नई दिल्ली। रणजीत नगर में सोमवार रात को ठीक से साइकिल चलाने की नसीहत देने पर दो नाबालिगों ने नौंवी कक्षा के एक छात्र की पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार, रणजीत नगर निवासी हिमांशु (15) सरकारी स्कूल में नौंवी कक्षा का छात्र है। सोमवार रात को जब वह ट्यूशन से पैदल घर आ रहा था तो सामने से आ रही साइकिल उससे टकरा गई। उस पर दो नाबालिग सवार थे। हिमांशु ने उन्हें ठीक से साइकिल चलाने के लिए कहा।…
Read MoreCategory: Delhi
सौतेले पिता ने किया बच्ची से दुष्कर्म
नई दिल्ली। वेलकम इलाके में 12 साल की बच्ची के साथ सौतेले पिता द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पिछले कई दिनों से आरोपी मासूम को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। सोमवार जब आरोपी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया तो बच्ची भागकर अपने रिश्तेदार के पास पहुंची और आप बीती बताई। पुलिस से मामले की शिकायत की गई। मेडिकल में मामले की पुष्टि होने के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक…
Read Moreशिक्षकों को पांच साल का एक्सटेंशन
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूल के शिक्षकों को चुनावी तोहफा देने का फैसला किया है। सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षक रिटायर के बाद पांच साल और नौकरी कर सकेंगे। दिल्ली में सालाना करीब 1200-1300 शिक्षक रिटायर होते हैं। रिटायरमेंट के बाद इन्हें उसी स्कूल व पद पर काम करने का मौका मिलेगा। शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को मुख्यमंत्री शीला दीक्षित फैसले की आधिकारिक घोषणा करेंगी। दिल्ली सरकार के स्कूलों में स्वीकृत पदों के मुकाबले 345 प्रधानाचार्य व उपप्रधानाचार्य के पद खाली हैं। इतना ही नहीं, पीजीटी,…
Read Moreसात साल के मासूम की अगवा कर हत्या
नई दिल्ली। गोकुलपुरी के गंगा विहार में सात साल के मासूम की अगवा कर हत्या कर दी गई। उसका शव घर के सामने स्थित शिव-दुर्गा मंदिर की पहली मंजिल पर रखे कूलर से मिला। उसके गले पर रस्सी भी लिपटी थी। शनिवार दोपहर को घर के सामने खेलते हुए बच्चा गायब हो गया था। सोमवार दोपहर को मंदिर से दुर्गंध आने पर मामले का पता चला। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि मासूम की हत्या गला घोंटकर की गई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि…
Read Moreराहुल ने संभावित प्रत्याशियों से मांगा जीत का मंत्र
नई दिल्ली। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के संभावित प्रत्याशियों से सीट जीतने का मंत्र मांगा है। संसदीय क्षेत्र स्तर पर पार्टी व प्रत्याशी का वजन परखने उतरे पर्यवेक्षक संभावित प्रत्याशियों से 12 पेज व नौ प्वाइंट वाले फॉर्म भरवा रहे हैं। जिसमें उनसे संबंधित मुकदमों की जानकारी से लेकर कांग्रेस के प्रति विचार भी पूछे गए हैं। फार्म में यह पूछा गया है कि विधानसभा व लोकसभा चुनाव जीतने के लिए क्या-क्या करना चाहिए। राज्य या केन्द्र सरकार कैसे समस्या का निदान कर सकती है। क्षेत्र के…
Read Moreमहिला से छेड़छाड़ में नाइजीरियन गिरफ्तार
नई दिल्ली। दक्षिण जिले के महरौली इलाके में रविवार की रात नाइजीरिया के रहने वाले चार विदेशी युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला व उसके पति ने विरोध किया तो आरोपी हाथापाई पर उतर गए। महरौली थाना पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महरौली के वार्ड नंबर-तीन में रहने वाली 24 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि, रात करीब साढ़े ग्यारह बजे…
Read Moreसही जवाब के आधार पर दें छात्र को दे दाखिला: हाईकोर्ट
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने दिल्ली विवि के एलएलबी पाठ्यक्रम 2013 की प्रवेश परीक्षा की उत्तर पुस्तिका में सही जवाब देने वाले छात्र को दाखिला देने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने यह आदेश एक छात्र की याचिका पर सुनवाई के बाद यूनिवर्सिटी को दिया है। जस्टिस वीके जैन ने राज कुमार झा की याचिका पर सुनवाई के बाद विवि को उसके अंकों की दोबारा गणना कर उसे दाखिला देने का निर्देश दिया है। याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने कहा कि अगर छात्र के लिए सीट आरक्षित रखी है…
Read Moreजावेद ने पत्नी के दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
नई दिल्ली। साहिल के पिता जावेद ने अपनी पत्नी के दोस्तों पर ही बेटे की हत्या का आरोप लगा दिया। उसका कहना था कि पत्नी के दोस्तों की आंखों में साहिल खटकता था। उसे रास्ते से हटाने के लिए ही उसकी हत्या की गई। गोकुलपुरी थाना पुलिस सना के मिलने-जुलने वाले लोगों से पूछताछ कर छानबीन कर रही है। साहिल के पिता ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसके और सना के बीच विवाद शुरू हो गया। वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिस…
Read Moreमेट्रो रेल लाइन के साथ बसी कॉलोनियों में डेंगू का खतरा
नई दिल्ली। मेट्रो रेल लाइन के साथ बसी कॉलोनियों में डेंगू का खतरा बढ़ गया है। दरअसल मेट्रो रेल ट्रैक पर जगह-जगह पानी भरा है और उसमें डेंगू फैलाने वाले मच्छर पैदा हो रहे है। उत्तरी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम डेंगू का लार्वा मिलने के चलते आधा दर्जन मेट्रो स्टेशनों के चालान काट चुकी है। दोनों नगर निगम की चालान काटने की रिपोर्ट मिलने पर सोमवार को अमर उजाला ने मेट्रो रेल की द्वारका-नोएडा लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान राजौरी गार्डन से लेकर आर के आश्रम मेट्रो…
Read Moreखाने’ के बहाने वोट जुटाने की जुगत
नई दिल्ली। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत दिल्ली सरकार ने रविवार को अनाज बांटने की शुरुआत कर दी। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित समेत तमाम कांग्रेसी विधायक अनाज बांटकर वोट सुरक्षित करने में जुट गए हैं। फिलहाल पुराने कार्ड पर ही प्रति व्यक्ति चार किलो गेहूं और एक किलो चावल दिया जाएगा। पहले चरण में 32 लाख लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा। हालांकि भाजपा विधायकों के क्षेत्र में अनाज वितरण के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए। भाजपा विधायक सतप्रकाश राणा का कहना है कि इस तरह की जानकारी उन्हें नहीं…
Read More