आपदा निवारण के लिए किया यज्ञ

उत्तरकाशी। सुमन बाल वाटिका में वेदमाता प्रज्ञामंडल ज्ञानसू की ओर से आपदा निवारण और मानवोत्थान के लिए यज्ञ किया। इस मौके पर गोष्ठी भी आयोजित की गई। गोष्ठी में प्रज्ञामंडल प्रमुख डा.यशोदा प्रसाद सेमल्टी ने कहा कि विश्व को चारित्रिक पाठ पढ़ाने वाला भारत आज खुद नैतिक और चरित्रिक पतन की राह पर अग्रसर है। कहा कि हमें नई प्रबुद्ध पीढ़ी का निर्माण करना है जिसके लिए बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए शिक्षक और अभिभावक दोनों को ही सजग रहने की जरूरत है। गायत्री परिजन अजय प्रकाश बड़ोला ने…

Read More

कांगो मैन की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम जिला के द्वारका साउथ इलाके में कांगो नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। विदेशी का शव द्वारका सेक्टर-8 के पास महिला मित्र की कार से बरामद हुआ। वारदात के समय कार में उसकी महिला मित्र भी मौजूद थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा है। पुलिस उसकी महिला मित्र से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की शिनाख्त येन (25) के रूप में हुई है। करीब एक वर्ष पूर्व वह भारत…

Read More

फेल’ प्रत्याशी भी बन गए विधायक

नई दिल्ली। स्कूली शिक्षा में 33 फीसदी से कम अंक लाने वाले छात्र को अमूमन फेल माना जाता है, मगर दिल्ली की चौथी विधानसभा में नौ ऐसे विधायक रहे हैं, जिन्हें 33 फीसदी से भी कम मतदाताओं ने पसंद किया है। वहीं, फर्स्ट डिवीजन नंबर (वोट) देकर सिर्फ दो भाजपा व दो कांग्रेस के विधायकों को ही जनता ने अपनी आवाज उठाने के लिए भेजा है। पिछले चुनाव में बसपा ने वोट प्रतिशत बिगड़ा था तो इस बार आम आदमी पार्टी भी खेल खराब करेगी। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.…

Read More

आसाराम समर्थकों ने नई दिल्ली स्टेशन पर रोकी ट्रेन

नई दिल्ली। आसाराम के समर्थकों ने रविवार शाम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के घर भी प्रदर्शन के लिए जा रहे थे जिन्हें पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। स्टेशन पर समर्थक रेलवे ट्रैक पर बैठकर विरोध-प्रदर्शन करने लगे। इस विरोध प्रदर्शन में नई दिल्ली-पलवल रूट की ट्रेन का संचालन में आधे घंटे से अधिक प्रभावित हुआ। काफी समर्थक प्लेटफार्म नंबर 5/6 पर एकत्रित हुए और रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। इसके कारण ट्रैक पर पहुंची नई दिल्ली-पलवल रूट की…

Read More

भाजपा पर बरसीं सीएम

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि विपक्ष के पास न तो कोई विकास की योजना है और न ही कोई मुद्दा। यह विभाजित परिवार है जो फूट से घिरा है। पिछले 15 वर्ष में दिल्ली सरकार ने बेहतरीन काम किया। यही वजह है कि अन्य राज्यों से दिल्ली में आने वाले लोग कांग्रेस परिवार का अंग बन गए हैं। संगम विहार में आयोजित रैली में शीला दीक्षित ने कहा कि उनसे पहले की भाजपा की सरकार ने विकास और प्रगति के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने पांच…

Read More

चुनावी आहट पड़ते ही राजनीति का चढ़ा पारा

नई दिल्ली। चुनाव नजदीक आते ही सियासी पारा चढ़ने लगा है। नेताओं के दल बदलने के साथ ही प्रत्याशी भी अपना नाम वापस लेने लगे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के एक प्रत्याशी ने जहां कृष्णा नगर विधानसभा सीट से अपना नाम वापस ले लिया, वहीं भाजपा नेता नरेंद्र टंडन आप में शामिल होने की तैयारी में हैं। कृष्णानगर विधानसभा सीट इन दिनों चर्चा में है। पिछले दिनों ही भाजपा पार्षद कांग्रेस में शामिल हो गए तो अब यहां से आप के घोषित प्रत्याशी सुशील चौहान ने अपना नाम वापस…

Read More

बीबीए और बीटेक में दाखिले का दूसरा मौका

नई दिल्ली। बीटेक और बीबीए डिग्री प्रोग्राम में सीट खाली रह जाने की वजह से आईपी यूनिवर्सिटी छात्रों को दाखिले का एक और मौका उपलब्ध कराने जा रही है। हालांकि इसमें विवि की संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास कर चुके छात्र ही काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। एडमिशन रजिस्ट्रार ब्रिगेडियर पीके उपमन्यु के अनुसार बीटेक व बीबीए डिग्री प्रोग्राम में दाखिले के लिए छात्रों ने दोबारा रजिस्ट्रेशन खोलने की मांग की थी। छात्रों की मांग को देखते हुए दोबारा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। हालांकि इस प्रक्रिया में…

Read More

सास की हत्या में महिला गिरफ्तार

नई दिल्ली। मालवीय नगर थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला की हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा करते हुए महिला की बहू को गिरफ्तार किया है। मामूली बात पर गुस्से में आपा खोई बहू ने हथौडे़ से सास के सिर पर वारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद बाद बहू ने लूट का ड्रामा रचा, मगर पुलिस के सामने उसकी चालाकी सिर्फ दो दिन ही चल सकी। दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि, 29 अगस्त को मालवीय नगर के खिड़की एक्सटेंशन में बुजुर्ग महिला मधु…

Read More

भाई ने दोषी पर किया हमले का प्रयास

नई दिल्ली। मामले में आठ माह से अपने गुस्से को दबाए बैठे पीड़िता के भाई के सब्र का बांध आखिरकार आरोपी को कम सजा मिलने के बाद टूट गया। फैसला सुनते ही उसने नाबालिग आरोपी पर हमले का प्रयास किया, लेकिन अदालत में मौजूद पुलिस व स्टाफ ने उसे काबू कर बाहर भेज दिया। जानकारी के अनुसार, पीड़िता का भाई माता-पिता के साथ फैसले के इंतजार में बाल अदालत में बैठा था। अदालत ने जैसे ही आरोपी को तीन वर्ष कैद की सजा सुनाई वह अपने पर काबू नहीं रख…

Read More

मातृ मृत्यु दर में 35 फीसदी की कमी

नई दिल्ली। चिकित्सा सुविधाओं में आए सुधार और लोगों के जागरूक होने से भारत में शिशु जन्म के दौरान महिलाओं की होने वाली मौत में 35 फीसदी की कमी आई है। शनिवार को एमिटी प्रसूति और स्त्री रोग विषय पर तीन दिवसीय संगोष्ठी में डॉक्टरों ने कहा। सरिता विहार स्थित अपोलो अस्पताल में आयोजित संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुए एमिटी के संस्थापक डॉ. अशोक चौहान ने कहा कि, महिलाएं समाज की रीढ़ होती है उनके स्वस्थ्य होने से सही समाज का निर्माण होता है। उन्होंने रॉयल कॉलेज को इसमें सुधार…

Read More