नई दिल्ली। अनधिकृत कॉलोनियों का नियमन करने के लिए जरूरी है कि वहां जनता के लिए स्कूल, अस्पताल, पार्क जैसी सुविधाएं हों। सरकार सुविधाएं विकसित करने के लिए बड़े प्लाट ढूंढ रही है। जहां बड़े प्लाट खाली पड़े हैं, उनका अधिग्रहण किया जा सकता है। शुरुआत उत्तम नगर स्थित मोहन गार्डन से हुई है जहां ढाई एकड़ जमीन का अधिग्रहण 200 बिस्तर वाले अस्पताल के लिए किया गया है। दिल्ली सरकार के अधिकारी बताते हैं कि अनधिकृत कॉलोनियों में विकास कार्य तेज करने के लिए शर्तें आसान की गई हैं।…
Read MoreCategory: Delhi
फिर बारिश और फिर जलभराव
नई दिल्ली। शुक्रवार को एक बार फिर राजधानी को जलभराव से दो-चार होना पड़ा। दोपहर को हुई बारिश से कई जगह सड़कों पर पानी जमा हुआ। बारिश कुछ ही देर तक हुई, लेकिन पानी नाले में समा नहीं पाया। राजधानी में दोपहर करीब एक बजे कई इलाकों में काफी तेज बारिश हुई। इस दौरान विभिन्न इलाकों के साथ-साथ करोल बाग की करीब-करीब तमाम सड़कों पर पानी भर गया। रविवार छुट्टी का दिन होने के चलते यहां बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आए थे। लिहाजा उन्हें भारी दिक्कत का…
Read Moreनोएडा पुलिस को आई उर्दू की सुध
नोएडा। नोएडा पुलिस को अचानक उर्दू की सुध आ गई है। थानों के अंदर नेम प्लेट से लेकर बाहर गेट पर लगने वाले थाने के बोर्ड तक में इस भाषा का इस्तेमाल शुरू हो गया है। उर्दू को द्वितीय भाषा का दर्जा देते हुए पिछली सरकार ने सर्कुलर जारी किया था। थाना सेक्टर-39 के मेन गेट पर हिंदी, अंग्रेजी के अलावा उर्दू में भी थाना सेक्टर-39 नोएडा लिखा गया है। वहीं, थाने के अंदर भी नेम प्लेट से लेकर कार्यालय तक के बोर्ड पर इस भाषा को स्थान दिया गया…
Read Moreऑटो लोन के नाम पर करते थे फर्जीवाड़ा
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने फर्जीवाड़े के आरोप में यूको बैंक के सीनियर मैनेजर व उसके एमबीए डिग्री होल्डर साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑटो लोन दिलाने के लिए फर्जी कागजातों का सहारा लेते थे। दोनों आरोपी फर्जी कागजातों के आधार पर आधा दर्ज से ज्यादा लोगों को ऑटो लोन दिला चुके थे। अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविन्द्र यादव के अनुसार इंस्पेक्टर मंजीत तोमर को फर्जी कागजातों के आधार पर लोन दिलाने वाले गिरोह की शिकायत मिली। तफ्तीश के बाद इंस्पेक्टर मंजीत तोमर की देखरेख में एसआई…
Read Moreमहिला ने दी जान दी
नई दिल्ली। करावल नगर इलाके में शनिवार दंपति ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। हादसे में पत्नीी रेनू (22) की मौत हो गई, जबकि पति मनीष (23) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रेनू को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद मनीष को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस को रेनू के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मनीष से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक मनीष और रेनू परिवार के साथ गली नंबर-2, शिव…
Read Moreअमर सिंह ने कहा, मैं निर्दोष हूं
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह ने स्वयं को निर्दोष बताते हुए कैश फॉर वोट मामले से आरोपमुक्त करने का आग्रह किया। अदालत के समक्ष उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है। तीस हजारी स्थित सीबीआई के विशेष न्यायाधीश नरोत्तम कोशल के समक्ष पेश अमर सिंह के अधिवक्ता हरिहरन ने कहा कि सीबीआई के पास एक भी साक्ष्य नहीं है, जिसके आधार पर यह साबित किया जा सके कि उनके मुवक्किल ने 2008 मे संसद में विश्वास मत के दौरान सरकार के पक्ष में वोट…
Read Moreमेमोरी कार्ड के लिए बच्चे का गला घोंटा
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के रणहौला इलाके में मेमोरी कार्ड के चक्कर में चार नाबालिगों ने 11 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त देवेंद्र के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं नाराज परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए घटना स्थल पर हंगामा किया। पुलिस के मुताबिक देवेंद्र परिवार के साथ रणहौला के विकास नगर में रहता था। उसके परिवार में पिता महेश चंद, मां, दो छोटी बहन व एक छोटा भाई है। देवेंद्र पास के…
Read Moreसरेराह चाकू गोदकर युवक की हत्या
नई दिल्ली। गोविंदपुरी इलाके में शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे डिंपी नामक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक संगम विहार निवासी डिंपी पर चार आपराधिक मामले दर्ज थे। शुक्रवार को डिंपी के किसी जानने वाले ने उसे गोविंदपुरी बुलाया था। जहां पहले रेस्टोरेंट में उसे खाना खिलाया फिर शराब पिलाई इसके बाद चाकुओं से उस पर 12-13 वार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पुलिस ने डिंपी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।…
Read Moreदीवार गिरने से दो बच्चों की मौत
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के अमन विहार में शनिवार शाम दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चे दीवार पर झूल रहे थे। घटना के बाद परिजनों ने संजय गांधी अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पुलिस प्लॉट मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमन विहार के पांडेय एंकलेव स्थित खाली प्लॉट में खड़ी दीवार पर दो बच्चे नूर (7) और आदिल (6) झूल रहे थे। शाम करीब 7 बजे दीवार भरभराकर ढह गई। स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों को…
Read Moreघर में घुसकर युवकों से मारपीट, चार घायल
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-37 स्थित एक घर में घुसकर कुछ लोगों ने चार युवकों को मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने हवाई फायर भी की, जिससे लोगों में दहशत का माहौल हो गया। घटनास्थल से पुलिस को कारतूस का खोखा मिला है। चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रेम सिंह सेक्टर-37 के ए ब्लॉक रहते हैं। शुक्रवार दोपहर को उनके दोस्त सुनील, मोहित और नीरज आदि आ गए। आरोप है कि तभी घंघोला निवासी करीब आठ-दस युवक…
Read More