नई दिल्ली। चांदनी चौक के भगीरथ पैलेस इलाके में शनिवार देर रात एक पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इमारत में करीब पचास दुकानें हैं जो घटना के समय बंद थी। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन सामान के मलबे में दब जाने से कारोबारियों का करोड़ों का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी और निगम कर्मचारी मलबा को हटाने में जुटे रहे। दुकानदारों का आरोप है कि शनिवार शाम को ही इमारत में दरार आ गई थी। लेकिन किसी ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया।…
Read MoreCategory: Delhi
जेल में पक्षियों को दिया जीवनदान
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल की चारदीवारी में एक वार्डन का चोटिल व बीमार पक्षियों की जान बचाने का जुनून चर्चा में है। वो अभी तक दर्जनों पक्षियों की जान बचा चुके हैं। तिहाड़ जेल नंबर तीन में वार्डन योगेंद्र कुमार अभी तक मोर, चील, बत्तख, कबूतर व अन्य पक्षियों की जान बचा चुके हैं। इन पक्षियों को वो संजय गांधी एनिमल केयर सेंटर राजा गार्डन में भर्ती कराते हैं। इनके उल्लेखनीय कार्य को देखते हुए संजय गांधी एनिमल केयर सेंटर की अध्यक्ष मेनका गांधी इन्हें प्रशस्ति पत्र भी दे चुकी…
Read Moreखनन में लगे 28 वाहनों पर कार्रवाई
ग्रेटर नोएडा। एसडीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन और अदालत द्वारा खनन पर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगने के बाद सरकारी तंत्र सक्रिय हो गया है। पुलिस ने 28 जुलाई से अब तक 28 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है, जबकि कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 27 जुलाई की रात को एसडीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन की कार्रवाई हुई थी। इसके बाद से पुलिस ने खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी। 28 जुलाई को ग्रेनो पुलिस ने 17 वाहनों को पकड़ा था। 29 जुलाई को…
Read Moreदुष्कर्म के आरोप में इराकी युवक गिरफ्तार
नई दिल्ली। दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने इराकी युवक को गिरफ्तार किया है। विदेशी युवक पर कालकाजी में रह रही युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 30 वर्षीय जावेद मोहम्मद इराक का रहने वाला है। वह वर्ष 2011 में जामिया से एमएससी करने आया था और कालकाजी…
Read Moreविद्युत अवर अभियंता पर 25 हजार का जुर्माना
ग्रेटर नोएडा। कलेक्ट्रेट के सभागार में शनिवार को आरटीआई की द्वितीय अपीलों के निस्तारण के लिए शिविर लगाया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त रणजीत सिंह पंकज की अध्यक्षता में लगे इस शिविर में 42 मामलों पर सुनवाई की गई, जिनमें से 28 का निस्तारण किया गया। शेष मामलों की सुनवाई अब 12 सितंबर को होगी। मुख्य सूचना आयुक्त ने शनिवार सुबह दस बजे से मामलों की सुनवाई शुरू की। इस दौरान उन्होंने एक मामले में अनुपस्थित पाए जाने पर विद्युत विभाग के अवर अभियंता एमपी शर्मा पर 25…
Read Moreएसईई: बीटेक की 26 हजार सीट अलॉट
नोएडा। प्रदेश के 300 इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक एडमिशन के लिए सिर्फ 26 हजार सीट अलॉट हुई हैं। महामाया और गौतमबुद्ध टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू-जीबीटीयू) के सरकारी और निजी कॉलेजों में एडमिशन के लिए हुई यूपी राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) की काउंसलिंग शनिवार को खत्म हो गई। इस पूरी प्रक्रिया के बाद दोनाें यूनिवर्सिटी से जुड़े प्रदेश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में 98 हजार सीट खाली रह गई हैं, जिन पर दाखिले केंद्रीय प्रवेश समिति (कैब) के निर्णय पर होंगे। जीबीटीयू ने शनिवार को सीट अपग्रेडेशन राउंड में बीटेक के नतीजे…
Read Moreउड़ रहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां
ग्रेटर नोएडा। शिक्षा का हब होने के बाबजूद यहां शिक्षा से जुड़े मसले पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कोर्ट के अनुसार स्कूल कॉलेजों की बसें पीले रंग की होनी चाहिए लेकिन कई शैक्षणिक संस्थान इसका पालन नहीं कर रहे हैं। स्कूल-कॉलेज की बसों में हादसों को देखते हुए कुछ साल पूर्व सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि बसों का रंग पीला होना चाहिए, ताकि इनकी पहचान हो सके कि यह स्कूल-कॉलेजों की बसें हैं। साथ ही इन पर स्कूल-कॉलेजों के फोन नंबर भी…
Read Moreकई इलाकों में चार घंटे गुल रही बिजली
नई दिल्ली। शनिवार को मंडोला-वजीराबाद 220 केवी लाइन में खराबी आने की वजह से पूर्वी, दक्षिण-पूर्व और मध्य दिल्ली के कई इलाकों में करीब चार घंटों तक बिजली गुल रही। दोपहर बाद इन इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। दिल्ली के पावर प्लांट में भी तकनीकी खराबी आ गई थी। सुबह सुबह 10.30 से दोपहर 2.30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। चांदनी चौक, भागीरथ पैलेस, चांदनी महल, सरायकाले खां, जामिया, मौजपुर, सीलमपुर, त्रिलोकपुरी, शाहदरा, ज्योति नगर, न्यू उस्मानपुर, मंडावली, मदर डेयरी, कश्मीरी गेट, वजीराबाद व कई अन्य इलाकों…
Read Moreबिना हेलमेट रोका तो पुलिस पर चलाई गोली
नई दिल्ली। बिना हेलमेट के बाइक चला रहे बदमाशों को पुलिस ने रोका तो उन्होंने गोली चला दी। सिपाही ने दूसरी तरफ कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि पुलिस ने बैरिकेड से रास्ता रोककर दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश किसी की हत्या करने के इरादे से जा रहे थे। पुलिस के अनुसार एएटीएस प्रभारी जगदीश यादव की देखरेख में एसआई आनंद प्रकाश और हवलदार दिनेश की टीम कैप्टन गौड़ मार्ग पर नीम के चौक पर शनिवार सुबह करीब सवा छह बजे पिकेट लगाकर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान…
Read Moreमिट्टी का भी हो रहा अवैध खनन
ग्रेटर नोएडा। जिले में बालू का ही अवैध कारोबार नहीं है, बल्कि मिट्टी का भी जोरों पर खनन किया जा रहा है। ग्रेनो वेस्ट से लेकर प्राधिकरण के अन्य क्षेत्रों में माफिया खनन से अरबपति बन गए हैं। सूूत्रों के मुताबिक मिट्टी का खनन पुलिस के संरक्षण में ही किया जा रहा है। ग्रेनो वेस्ट से लेकर नोएडा में किसानों को छह फीसदी मिलने वाले भूख्ंाडों पर आठ से 18 फीट तक खुदाई कर गड्ढे कर दिए गए हैं। ऐसे में लाखों रुपये देकर आवंटियों को उसमें मिट्टी डलवाकर गड्ढों…
Read More