से भागने के चक्कर में एक कैदी की मौत हो गई। हरि नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। तिहाड़ प्रशासन ने मामले की जांच न्यायिक अधिकारी से कराने के आदेश दे दिए हैं। जेल नंबर एक में बंद कैदी पप्पू उर्फ मेहताब (35) ने मंगलवार सुबह करीब दस बजे ट्रक से लटक कर भागने की कोशिश की, जिससे वह घायल हो गया। ट्रक सामान लेकर जेल संख्या एक में आया था। गंभीर हालत में कैदी को हरि नगर स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले…
Read Moreकनॉट प्लेस से ग्रेनो 80 मिनट में
नई दिल्ली। मेट्रो रेल ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस की सवारी सत्तर से 80 मिनट में कराएगी। यूपी सरकार ने नोएडा सिटी सेंटर से ग्रेटर नोएडा के जिस 29.9 किमी के कॉरिडोर की मंजूरी दी है वह मेट्रो की ब्लू लाइन से सीधी कनेक्टिविटी देगी। जबकि फेस-तीन में बॉटेनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट कॉरिडोर ग्रेटर नोएडा की राह दक्षिण व पश्चिम दिल्ली के लिए आसान करेगी। ग्रेटर नोएडा से मेट्रो में बैठकर महज एक घंटे में कालका जी, नेहरू प्लेस आ सकेंगे। मेट्रो फेस-तीन में जनकपुरी वेस्ट…
Read More