नई दिल्ली। मानसरोवर पार्क इलाके में बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने यूनियन बैंक के एटीएम से दिनदहाड़े 39 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के समय कर्मचारी एटीएम में कैश डाल रहे थे। सुरक्षाकर्मी ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पिस्टल की बट मारकर उसे घायल कर दिया और उसकी बंदूक छीन ली। बदमाश सिल्वर कलर की वैगनआर कार से फरार हो गए। पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है हालांकि शुक्रवार देर रात तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब…
Read MoreCategory: Delhi
दुर्गा को मुलायम के खिलाफ चुनाव लड़ने का न्योता
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने ग्रेटर नोएडा की निलंबित आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को मैनपुरी लोकसभा सीट से मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने का न्योता दिया है। आम आदमी पार्टी इसके लिए मैनपुरी में जनमत संग्रह भी कराएगी। शुक्रवार शाम को कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में अरविंद केजरीवाल ने दुर्गा से यह अपील की। उन्होंने कहा कि दुर्गा शक्ति नागपाल जिस व्यवस्था से न्याय की उम्मीद कर रही हैं, वह उनके खिलाफ है। अरविंद ने अपील की कि दुर्गा थोड़ी बहादुरी दिखाकर व्यवस्था से बाहर…
Read Moreनंदनगरी में दो समुदाय के बीच बवाल
नई दिल्ली। नंदनगरी इलाके में शुक्रवार दोपहर लाउड स्पीकर की आवाज कम करने को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर बवाल हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ और लाठी डंडे चले। मौके पर पहुंची पुलिस की एक जिप्सी को लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पथराव में दोनों पक्षों व पुलिसकर्मी समेत दो दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर धारा 144 लगा दी है। हालात पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर भारी सुरक्षा बल के अलावा घुड़सवार दस्ता और आंसू गैस के गोले…
Read Moreपाक नागरिक को लूटने वाले छह गिरफ्तार
नई दिल्ली। पाकिस्तान से भारत आए 70 वर्षीय बुजुर्ग को शिकार बनाने वाले जहरखुरानी गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुजुर्र्ग मुरादाबाद, यूपी स्थित रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। आईएसबीटी कश्मीरी गेट बस अड्डे पर वह जहरखुरानी का शिकार हो गए थे। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सिंधु पिल्लई के अनुसार, पाक के कराची निवासी मोहम्मद नबी एक जुलाई को भारत आए थे। वह रिश्तेदारों से मिलने मुरादाबाद जा रहे थे। मोहम्मद नबी आईजीआई एयरपोर्ट से कश्मीरी गेट आईएसबीटी पहुंचे और वहां से आनंद विहार बस…
Read Moreडीयू को बदरंग करने वालों पर पुलिस की नजर
नई दिल्ली। डीयू में छात्रसंघ के चुनाव की आहट को देखते हुए छात्र नेता परिसर में होर्डिंग और पोस्टर के माध्यम से नए छात्रों को अपने संगठन से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है लेकिन ये पोस्टर और होर्डिंग्स पुलिस को खटकने लगी है। दिल्ली पुलिस ने डीयू परिसर को बदरंग करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने अभी तक दो मामले दर्ज किए हैं। इस मामलों में उन छात्र नेताओं के नाम भी हैं जिनके पोस्टर और होर्डिंग्स हैं। साथ ही पोस्टर…
Read More1 अगस्त से डिस्पैंसरियों में होगा काम बंद
नई दिल्ली। आईपीएल-6 में फिक्सिंग के दौरान सबसे ज्यादा फायदा डॉन दाऊद इब्राहिम को होता था। फिक्सिंग में सबसे ज्यादा रकम उसे ही जाती थी। दाऊद को ये पता होता था कि किस मैच का क्या नतीजा होगा। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चार्जशीट में इस बात को रखा है। स्पेशल सेल आईपीएल फिक्सिंग मामले में मंगलवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। बताया जा रहा है कि चार्जशीट में आरोपियों पर से अमानत में खयानत (409) की धारा हटा ली गई है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस…
Read Moreऑनर किलिंग के डर से नवदंपति ने मांगी सुरक्षा
नई दिल्ली। अलग-अलग जाति से संबंध रखने वाले प्रेमी जोड़े ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसका पता चलते ही लड़की के परिजन बेहद नाराज हो गए और उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। सोमवार को नव विवाहित जोड़ा पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त कार्यालय पहुंचा और सुरक्षा की मांग की। फिलहाल पुलिस दोनों की मांग पर जांच कर रही है। मामला फर्श बाजार इलाके की एनएसए कॉलोनी का है। यहां सुरेंद्र (26) और वर्षा (23) अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं।…
Read Moreसुल्तानपुरी दंगों की मुख्य गवाह की मौत
नई दिल्ली। सुल्तानपुरी सिख दंगा मामले में मुख्य गवाह भगवानी बाई की रविवार रात मौत हो गई। दिल्ली हाईकोर्ट से सज्जन कुमार की याचिका खारिज हो चुकी है। सज्जन कुमार ने आरोप निर्धारण को चुनौती दी थी। इस मामले की सुनवाई मंगलवार को कड़कड़डूमा अदालत में होनी है। मामले के अनुसार, 1984 में दंगाइयों ने भगवानी बाई के दो बेटों होशियार सिंह व मोहन सिंह को मार दिया था। उसके बाद उनके शवों को ट्रक में डालकर ले गए। अभियोजन पक्ष की गवाह भगवानी बाई ने सीबीआई व मजिस्ट्रेट के…
Read Moreआनंद विहार में बस यात्रियों से लूटपाट
नई दिल्ली। आनंद विहार आईएसबीटी के बाहर प्राइवेट बस में लूटपाट की गई। चाकू और तमंचा दिखाकर बदमाशों ने लगभग आधा दर्जन यात्रियों से मोबाइल और कैश लूट लिया। वारदात के बाद सभी भाग निकले। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। मधु विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मामला रविवार देर रात का है। आनंद विहार बस अड्डे के बाहर प्राइवेट बस का चालक ऋषिकेश और देहरादून जाने के लिए आवाज लगा रहा था। कुछ लोग बस में सवार हो गए। थोड़ी…
Read Moreडीआईयू यूनिट करेगी जांच
नई दिल्ली। बाइकर करण पांडे की मौत के मामले की जांच जिले की डीआईयू यूनिट करेगी, हालांकि अभी पार्लियामेंट थाना पुलिस जांच कर रही है। उपायुक्त एसबीएस त्यागी ने बताया कि तफ्तीश डीआईयू को जांच सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि दर्ज मामले में खतरनाक ढंग से बाइक चलाने और ड्रंकन ड्राइविंग की एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसडीएम संजीव गुप्ता ने बाइकर्स को गोली मारने वाले इंस्पेक्टर, उनके साथ दो अन्य पुलिसकर्मी और मृतक की मां मंजू के बयान लिए। एसडीएम ने घटनास्थल का सोमवार…
Read More