प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव के लिए जुटे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद हो जाएगा। मतदान शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से 12:30 बजे तक होगा जबकि सांध्य कॉलेजों में शाम चार बजे से सात बजे तक वोटिंग होगी। शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए डीयू प्रशासन ने पुलिस के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। डूसू के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रोफेसर अशोक कुमार वोहरा ने बताया, ‘लगभग एक लाख मतदाता (छात्र-छात्राएं) प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान के लिए कुल…

Read More

दरिंदों ने शराब नहीं पी रखी थी

नई दिल्ली। वसंत विहार गैंगरेप मामले की तफ्तीश से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने खुलासा किया है कि कोर्ट में इस बात को रखा था कि आरोपियों ने वारदात के दौरान शराब नहीं पी रखी थी। गिरफ्तार करने के बाद कराए गए मेडिकल जांच में भी शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई थी। पुलिस ने अदालत के सामने अस्पताल में उपचार के कागजात और डॉक्टरों के बयानों को मैच कराया और ये सिद्ध किया कि, आम इंसान ऐसा गंभीर अपराध नहीं कर सकता। छात्रा के शरीर के बाहरी हिस्से पर…

Read More

कांग्रेस के दलेर को टक्कर देंगे मनोज तिवारी

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के दलेर मेहंदी को टक्कर देने के लिए भाजपा भोजपुरी गायक मनोज तिवारी को अपने पाले में करने के मूड में है। इस तरह भाजपा कांग्रेस के पंजाबी कार्ड को पूर्वांचली कार्ड से जवाब देने की कोशिश में है। भाजपा की निगाह उन चालीस हजार पूर्वांचली मतदाताओं पर भी है जो डेढ़ दर्जन से अधिक सीटों को प्रभावित करते हैं। चर्चा आम है कि मनोज तिवारी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल के साथ उनकी बैठक भी हो चुकी है…

Read More

नक्सली संबंधों को लेकर डीयू प्रोफेसर के घर में तलाशी

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलाल आनंद कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर जी एन साईबाबा के घर बृहस्पतिवार दोपहर महाराष्ट्र पुलिस ने तलाशी ली। महाराष्ट्र पुलिस अपने साथ सर्च वारंट लेकर आई थी। घर की तलाशी के दौरान महाराष्ट्र पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और स्थानीय थाने के पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि प्रोफेसर के नक्सलियों से संबंध होने के शक में महाराष्ट्र पुलिस ने घर की तलाशी ली। पुलिस ने घर से कई मोबाइल और लैपटॉप को अपने कब्जे में लिया है।…

Read More

नरेंद्र मोदी की रैली लाइव होगी

नई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर अभी से प्रदेश भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली के स्वर्ण जयंती पार्क (जापानी पार्क) जगह को भी फाइनल कर लिया गया है। इतना ही नहीं, 29 सितंबर को मोदी के भाषण को ऑनलाइन करने के साथ ही जगह-जगह एलसीडी स्क्रीन लगाकर दिखाने व सुनाने की तैयारी भी की गई है। रैली को सफल बनाने के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है। प्रदेश भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में…

Read More

पीड़िता के असली नाम पर नहीं होगा म्यूजियम

नई दिल्ली। वसंत विहार गैंगरेप पीड़िता के नाम पर साइंस म्यूजियम का नामकरण करने के मसले पर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम फंसी हुई है। निगम के नेताओं ने युवती के असली नाम पर म्यूजियम का नामकरण करने का विचार त्याग दिया। सदन के नेता सुभाष आर्य ने बताया कि अब निर्भया नाम से म्यूजियम का नामकरण किया जाएगा। इस संबंध में सदन की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि म्यूजियम तो बना हुआ है, लेकिन उसका नवीनीकरण नहीं किया गया है।

Read More

पुलिस में अब चार की बजाय होंगी छह रेंज

नई दिल्ली। पुलिस में अब चार की बजाय छह रेंज होंगी। दो जिलों को मिलकर एक रेंज बनाई गई है। अभी तक दिल्ली पुलिस की एक रेंज में तीन जिले होते थे। जिले की कमान डीसीपी/अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के हाथ में होती है जबकि तीन जिलों की कमान एक संयुक्त पुलिस आयुक्त के हाथ में होती थी। अब दो जिलों की रेंज होगी। कमिश्नर बीएस बस्सी ने पद संभालने के बाद यह पहला बड़ा कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय से देर शाम जारी हुए एक बयान के तहत संदीप गोयल…

Read More

यह तफ्तीश एक उदाहरण बनेगी- संयुक्त पुलिस आयुक्त

वसंत विहार गैंगरेप मामले में जब अदालत ने आरोपियों को दोषी ठहरा दिया तो उसके बाद दक्षिण-पश्चिमी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विवेक गोगिया ने दोपहर करीब साढ़े तीन बजे प्रेस वार्ता बुलाकर संवाददाताओं से कहा कि वसंत विहार गैंगरेप की तफ्तीश और फैसला एक उदाहरण बनेगा। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि दक्षिण जिला पुलिस ने जितने कम समय में आरोपियों को गिरफ्तार किया, बढ़िया तफ्तीश कर साक्ष्य एकत्रित किए और पुलिस ने एक तय समय सीमा में चार्जशीट दाखिल कर दी, वह आने वाले दिनों में पुलिस समेत…

Read More

मूलचंद में डेंगू से दो की मौत

नई दिल्ली। राजधानी में बीते चौबीस घंटे में डेंगू से दो मरीजों की मौत का मामला सामने आया है। दोनों ही मौत मूलचंद मेडिसिटी अस्पताल में हुई है। एक मौत सोमवार की रात और दूसरी मंगलवार दोपहर को हुई है। गौर करने की बात है कि डेंगू से हुई दोनों मौत की खबर दिल्ली नगर के स्वास्थ्य विभाग को नहीं है। राजधानी में डेंगू मरीजों और उससे होने वाली मौत का आंकड़ा रखना निगम की जिम्मेदारी है। मूलचंद मेडिसिटी अस्पताल-प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सोमवार की…

Read More

प्यार पाने को पांचवीं मंजिल पर चढ़ी युवती

नई दिल्ली । प्रेमी से शादी करने की मांग को लेकर एक युवती पांच मंजिला इमारत पर चढ़ गई और वहां से छलांग लगाने की धमकी देने लगी। देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवती को मनाने में जुट गई। करीब आधा घंटा तक यह ड्रामा चलता रहा। अंत में पुलिस ने युवती का ध्यान भंग कर उसे पकड़ लिया और नीचे उतारा। जानकारी के मुताबिक ,21 वर्षीय युवती परिजनों के साथ सागरपुर में रहती है। उसका इसी इलाके में…

Read More