युवाओं के सहारे करेंगे वारे-न्यारे

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा यंग ब्रिगेड पर दांव लगाने की तैयारी में है। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने भी मंगलवार देर रात तक चली कोर कमेटी की बैठक में यह साफ कर दिया कि इस बार युवाओं को प्राथमिकता मिलेगी। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता व संघ से जुड़े नंद किशोर गर्ग ने भी कहा कि युवा चेहरा उतारने के लिए संघ ने भी संकेत दिए हैं। हालांकि, इस बात पर कई लोगों ने ऐतराज भी जताया। प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों ने युवाओं को…

Read More

डीटीसी बस ने छात्र को कुचला

नई दिल्ली। गोविंदपुरी में रविदास मार्ग पर मंगलवार दोपहर डीटीसी बस ने नौंवी कक्षा के छात्र को कुचल दिया। उसको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से गुस्साए छात्रों ने डीटीसी व जेजे क्लस्टर बसों में जमकर तोड़फोड़ की और कुछ बसों में आग लगाने का प्रयास किया। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. पी. करुणाकरन ने बताया कि डीटीसी बस के ड्राइवर जुबेर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल व रविदास मार्ग पर देर…

Read More

मेट्रो में व्यापारी के चार लाख रुपये उड़ाए

नई दिल्ली। चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार दोपहर बदमाशों ने एक कपड़ा व्यवसायी के चार लाख रुपये उड़ा लिए। कश्मीरी गेट मेट्रो पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। शाहदरा निवासी विरेंद्र जैन (60) की छोटा बाजार में कपड़े की दुकान है। मंगलवार को वह शाहदरा स्टेशन से मेट्रो में सवार हुए। उनके मुताबिक, चांदनी चौक स्टेशन पर ट्रेन से बाहर निकलने पर उनके बैग का निचला हिस्सा कटा हुआ मिला। उसमें से चार लाख रुपये और एक मोबाइल गायब था। चोरों ने कश्मीरी गेट से चांदनी…

Read More

मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा हुई आक्रामक

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के इस्तीफे की मांग को लेकर अब भाजपा आक्रामक हो गई है। मांगों को लेकर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। इसमें नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की गई है। साथ ही दिल्ली में जगह-जगह लगे सरकारी विज्ञापनों को हटाने की मांग की है। इसके पूर्व भाजपा नेताओं ने विधानसभा से राज निवास मार्ग तक विरोध मार्च भी निकाला। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि पूरा सरकारी महकमा मुख्यमंत्री को बचाने में…

Read More

रोडरेज में कार चालक को गोली मारी

नई दिल्ली। जाफराबाद इलाके में रोडरेज की एक घटना में बाइक सवार युवकों ने कार चालक को गोली मार दी। कार चालक का कसूर सिर्फ इतना था कि साइड मांगने पर वह अपनी कार को हटा नहीं पाया था। गर्दन में गोली लगने के बाद पीड़ित राकेश (25) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार को करीब 3.50 बजे हुई। राकेश अपने मालिक गोपाल और…

Read More

कांग्रेस के जिलाध्यक्षों ने शुरू की टिकटों के लिए दौड़

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के अखाड़े में उतरने के लिए कांग्रेस नेताओं ने धमा चौकड़ी शुरू कर दी है। जिलाध्यक्ष टिकटों की कतार में खड़े हैं। चौदह में से दो जिलाध्यक्ष पहले से विधायक हैं। एक पिछली बार हार चुके हैं। तीन जिलाध्यक्ष ऐसे हैं, जो 2012 में निगम चुनाव हार चुके हैं। सभी फिर से दंगल में कूदने के लिए ताल ठोंक रहे हैं। निगम व पिछले विधानसभा चुनाव में हारने वालों को मौका मिलेगा या नहीं, यह आलाकमान को तय करना है। नई दिल्ली जिलाध्यक्ष नीरज बसोया कस्तूरबा…

Read More

फांसी से कम सजा हुई तो अन्याय होगा

नई दिल्ली। वसंत विहार गैंगरेप की पीड़ित बिटिया के पिता को पूरा भरोसा है कि चारों आरोपियों को फांसी की सजा होगी। उनका कहना है कि, फांसी से कम सजा मिली तो यह उनके साथ अन्याय होगा। बिटिया के पिता ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि, एक आरोपी नाबालिग था इसलिए कानून के मुताबिक सजा सुनाने के लिए अदालत बाध्य थी। लेकिन इन चारों आरोपियों के दोष को देखते हुए अदालत के समक्ष कोई मजबूरी नहीं है। जो अपराध इन्होंने किया है उसमें फांसी से कम सजा हो…

Read More

मां के संबंध बने हत्या की वजह, युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली। गोकुलपुरी के गंगा विहार में सात साल के साहिल की हत्या के आरोप में पुलिस ने मकान मालिक के बेटे सचिन (19) को गिरफ्तार किया है। सचिन दिल्ली के एक कॉलेज से डिप्लोमा इंजीनियरिंग का छात्र है। उत्तर-पूर्वी जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वीवी चौधरी ने बताया कि साहिल और उसकी मां सना तीन साल से सचिन के मकान में रह रहे थे। सचिन ने पुलिस को बताया कि छह माह से उसके सना से अवैध संबंध हैं। सना अक्सर अपने दूसरे पति से हुई तीन साल की…

Read More

पीसीसी के करीब ही फैला रही धुंआ

नई दिल्ली। प्रदूषण जांच केंद्र (पीसीसी) से पास गाड़ी भी राजधानी की आबोहवा खराब कर रही हैं। इसकी वजह मानकों को दरकिनार करके प्रदूषण जांच केंद्रों से प्रमाण पत्र बांटे जा रहे हैं। बड़ी दिक्कत बॉर्डर इलाकों में है। जहां ज्यादातर सेंटर बगैर जांच के ही सर्टिफिकेट दे रहे हैं। इसका खुलासा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की हालिया रिपोर्ट से हुआ है। केंद्रों में तयशुदा प्रक्रिया से जांच नहीं होती है। यही नहीं, बगैर जांच किए डीजल वाहनों को प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। टीकरी बॉर्डर पर इसके…

Read More

राहुल देंगे पुनर्वास कॉलोनी वासियों को मालिकाना हक

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव में पुनर्वास कॉलोनी को वोट से जोड़ने वाले फैसले को अमली जामा पहनाने राहुल गांधी पूर्वी दिल्ली पहुंच रहे हैं। इंदिरा गांधी के कार्यकाल से लीज रेंट या लाइसेंस शुल्क पर रहने वाले पुनर्वास कॉलोनी के निवासियों को 10 सितंबर को मालिकाना हक देने के लिए बड़ा कार्यक्रम पूर्वी दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा। विधानसभा चुनाव अधिसूचना से पहले होने वाले कार्यक्रम में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी मंत्रियों विधायकों को दी गई है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने मंगलवार को…

Read More