आठ माह से फरार है मैनेजर चनशिवरूप

नई दिल्ली। एयरहोस्टेस सुसाइड केस में फरार आरोपी चनशिवरूप सिंह को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपी की फरारी के कारण हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा व उनकी सहयोगी अरुणा चड्डा अभी तक जेल की हवा खा रहे हैं। अदालत भी मामले पर गंभीर है और दोनों को जमानत देने से इंकार कर दिया है। इस मामले के सामने आने के करीब तीन माह बाद दिल्ली पुलिस ने चनशिवरूप को गिरफ्तार किया था। जेल से बचने के लिए उसने छह नवंबर 2012 को सरकारी गवाह बनने…

Read More

ज्वेलर की कार से तीन लाख के गहने चोरी

पुलिस मुख्यालय के पास बाइक सवार बदमाशज्वेलर की कार का शीशा तोड़कर तीन लाख के जेवरात और दस हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना 17 जुलाई की है। पुलिस ज्वेलर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार रोहिणी इलाके में रहने वाले सिद्धार्थ का करोलबाग में ज्वेलरी का शोरूम है। 17 जुलाई को वह जेवरात की डिलीवरी करने के लिए प्रीत विहार जा रहा था। पुलिस मुख्यालय के पास दीनदयाल उपाध्याय रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने उसे कार रोकने के लिए…

Read More

आपदा के नाम पर राजनीति कर रही सरकार: शाह

टिहरी की सांसद राज्यलक्ष्मी शाह ने आपदग्रस्त गांवों का भ्रमण करने के बाद आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार आपदा के नाम पर राजनीति कर रही है। राज्य में आपदा से हुए नुकसान का अभी तक सही ढंग से आंकलन तक नही किया गया है। बुधवार को सांसद ने बसंतनगर, कंडिया, रेवड़ी, गुंदियाटगांव, पोरा आदि गांवों का भ्रमण कर दैवी आपदा से हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अभी तक कई आपदाग्रस्त गांवों का सर्वेक्षण तक नहीं करवाया जिससे आपदा पीड़ितों के सामने आजीविका का संकट…

Read More

राजधानी में बिना पीयूसी दौड़ रहे वाहन

नई दिल्ली। राजधानी में दौड़ रही पांच में से सिर्फ एक गाड़ी के पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण (पीयूसी) पत्र है। मसलन 80 फीसदी गाड़ियां बिना पीयूसी के दौड़ रही हैं। लेकिन आज तक इनमें से किसी गाड़ी का दूसरी बार चालान नहीं किया गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस या परिवहन विभाग के पास ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके तहत बार-बार नियम तोड़ते पकड़े जाने पर सख्त प्रावधान के तहत कार्रवाई की जा सके। दिल्ली परिवहन विभाग के सूचना अधिकारी कुलजीत सिंह ने एक आरटीआई के जवाब में कहा है…

Read More

बीबीए में फीस जमा करने की तिथि बढ़ी

नई दिल्ली । आईपी यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने बीबीए डिग्री प्रोग्राम में दाखिला फीस जमा करवाने की तिथि 18 जुलाई तक बढ़ा दी है। एडमिशन रजिस्ट्रार ब्रिगेडियर पीके उपमन्यु के अनुसार, जिन छात्रों को ऑनलाइन काउंसलिंग में कॉलेज अलॉट हो गए हैं, वे 18 जुलाई तक 40 हजार रुपये दाखिला फीस का डिमांड ड्राफ्ट जमा करवा दें। यदि छात्र फीस जमा नहीं करते हैं तो उनकी सीट रद्द हो सकती है। वहीं बीटेक/एमटेक ड्यूल डिग्री प्रोग्राम में सीट 19 जुलाई को अलॉट होंगी। जिन छात्रों ने सीईटी कोड 131 के तहत…

Read More

नई पार्किंग दरों के लिए नहीं हो रही कोई पहल

नई दिल्ली। एनडीएमसी अधिकारी पार्किंग फीस बढ़ाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दिलाकर सो गए है, क्योंकि प्रस्ताव पारित होने के तीन माह बाद उसे अमली जामा पहनाने की प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई है। जबकि उसकी समस्त पार्किंग का ठेका गत 31 मार्च को समाप्त हो चुका है। विभाग के अधिकारी पिछले दो माह से अगले माह की पहली तारीख से पार्किंग दरें लागू होने के दावे कर रहे है। एनडीएमसी ने गत 10 अप्रैल को अपनी बैठक में पार्किंग व्यवस्था एवं फीस में भारी रद्दोबदल की थी। उसने…

Read More

सीटें आरक्षित करने के लिए याचिका दायर

नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय में राजधानी के छात्रों के लिए 85 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने की मांग को लेकर याचिका दायर की गई है। याची ने आरोप लगाया कि आवेदनों के ढेर के कारण राजधानी के छात्रों के दाखिलों की संभावना नाटकीय ढंग से कम हो रही है। कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश बीडी अहमद और न्यायमूर्ति विभू बाखरू की खंडपीठ के समक्ष यह जनहित याचिका एनजीओ मोक्शा फांउडेशन के अध्यक्ष दिनेश लालवानी ने दायर की है। खंडपीठ के समक्ष याचिका पर सुनवाई 31 जुलाई को होगी। याची ने तर्क रखा…

Read More

विजेंद्र गुप्ता ने अपने खिलाफ फैसले को दी चुनौती

नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की मानहानि मामले में स्वयं को प्रथमदृष्टया दोषी ठहराए जाने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। अदालत ने दिल्ली सरकार व शीला दीक्षित को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। न्यायमूर्ति जे.आर. मिड्डा ने दोनों पक्षों को स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि क्यों न याचिका विचारार्थ स्वीकार कर ली जाए। अदालत ने विजेंद्र गुप्ता के उस तर्क को खारिज कर दिया, जिसमें ट्रायल कोर्ट में विचाराधीन मानहानि की सुनवाई पर रोक लगाने…

Read More

कंक्रीट से कट्टी, लोहे से दोस्ती करेगी दिल्ली

नई दिल्ली। आने वाले दिनों में राजधानी में जो चमचमाते फ्लाईओवर और फुटओवर ब्रिज (एफओबी) दिखेंगे। इसका ढांचा मेटल का होगा और इसमें लगे साउंड प्रूफ बैरियर से शोरगुल भी थमेगा। दिल्ली सरकार सड़कों पर कंक्रीट के ढांचों से तौबा करने जा रही है। अब अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप भविष्य में सभी प्रोजेक्ट स्टील से तैयार होंगे। पीडब्ल्यूडी इसकी शुरुआत आईटीओ के स्काई वॉक से करेगा। इसका पूरा ढांचा स्टील का होगा। पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऐसे प्रोजेक्टों की लागत बेशक थोड़ी ज्यादा होगी, लेकिन स्टील का…

Read More

बचाव पक्ष ने की सीएम को गवाह बनाने की मांग

नई दिल्ली। वसंत विहार गैंग रेप मामले में एक अभियुक्त ने मुख्यमंत्री को गवाह बनाने की मांग की है। बुधवार को अभियुक्ताें ने अपने गवाहों की सूची अदालत में पेश की। इस दौरान अभियुक्त अक्षय सिंह ने यह मांग अदालत में की। साकेत स्थित विशेष फास्ट ट्रैक में बचाव पक्ष ने अपने गवाहों की सूची पेश की। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश योगेश खन्ना के समक्ष अभियुक्त अक्षय सिंह के अधिवक्ता ए पी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को बचाव पक्ष के गवाह के तौर पर बुलाया जाए। उन्होंने एसडीएम…

Read More