गिफ्ट लेने जा रहे युवक को बस रौंदा

नई दिल्ली। बहन के लिए गिफ्ट लेने जा रहे बाइक सवार अंकित (28) को सोमवार रात डीटीसी की लो फ्लोर बस ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद सीमा विवाद को लेकर रूपनगर और सब्जी मंडी थाने की पुलिस उलझी रही। इस दौरान करीब दो घंटे तक शव वहीं पड़ा रहा। इससे नाराज लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। आला अधिकारियों के आदेश पर मामला दर्ज कर सब्जी मंडी थाना पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के…

Read More

‘वकील करने के लिए मेरे पास नहीं हैं पैसे’

नई दिल्ली। टुंडा ने मंगलवार को पटियाला हाउस कोर्ट में कहा कि वकील करने के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं। वहीं, पुलिस जब टुंडा को लेकर कोर्ट पहुंची तो कई वकीलों ने उसे घेर लिया और उसका केस लड़ने की इच्छा जाहिर की। कोर्ट रूम में अधिवक्ता एमएस खान ने कहा कि वह टुंडा का केस लड़ेंगे। रिमांड पर सुनवाई शुरू होते ही कोर्ट ने पूछा कि क्या आरोपी की डॉक्टरी जांच करवाई गई है। इसका जवाब विशेष लोक अभियोजन अधिकारी राजीव मोहन देते कि इससे पहले नशे में…

Read More

पीतल कारोबारी के पिता की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली। रानीबाग इलाके में सोमवार रात एक पीतल कारोबारी के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग की पहचान जयनारायण गुप्ता (65) के रूप में हुई है। वे हरियाणा सरकार के टाउन एंड प्लानिंग विभाग से पांच साल पहले रिटायर हुए थे। पुलिस को आशंका है कि रुपये की लेन देन को लेकर हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार जयनारायण गुप्ता सपरिवार रानीबाग इलाके में रहते थे। इनके बेटे मनोज का पीतल का कारोबार है। मकान के भूतल पर ही उनका दुकान है। सोमवार शाम जयनारायण…

Read More

इस्लामाबाद व पेशावर में छप रहे नकली नोट

नई दिल्ली। पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर इकबाल काना भारत में नकली नोटों की सप्लाई कर रहा है। टुंडा ने यह भी खुलासा किया है कि आईएसआई का एक ब्रिगेडियर नकली भारतीय करेंसी बैगों में भरकर इकबाल काना को देता था। पाकिस्तान के इस्लामाबाद और पेशावर में नकली भारतीय नोट छप रहे हैं। पुलिस के अनुसार, इकबाल काना भारत तक नकली नोट पहुंचाने और इन्हें सप्लाई करने के लिए टुंडा के नेटवर्क का प्रयोग करता था। संयुक्त पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) एमएम ओबराय ने बताया कि टुंडा ने…

Read More

बारिश से लगा जगह-जगह जाम

नई दिल्ली। राजधानी में मंगलवार को हुई बारिश से जगह-जगह जबरदस्त जाम लग गया। दक्षिण दिल्ली में दोपहर करीब एक घंटे तक जबरदस्त बारिश हुई। इसकी वजह से साउथ एक्स रिंग रोड, एम्स, भीकाजी कॉमा प्लेस, मूलचंद अंडरपास, लाला लाजपत राय मार्ग, अरविंदो मार्ग, ग्रीन पार्क, अर्धचनी, एमबी रोड पर पुल प्रह्लादपुर, तिगड़ी, देवली गांव, पुल प्रह्लादपुर अंडरपास, मथुरा रोड, आश्रम चौक, आनंदमयी मार्ग, सरायकाले खां आदि जगहों पर जबरदस्त जाम था। एम्स समेत कई जगहों पर देर रात तक जाम की स्थिति रही। रिंग रोड पूरी तरह से जाम…

Read More

खाद्य सुरक्षा कानून दिल्ली में लागू

नई दिल्ली। दिल्ली में दो रुपये किलो गेहूं और तीन रुपये किलो चावल वाला खाद्य सुरक्षा की गारंटी देने वाला कानून मंगलवार को लागू हो गया। योजना का शुभारंभ तालकटोरा स्टेडियम में यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक दर्जन महिलाओं को राष्ट्रीय स्मार्ट खाद्य सुरक्षा कार्ड और पांच किलो चावल की थैली देकर किया। वहीं अलग-अलग हिस्से से आमंत्रित की गईं महिलाओं को स्टेडियम परिसर में लगे काउंटर पर कार्ड दिए गए। यूपीए अध्यक्ष ने कहा कि सरकार राजीव गांधी के सपनों को आगे बढ़ा रही है, लेकिन काम…

Read More

सोनिया गांधी आज करेंगी खाद्य सुरक्षा योजना शुरू

नई दिल्ली। राजधानी स्थित तालकटोरा स्टेडियम में मंगलवार को यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी खाद्य सुरक्षा योजना शुरू करेंगी। पहले चरण में एएवाई, बीपीएल, जेआरसी और आरसीआरसी श्रेणी के 5.10 लाख परिवार के 32 लाख लोगों को योजना में शामिल किया जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम के लिए खाद्य सुरक्षा गीत बनाया गया है जिसे साहित्य कला परिषद के कलाकार गाएंगे। इस अवसर पर 12 लाभार्थी परिवार की वरिष्ठ महिला को खाद्य सुरक्षा कार्ड और पांच-पांच किलो चावल का पैकेट भी दिया जाएगा। खाद्य सुरक्षा योजना लागू करने में अव्वल आने को…

Read More

दो करोड़ से अधिक की लूट के लिए हुए चारों कत्ल

नई दिल्ली। विवेक विहार इलाके में उद्योगपति और उनके तीन नौकरों की हत्या दो करोड़ रुपये से अधिक की रकम लूटने के लिए की गई। देर शाम पूछताछ के बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। परिवार के मुताबिक, कुछ दिनों पहले बजरंग लाल ने करोड़ों रुपये की एक प्रॉपर्टी बेची थी। सारे रुपये घर में ही रखे हुए थे। जानकार की सूचना के बाद फुल प्रूफ प्लानिंग के साथ बदमाशों ने घर पर धावा बोलकर वारदात को अंजाम दिया। बजरंग लाल की पत्नी पुष्पा ने पुलिस को बताया…

Read More

सुधींद्र कुलकर्णी ने पुलिस जांच में बताई खामी

नई दिल्ली। कैश फॉर वोट मामले में आरोपी सुधींद्र कुलकर्णी ने पुलिस पर दुर्भावना पूर्ण जांच करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने कहा कि उसकी भूमिका स्टिंग के जरिए भ्रष्टाचार को उजागर करने तक ही सीमित है। तीस हजारी स्थित स्पेशल जज नरोत्तम कौशल के समक्ष सुधींद्र कुलकर्णी ने कहा कि पुलिस इस मामले में सांसदों की खरीद फरोख्त की जांच करने में नाकाम रही है। उन्होंने दावा किया कि यूपीए एक सरकार को बचाने के लिए 22 जुलाई 2008 को सांसदों की खरीद फरोख्त की गई थी। अदालत…

Read More

टीना अंबानी ने मांगी व्यक्तिगत पेशी से छूट

नई दिल्ली। 2जी घोटाला मामले में अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी ने व्यक्तिगत पेशी से छूट के लिए आवेदन दायर किया है। टीना अंबानी को 23 अगस्त को दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत में गवाही के लिए पेश होना है। मामले की सुनवाई कर रही सीबीआई अदालत ने अंबानी दंपति को अभियोजन के गवाह के तौर पर 22 व 23 को पेश होने के लिए समन जारी कर रखा है। स्पेशल सीबीआई जज ओपी सैनी के समक्ष टीना अंबानी की ओर से आवेदन दायर कर व्यक्तिगत पेशी से छूट…

Read More