नोएडा। शनिवार देर रात रिक्शा से जा रही एक युवती का बाइकर्स ने पर्स छीन लिया। पर्स में 10 हजार की नकदी और जरूरी कागजात थे। नोएडा के सेक्टर-41 निवासी आंचल शर्मा किसी कंपनी में जॉब करती है। देर रात वह किसी काम से कहीं गई हुई थी और रिक्शा पर बैठकर वापस घर आ रही थी। सेक्टर -39 के पास बाइक सवार दो युवक आए और उन्होंने झपट्टा मारकर हाथ से पर्स छीन लिया। घटना के बाद तेज रफ्तार से बाइकर्स फरार हो गए। अचानक घटी घटना से आंचल…
Read MoreCategory: Delhi
विपक्ष की भूमिका पहरेदार की : सुषमा स्वराज
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों की ताकत को हर पार्टी का नेता पहचानता है। इसे आगामी डूसू चुनाव का असर कहें या फिर दिल्ली विधानसभा चुनावों की दस्तक, इस साल कैंपस में बड़े नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज शुक्रवार को कैंपस लॉ सेंटर में भारतीय लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचीं। युवाओं को शासक और विपक्ष की भूमिका समझाते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष हमेशा सरकार का विरोध नहीं करता, बल्कि सरकार के जनहित…
Read Moreएटीएम से दिनदहाड़े 39 लाख की लूट
नई दिल्ली। मानसरोवर पार्क इलाके में बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने यूनियन बैंक के एटीएम से दिनदहाड़े 39 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के समय कर्मचारी एटीएम में कैश डाल रहे थे। सुरक्षाकर्मी ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पिस्टल की बट मारकर उसे घायल कर दिया और उसकी बंदूक छीन ली। बदमाश सिल्वर कलर की वैगनआर कार से फरार हो गए। पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है हालांकि शुक्रवार देर रात तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब…
Read Moreदुर्गा को मुलायम के खिलाफ चुनाव लड़ने का न्योता
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने ग्रेटर नोएडा की निलंबित आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को मैनपुरी लोकसभा सीट से मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने का न्योता दिया है। आम आदमी पार्टी इसके लिए मैनपुरी में जनमत संग्रह भी कराएगी। शुक्रवार शाम को कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में अरविंद केजरीवाल ने दुर्गा से यह अपील की। उन्होंने कहा कि दुर्गा शक्ति नागपाल जिस व्यवस्था से न्याय की उम्मीद कर रही हैं, वह उनके खिलाफ है। अरविंद ने अपील की कि दुर्गा थोड़ी बहादुरी दिखाकर व्यवस्था से बाहर…
Read Moreदुर्गा को मुलायम के खिलाफ चुनाव लड़ने का न्योता
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने ग्रेटर नोएडा की निलंबित आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को मैनपुरी लोकसभा सीट से मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने का न्योता दिया है। आम आदमी पार्टी इसके लिए मैनपुरी में जनमत संग्रह भी कराएगी। शुक्रवार शाम को कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में अरविंद केजरीवाल ने दुर्गा से यह अपील की। उन्होंने कहा कि दुर्गा शक्ति नागपाल जिस व्यवस्था से न्याय की उम्मीद कर रही हैं, वह उनके खिलाफ है। अरविंद ने अपील की कि दुर्गा थोड़ी बहादुरी दिखाकर व्यवस्था से बाहर…
Read Moreघूस मामले में पुलिसकर्मी पर नहीं चलेगा मुकदमा
नई दिल्ली। घूस लेने के मामले में ट्रैफिक पुलिसकर्मी के स्टिंग ऑपरेशन की सीडी नहीं होने के कारण दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अदालत में क्लोजर रिपोर्ट पेश कर दी। तीस हजारी स्थित विशेष न्यायाधीश नरोत्तम कौशल ने पुलिस की रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए कहा कि मामले में स्टिंग ऑपरेशन की सीडी नहीं होने के बाद भी पुलिसकर्मी पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं में आरोप तय करना सही नहीं होगा। अदालत ने कहा कि जांच अधिकारी का इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट पेश करना सही है। मामले…
Read Moreस्टॉक गुरु के एजेंट के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल
नई दिल्ली। स्टॉक गुरु घोटाला मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी उल्हास प्रभाकर के कथित एजेंट नरेश कुमार के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। तीस हजारी अदालत ने आरोप पत्र पर संज्ञान के लिए 16 अगस्त की तारीख तय की है। आरोप पत्र दाखिल करते हुए अभियोजन अधिकारी प्रमोद दुबे ने कहा कि आरोपी नरेश स्टॉक गुरु के लिए काम करने वाला बड़ा एजेंट था। जांच एजेंसी ने छापे के दौरान उसके घर से चार करोड़ रुपये बरामद किए थे। उसे मई 2013 में गिरफ्तार किया गया था।…
Read Moreरमेश दवे और प्रो गोपीचंद नारंग को कुसुमांजली सम्मान
नई दिल्ली। कुसुमांजली फाउंडेशन की ओर से दो लेखकों को साहित्य में असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। हिंदी साहित्य में योगदान के लिए रमेश दवे और उर्दू साहित्य के लिए प्रो गोपीचंद नारंग को कुसुमांजली साहित्य सम्मान-2013 से नवाजा गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने दोनों लेखकों को सम्मानित किया। अहम है कि अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की ओर से कुसुमांजली साहित्य सम्मान की शुरुआत की गई है। पुरस्कार कुसुमांजली फाउंडेशन की ओर से दिए जाते हैं जिसकी स्थापना जानी मानी लेखिका कुसुम अंसल ने…
Read Moreनंदनगरी में दो समुदाय के बीच बवाल
नई दिल्ली। नंदनगरी इलाके में शुक्रवार दोपहर लाउड स्पीकर की आवाज कम करने को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर बवाल हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ और लाठी डंडे चले। मौके पर पहुंची पुलिस की एक जिप्सी को लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पथराव में दोनों पक्षों व पुलिसकर्मी समेत दो दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर धारा 144 लगा दी है। हालात पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर भारी सुरक्षा बल के अलावा घुड़सवार दस्ता और आंसू गैस के गोले…
Read Moreअगले साल तैयार होगा सरिता विहार अंडरपास
नई दिल्ली। सरिता विहार प्रोजेक्ट पर डीडीए व रेलवे आमने-सामने आ गए हैं। डीडीए जहां दिसंबर तक सरिता विहार क्लोवरलीफ और अंडरपास तैयार करने का दावा कर रहा है, वहीं रेलवे फरवरी से पहले अपने हिस्से में आए अंडरपास का काम पूरा नहीं कर सकेगा। रेलवे का कहना है कि हैवी ट्रैफिक वाले दिल्ली-मुंबई ट्रैक के नीचे काम करना चुनौती है। उम्मीद है कि छह महीने में अंडरपास तैयार कर लिया जाएगा। दरअसल, नोएडा और ओखला औद्योगिक क्षेत्र के बीच की सीधा रास्ता निकालने के मकसद से मथुरा रोड स्थित…
Read More