दिल्ली में 41वें अस्पताल का शिलान्यास

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने अंबेडकर नगर में अंबेडकर अस्पताल भवन का शिलान्यास किया। केन्द्रीय मंत्री ने लोगों से केंद्र सरकार की स्वास्थ्य लाभ योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा दिल्ली सरकार का 41वां अस्पताल दक्षिण दिल्ली के निवासियों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराएगा। अंबेडकर नगर विधानसभा के दक्षिणपुरी में शिलान्यास कार्यक्रम में शीला दीक्षित ने कहा कि अंबेडकर नगर विकसित हो रहा एक ऐसा क्षेत्र है जहां ग्रामीण व शहरी आबादी है। यहां बड़ी…

Read More

उर्दू शिक्षकों का मानदेय बढ़ेगा’

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि दिल्ली में उर्दू का प्रचार-प्रसार बढ़ा है। फिर भी जरूरत है कि इसका इस्तेमाल बढ़े। उन्होंने कहा, ‘जो शिक्षक अपने घरों में उर्दू पढ़ाते हैं उनका मानदेय (ऑनरेरियम) 1500 रुपये से बढ़ाकर दो हजार रुपये मासिक किया जाएगा। साथ ही अव्वल रहने वाले बच्चों की इनाम राशि पांच सौ से बढ़ाकर एक हजार की जाएगी।’ उर्दू अकादमी की तरफ से चलाए जा रहे उर्दू तालीम केंद्रों के सालाना समारोह में मुख्यमंत्री ने बेहतर काम करने वाले 46 उर्दू उस्तादों और अव्वल…

Read More

क्षेत्रवार 11 रंग के ऑटो रिक्शा

नई दिल्ली। परिवहन मंत्री रमाकांत गोस्वामी ने बताया कि राजधानी में ऑटो रिक्शा को 11 क्षेत्रों में बांटकर चलाया जाएगा। प्रत्येक क्षेत्र के लिए ऑटो रिक्शा पर एक विशेष रंग की स्ट्रिप लगाई जाएगी। जिस भी क्षेत्र से संबंधित स्ट्रिप होगी, वहां जाने के लिए किसी भी क्षेत्र से ऑटो रिक्शा चालक मना नहीं करेगा। ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व छह रंग क्षेत्रों में बांटने की योजना थी जिससे छोटे हिस्सों में बांटने की जरूरत को देखते हुए 11 क्षेत्र में किया गया…

Read More

सुलह कराने के बहाने घुसे घर में

नई दिल्ली। विवेक विहार में उद्यमी बजरंग लाल और उनके तीन नौकरों की हत्या के मामले में पुलिस ने उद्यमी के भांजे की पत्नी मोना दुग्गल (23) को गिरफ्तार कर लिया है। मोना ने अपने मामा राजीव (25), भाई हरजीत (22) और भाई के दोस्त संजय (34) के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी मोना और बजरंग के भांजे में सुलह कराने के बहाने घर में घुसे थे। पुलिस के अनुसार, लोनी के कच्चा बलराम नगर का रहने वाला राजीव वारदात का मास्टर माइंड है। जबकि हरजीत और नंदनगरी…

Read More

सार्वजनिक जगहों पर जाना बंद हो गया था दाऊद का

नई दिल्ली। भारत सरकार ने जब मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची 2001 में पाकिस्तान को सौंपी थी तो उसके बाद अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का सार्वजनिक जगहों पर जाना बंद हो गया था। आईएसआई ने दाऊद को सामाजिक कार्यक्रमों व सार्वजनिक जगहों पर जाने से मना कर दिया था। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव के अनुसार, टुंडा और दाऊद इब्राहिम की पहली मुलाकात वर्ष 2000 में हुई थी। अंडरवर्ल्ड डॉन ने टुंडा को मिलने बुलाया था। टुंडा दाऊद की दो मुलाकातों के बारे में ही बता रहा है। टुंडा…

Read More

दाऊद के तीन गुर्गों व चार बुकीज के खिलाफ वारंट जारी

नई दिल्ली। अदालत ने आईपीएल मैच स्पॉट फिक्सिंग मामले में आरोपी दाऊद इब्राहिम के तीन गुर्गों व चार बुकीज के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। तीनों गुर्गे पाकिस्तान में रह रहे हैं जबकि चार अन्य फरार हैं। अहम है कि इस मामले में दाऊद व छोटा शकील के खिलाफ पहले ही वारंट जारी किया जा चुका है। साकेत अदालत स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने दिल्ली पुलिस के आग्रह को स्वीकार करते हुए जावेद चौटानी, सलमान उर्फ मास्टर व एहतेशाम के खिलाफ गिरफ्तारी के ओपन वारंट जारी कर…

Read More

सत्संग बीच में ही छोड़कर निकले आसाराम बापू

नई दिल्ली। रामलीला मैदान में चले रहे आसाराम बापू के तीन दिवसीय सत्संग के दौरान मंगलवार को उनका प्रवचन होना था, लेकिन वह सुबह ही यहां से चले गए। समझा जा रहा ह कि मामला दर्ज होने की भनक लगने पर वह यहां से गए। राजधानी के रामलीला मैदान में रविवार से मंगलवार तक बापू के सत्संग का आयोजन किया गया था। दिल्ली एनसीआर के अलावा दूसरे राज्यों से भी भारी संख्या में उनके अनुयायी रामलीला मैदान आए हुए थे। मंगलवार सुबह भी मैदान में भारी भीड़ इकट्ठा थी। लोग…

Read More

मोदी डिले करना चाहते हैं खाद्य सुरक्षा कानून : थॉमस

नई दिल्ली। दिल्ली में खाद्य सुरक्षा कानून का उद्घाटन करने वाले मंच से कांग्रेस के नेताओं ने विपक्ष पर खूब बरसे। केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रो. केवी थॉमस ने भाजपा नेता नरेंद्र मोदी को गरीबों को राहत देने वाली योजना में देरी करने का आरोप लगाया। वहीं दिल्ली के खाद्य आपूर्ति मंत्री हारून यूसुफ ने कहा कि जो पार्टी खाद्य सुरक्षा कानून का विरोध कर रही है, उसी ने जवाहर लाल नेहरू ने जब पंचवर्षीय योजना बनाई थी तब भी विरोध किया था। थामस बोले, पिछले सप्ताह गुजरात के मुख्यमंत्री…

Read More

आतंकी से पुलिस जानेगी आरडीएक्स का राज

नई दिल्ली। स्पेशल सेल ने आतंकी टुंडा को पटियाला हाउस कोर्ट में मंगलवार को पेश कर चार दिन का रिमांड और ले लिया है। हालांकि, पुलिस ने दस दिन का रिमांड मांगा था। रिमांड के दौरान पुलिस टुंडा को आरडीएक्स मिलने वाले एक स्थान पर लेकर जाएगी। टुंडा का तीन दिन का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को उसे ड्यूटी एमएम जय थरेजा के सामने पेश किया। विशेष लोक अभियोजन अधिकारी राजीव मोहन ने कहा कि आरोपी ने कई खुलासे किए हैं। इनकी पुष्टि और छानबीन के…

Read More

दाऊद इब्राहिम की पार्टी में जाता था टुंडा

नई दिल्ली। अब्दुल करीम उर्फ टुंडा पार्टियों में जाने और घूमने-फिरने का शौकीन है। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह दाऊद इब्राहिम के बुलावे पर उसकी पार्टी में जाता था। उसमें आईएसआई के अफसरों के अलावा आतंकी संगठनों से जुड़े अन्य लोग भी आते थे। टुंडा ने खुलासा किया कि वर्ष 2000 में दाऊद से मुलाकात के बाद उसने उसके घर जाना शुरू कर दिया था। दाऊद अपने बंगले पर पार्टियां करता रहता है। टुंडा ने बताया कि 2005 के बाद वह कई बार पत्नियों को लेकर…

Read More