आसाराम के विरोध में हुआ प्रदर्शन

नई दिल्ली। आसाराम बापू के विरोध में माफिया उन्मूलन समिति ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। वहां समिति ने बापू का पुतला जलाने की कोशिश की। इस दौरान वहां पहुंचे आसाराम समर्थकों से उनकी हाथापाई भी हुई। पुलिस ने जंतर मंतर से समिति के संस्थापक मदन लाल आजाद और अध्यक्ष कांता रानी समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, शाम सात बजे के बाद इनको छोड़ दिया गया। पुलिस की ओर से हिरासत में लेने की वजह सुरक्षा व शांति भंग करना बताई जा रही है। समिति के…

Read More

टैक्सी चालक की हत्या, भाई पर शक

नई दिल्ली । निहाल विहार में टैक्सी चालक गुरवचन सिंह (50) की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार दोपहर कमरे से मिला। गुरवचन यहां अपने भाई कुलदीप के साथ रहता था। घटना के बाद से वह गायब है। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि टैक्सी चलाने वाले दोनों भाई अपनी मां के साथ यहां रहते थे। कुछ दिनों से इनकी मां जालंधर स्थित अपने घर गई है। कुलदीप के फरार होने से पुलिस को उस पर शक है। पुलिस का कहना है कि…

Read More

वीके सिंह को जोड़ने की भाजपा की तैयारी

रेवाड़ी। भाजपा अब कई पूर्व सेनाध्यक्षों और बड़े सैन्य अधिकारियों को अपने मंच पर लाकर प्रदेश के लाखों फौजियों को वोट में बदलने की तैयारी में जुटी है। इसके लिए मौका चुना गया है 15 सितंबर को रेवाड़ी के राव तुलाराम पार्क में आयोजित होने वाली पूर्व सैनिक रैली का। इस रैली को भाजपा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अहीरवाल क्षेत्र के रेवाड़ी शहर…

Read More

किसी करीबी ने की है सीमा की हत्या

नोएडा। सेक्टर-36 के जनता फ्लैट में रहने वाली सीमा की हत्या उसके किसी जानकार ने ही की है। अब तक की पुलिस तफ्तीश का कुल जमा जोड़ यही है। घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एक दर्जन से अधिक लोगों की कॉल डिटेल की पड़ताल भी की। इन सब के बाद पुलिस अब इस हत्याकांड में लूटपाट के इरादे से हत्या किए जाने की लाइन से हट कर तफ्तीश की दिशा पारिवारिक मित्रों व जानकारों के…

Read More

रूट बदलकर दौड़ रही रोडवेज बसें

नोएडा। शॉर्टकट के चक्कर में यूपी रोडवेज की बसों के चालक यात्रियों को घनचक्कर बना रहे हैं। दिल्ली से ग्रेटर नोएडा के बीच रोडवेज की बसें रूट बदलकर दौड़ रही हैं। इसके चलते यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत मिलने पर रोडवेज प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लिया है। रोडवेज प्रबंधन की तरफ से यात्रियों का रुझान बढ़ाने की तमाम कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन चालक व परिचालकों की लापरवाही रोडवेज की छवि को धूमिल कर रही है। निर्धारित रूट से अलग हटकर…

Read More

कारोबारी के हत्यारे को उम्रकैद

नई दिल्ली। आजादपुर मंडी में कारोबारी की हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी बंटी (25) को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास व जुर्माने की सजा सुनाई है। वारदात के बाद मौके पर जमा लोगों ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने पथराव कर एक शख्स को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। रोहिणी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. कामिनी लाउ ने बंटी को हत्या और हत्या की कोशिश की धाराओं में दोषी करार दिया। अदालत ने दोषी को उम्र कैद की सजा सुनाते हुए उस…

Read More

भू और खनन माफिया की धमकी

नोएडा। अपाहिज और वृद्ध व्यक्तियों को भू और खनन माफिया धमकी दे रहे हैं कि वह हिंडन डूब क्षेत्र की जमीन को छोड़ दें। आरोप है कि पीड़ितों को गोलियों से भूनने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित अपनी जमीन बचाने के लिए जब संबंधित थाना पुलिस के पास गया तो उसकी नहीं सुनी गई। नोएडा के आगाहपुर गांव निवासी भूलेराम और टेकराम ने एसएसपी को दी गई लिखित शिकायत में कहा है कि 1980 में उनके गांव की जमीन को नोएडा प्राधिकरण ने अधिग्रहीत किया था। उन्हें जो…

Read More

मेड भेजकर करते थे ठगी

नई दिल्ली। पुलिस ने मेड भेजकर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में पति-पत्नी समेत एक अन्य युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी खोल रखी थी। दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि आईआईटी, हौजखास में रहने वाली डॉ. रेनू मिसूर्या ने मेड के लिए ममता प्लेसमेंट एजेंसी से 18 जून को संपर्क किया। तीन दिन बाद जितेंद्र उर्फ अनिल कुमार, रूपा उर्फ ममता और रेशमा उर्फ अनीता को लेकर डॉ. रेनू के घर पहुंच गया।…

Read More

सोशल साइट्स को कानून के उल्लंघन की इजाजत नहीं : हाईकोर्ट

नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि गूगल व फेसबुक जैसी सोशल साइट्स को महज इस आधार पर कानून के उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जा सकती कि वे विदेशी कंपनियां हैं। अदालत ने कहा कि वे भी इस देश के कानून से बंधी हैं। हाईकोर्ट ने इन सोशल साइट्स को अपनी वेबसाइट पर शिकायत अधिकारी का नाम व संपर्क विवरण डालने का निर्देश दिया है। कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश बीडी अहमद व न्यायमूर्ति विभू बाखरू की खंडपीठ ने गूगल व फेसबुक के उस तर्क को खारिज कर दिया…

Read More

टुंडा के मोबाइल से मिले 30 से ज्यादा संदिग्ध नंबर

नई दिल्ली। स्पेशल सेल ने टुंडा के पास से एक मोबाइल फोन व तीन पासपोर्ट बरामद किए हैं। आतंकी के पास भारत के अलावा बांग्लादेश और पाकिस्तान के पासपोर्ट हैं। पुलिस के अनुसार, मोबाइल में सऊदी अरब, दुबई, पाकिस्तान, बांग्लादेश और भारत के 150 से ज्यादा नंबर मिले हैं। इनमें से भारत के 30 से ज्यादा नंबर संदिग्ध हैं, जो कई राज्यों के हैं। जांच में पता चला है कि कुछ नंबर फर्जी आईडी पर लिए गए हैं। स्पेशल सेल के अधिकारियों का कहना है कि ये नंबर टुंडा की…

Read More