नई दिल्ली। डूसू चुनाव में पूर्वांचली छात्रों को लुभाने के लिए एनएसयूआई ने भोजपुरी सितारों का दांव खेला है। भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता रवि किशन एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित चौधरी के साथ बुधवार (आज) को घोषणा पत्र जारी करेंगे। इसके जरिए एनएसयूआई पूर्वांचली छात्रों को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है। प्रचार के इस फंडे का इस्तेमाल अब तक विधानसभा और लोकसभा चुनाव में ही देखने को मिलता रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में पूर्वांचली छात्र हैं। संगठन का प्रयास किसी भी सूरत में…
Read MoreCategory: Delhi
कचरे का निपटाने करे कंपनी : एनजीटी
नई दिल्ली। नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) ने ओखला स्थित जिंदल अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को अपने कचरे के निपटान के लिए उचित प्रबंध करने का निर्देश दिया है। ट्रिब्युनल ने कहा, ऐसा नहीं करने पर वह प्लांट बंद करने को तैयार रहे। एनजीटी चेयरमैन न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह आदेश सुखदेव विहार रेजीडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। एसोसिएशन ने प्लांट में कचरे के निपटान के लिए तय मापदंडों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए उसे बंद करवाने का आग्रह किया है।…
Read Moreसंदिग्ध हालात में टोलकर्मी की मौत
नई दिल्ली। अलीपुर इलाके में एक टोल कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव ट्यूबवेल के पास एक पानी की टंकी (हौज) में मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होने की बात कही है। पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात लगभग बारह बजे पुलिस को सूचना मिली कि, सिंघु गांव स्थित पानी की टंकी में एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि, युवक हौज में औंधे मुंह पड़ा है। उसके शरीर पर कोई चोट का…
Read Moreरास्ता लंबा है लेकिन जल्दी खत्म करना है: राहुल गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में 45 पुनर्वास कॉलोनी के निवासियों को मालिकाना हक के सर्टिफिकेट बांटे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रास्ता लंबा है, लेकिन जल्दी खत्म करना है। कार्यक्रम में राहुल गांधी ने एक दर्जन से अधिक लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे। मूल आवंटी को सर्किल रेट का पांच फीसदी, 31 मार्च 2007 से पहले के खरीददारों को 30 फीसदी और उसके बाद के खरीददारों को 100 फीसदी राशि का भुगतान करना होगा। इन कॉलोनियों में ढाई लाख परिवार रहते हैं,…
Read Moreन्यू उस्मानपुर में नौ साल की बच्ची से दरिंदगी
नई दिल्ली। न्यू उस्मानपुर इलाके में नौ साल की बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। मां के प्रेमी ने अपने साथी के साथ पीड़ित बच्ची और उसकी छोटी बहन को स्कूल के बाहर से अगवा कर लिया और यमुना खादर ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट दिया और दोनों वहां से फरार हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक, सपना (9, बदला हुआ नाम) परिवार के…
Read Moreयमुना जल प्रदूषित करने में आरोप तय
नई दिल्ली। यमुना नदी में गंदा पानी डालने की शिकायत के 13 साल बाद अदालत ने एक रंगाई कारोबारी के खिलाफ आरोप तय किए हैं। कारोबारी पर आरोप था कि वह अपनी रंगाई यूनिट से निकलने वाले गंदे पानी को सीधे यमुना में डालता था जबकि ऐसा करने की मनाही है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने उसके खिलाफ वर्ष 2000 में मामला दर्ज किया था। तीस हजारी स्थित सीएमएम देवेंद्र कुमार शर्मा ने पुरानी दिल्ली स्थित सियाराम डाइंग के मालिक श्याम सुंदर सैनी के खिलाफ आरोप तय करते हुए कहा…
Read Moreखाल तस्कर सूरजपाल गिरफ्तार
नई दिल्ली। बाघ और तेंदुए का शिकार करने के बाद उसके खालों की तस्करी करने वाले संसार चंद के जेल जाने के बाद क्राइम ब्रांच ने सबसे बड़े तस्कर सूरजपाल को आदर्श नगर से गिरफ्तार किया है। सूरजपाल जिम कार्बेट और राजाजी नेशनल पार्क में बाघों और तेंदुए की शिकार करवाने के बाद खालों और हड्डी की तस्करी करता था। पुलिस ने इसके दो अन्य सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है। जानवरों की खालों की तस्करी करने वाले संसार चंद के बाद पुलिस के लिए यह सबसे बड़ी कामयाबी है।…
Read Moreघर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी जिला के करावल नगर में शनिवार देर रात दो बदमाशों ने घर में घुसकर एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय युवक घर में सो रहा था। युवक के पिता ने बहू पर दोस्तों की मदद से हत्या करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस पत्नी सहित कई और से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिकअशोक (40) सपरिवार डी-ब्लॉक मुकुंद विहार में रहता था। परिवार में पत्नी सोनू (35) के अलावा तीन बच्चे अभिषेक (12), अजय (9) और कृष्णा (5) है। अशोक…
Read Moreशाजिया इल्मी का बिजली कनेक्शन कटा
नई दिल्ली। बिजली बिल नहीं चुकाने पर आम आदमी पार्टी की नेत्री और आरकेपुरम विधानसभा से उम्मीदवार शाजिया इल्मी के घर का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। कंपनी के कर्मचारी बिजली मीटर भी साथ ले गए हैं। सीआर पार्क पुलिस की मौजूदगी में बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस ने कनेक्शन काटा। पार्टी का कहना कि मार्च में पार्टी की ओर से बिजली-पानी के बढ़े बिल को नहीं चुकाने के लिए सत्याग्रह चलाया गया था। उसी आंदोलन के तहत पिछले कुछ महीने से शाजिया ने भी बिल नहीं जमा किया। इस…
Read Moreइन इलाकों में आज बाधित रहेगी बिजली
नई दिल्ली। बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) के कई इलाकों में मरम्मत और तकनीकी कार्य की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बादली के गुप्ता कॉलोनी में सुबह 11 से दुपहर एक बजे तक, सिविल लाइंस के कमला नगर में 11 से तीन बजे तक, केशव पुरम के वजीरपुर इंडस्ट्रीयल इलाके में 11 से एक बजे तक, मंगोलपुरी, सुल्तानपुरी में सुबह 10.30 से दुपहर 2.30 बजे तक और बुद्ध विहार फेज वन में सुबह 11 से दुपहर एक बजे तक, मोती नगर के बसई दारापुर में…
Read More