नई दिल्ली। बाइकर्स को गोली मारने से पहले इंस्पेक्टर रजनीश परमार ने बाइकर्स को बच्चों की तरह समझाया था। इंस्पेक्टर ने बाइकर्स को बोला था कि बच्चों यहां से (विंडसर प्लेस) आगे निकल जाओ। मगर बाइकर्स माने नहीं और इंस्पेक्टर को ईंट फेंक कर मारी। इसके बाद बाइकर्स ने पथराव शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि बाइकर्स ने पीसीआर वैन के चारों तरफ घूमना शुरू कर दिया था। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार इंस्पेक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर मृतक करण और…
Read MoreCategory: Delhi
आईपीयू में नया सत्र एक अगस्त से
नई दिल्ली। आईपी यूनिवर्सिटी में एक अगस्त से शुरू हो रहे नए सत्र के लिए कैंपस में तैयारियां जोरों पर हैं। एमबीए, बीटेक, एलएलएम समेत 12 प्रोग्राम में दाखिले बंद हो गए हैं। इन सभी प्रोग्राम में सीट भरने के बाद एडमिशन क्लोज्ड का बोर्ड लगा दिया गया है। एडमिशन रजिस्ट्रार ब्रिगेडियर पीके उपमन्यु के अनुसार, अगर छात्रों ने किसी प्रोग्राम में दाखिला ले लिया है और सीट छोड़ना या कॉलेज बदलना चाहते हैं तो दाखिला रद्द या माइग्रेशन की सुविधा एक अगस्त से शुरू होने जा रही है। छात्रों…
Read Moreरेस लगाने पर दर्ज होगी एफआईआर
नई दिल्ली। दिल्ली की सड़कों पर रेस लगाई तो सलाखों के पीछे जाना पड़ सकता है। दिल्ली पुलिस ऐसे बाइकर्स के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करेगी। पुलिस के मुताबिक रेसिंग में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों के मालिकों का आरसी वॉयलेशन के तहत दो हजार रुपये का चालान किया जाएगा। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) अनिल शुक्ला ने बताया कि अगर बाइकर्स समेत अन्य वाहन चालकों ने रेस लगाई तो उनके खिलाफ एमवी एक्ट-189 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत एक से छह महीने की सजा हो…
Read Moreशहजाद को आज सुनाई जाएगी सजा
नई दिल्ली। बटला हाउस एनकाउंटर मामले में दोषी शहजाद अहमद की सजा पर सोमवार को बहस पूरी हो गई। इस दौरान अभियोजन पक्ष ने इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की हत्या का हवाला देते हुए मामले को विरलतम बताया और शहजाद को मौत की सजा देने की मांग की। वहीं, बचाव पक्ष ने उसको सुधरने के लिए एक मौका देने की वकालत करते हुए कम से कम सजा देने की मांग की। अदालत मंगलवार को सजा पर फैसला सुनाएगी। साकेत स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजेंद्र कुमार शास्त्री के समक्ष अभियोजन अधिकारी…
Read Moreइंजीनियरिंग के छात्र पढ़ेंगे इंसानियत का पाठ
नई दिल्ली। दुनियाभर में नैतिक मूल्यों की जिन खूबियों के लिए भारतीय छात्र पहचाने जाते थे, अब वे कहीं खो रहे हैं। युवाओं में डिग्री और नॉलेज तो बढ़ी है, लेकिन मॉरल वैल्यू और एट्टीट्यूड बदल रहा है। युवाओं के रवैये में आए इस बदलाव से मल्टी नेशनल कंपनियां भी अंसुष्ट हैं, जिसकी वजह से प्लेसमेंट में गिरावट आ रही है। प्लेसमेंट रिपोर्ट में सामने आई खामी को दूर करने के लिए आईपी यूनिवर्सिटी अब बीटेक डिग्री प्रोग्राम में छात्रों को इंजीनियरिंग के साथ नैतिक और पेशेवर मूल्यों की पढ़ाई…
Read Moreदोस्तों ने कहा, वारदात के समय म्यूजिक पार्टी में था विनय
नई दिल्ली। वसंत विहार गैंगरेप मामले में शुक्रवार को आरोपी विनय शर्मा के दो दोस्तों ने बयान दर्ज करवाए। दोनों ने कहा कि घटना के समय विनय उनके साथ म्यूजिक पार्टी में था, जिसकी उन्होंने मोबाइल क्लिपिंग भी बनाई थी। साकेत स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश योगेश खन्ना के समक्ष मनु शर्मा और राम बाबू ने बयान दर्ज करवाए। राम बाबू ने कहा कि वह 16 दिसंबर की रात म्यूजिक पार्टी में था। उसके साथ विनय शर्मा, उसके माता-पिता, बहन-भाई व दूसरे दोस्त भी थे। वहां पर विनय ने तबला बजाया…
Read Moreपुलिस जाहिर नहीं कर रही फायदा लेने वालों के नाम’
नई दिल्ली। कैश फॉर वोट मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी भाजपा कार्यकर्ता सुहेल हिंदुस्तानी ने दिल्ली पुलिस पर घोटाले में फायदा लेने वाले असली लोगों का नाम जाहिर न करने का आरोप लगाया है। उसने दावा किया कि उसे किसी तीसरे पक्ष के इशारे पर इस मामले में उठाया गया था। तीस हजारी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नरोत्तम कौशल की अदालत में सुहेल हिंदुस्तानी ने कहा कि घोटाले का असली फायदा तत्कालीन सत्ताधारी पार्टी और उसके पक्ष में वोट करने वाले सांसदों ने उठाया है। वहीं आरोपी के अधिवक्ता…
Read Moreजीपीए से सिर्फ देखरेख की पावर ट्रांसफर
नई दिल्ली। जीपीए से पाबंदी हटने के बाद भी प्रॉपर्टी बाजार इसे लेकर असमंजस में है। नए सर्कुलर के लिहाज से राजधानी में जीपीए से संपत्ति का पंजीकरण तो शुरू हो गया लेकिन यह सिर्फ प्रॉपर्टी की देखरेख की पावर देती है। जीपीए से सेल एग्रीमेंट कराने के लिए पहले प्रॉपर्टी को फ्री होल्ड कराना पड़ेगा। इससे लीज होल्ड प्रॉपर्टी मालिकों को इसका फायदा नहीं मिलेगा। राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जीपीए का सेल एग्रीमेंट भी कराया जा सकता है। प्रॉपर्टी डीड राइटर्स केसी ग्रोवर का कहना…
Read More32 लाख लोगों की रोटी पक्की
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कैबिनेट सदस्यों के साथ खाद्य सुरक्षा योजना को लागू करने की घोषणा की। योजना की शुरुआत 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर होगी लेकिन योजना का लाभ एक सितंबर से दिया जाएगा। योजना की शुरुआत 5.10 लाख परिवार के 32 लाख सदस्यों से की जाएगी। अभी इन परिवार को अन्त्योदय अन्न योजना (एएवाई), बिलो पावर्टी लाइन (बीपीएल), झुग्गी राशन कार्ड (जेआरसी) और रिसेटलमेंट कॉलोनी राशन कार्ड (आरसीआरसी) श्रेणी में राशन मिल रहा है, जिसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 73.5 लाख लोगों तक…
Read Moreआईएम के सदस्य के खिलाफ वारंट जारी करने से इनकार
नई दिल्ली। दिल्ली सीरियल धमाकों के सिलसिले में इंडियन मुजाहिदीन के कथित आतंकी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने से अदालत ने इनकार कर दिया है। पुलिस ने दुबई स्थित आतंकी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की मांग करते हुए कहा था कि उसने सितंबर 2008 के सीरियल धमाकों से जुड़े मॉड्यूल को बटला हाउस एनकाउंटर के बाद विदेश भागने में मदद की थी। तीस हजारी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नरेंद्र कुमार ने पुलिस की अर्जी खारिज करते हुए कहा कि अदालत फैजान अहमद सुल्तान के खिलाफ…
Read More