नई दिल्ली। अदालत ने माना कि गैंगरेप के दोषियों ने पीड़ित युवती के शरीर पर ही बल्कि समाज को भी गहरे घाव दिए हैं। दोषियों के अपराध के कारण समाज में आक्रोश फैला। ऐसे अपराधियों को माफ नहीं किया जा सकता। समाज में यह संदेश देना जरूरी है कि अपराधियों ने जिस प्रकार का अपराध किया है उससे वे केवल मृत्युदंड के हकदार हैं। न्यायाधीश योगेश खन्ना ने अपने फैसले में दोषियों के व्यवहार को लेकर कड़ी टिप्पणियां की हैं। अदालत ने कहा कि दोषियों ने जिस प्रकार युवती को…
Read MoreCategory: Delhi
जाटों ने दी बहादुरगढ़ बॉर्डर जाम करने की चेतावनी
नई दिल्ली। देशव्यापी आंदोलन की हुंकार के साथ जंतर मंतर पर जमा हुए जाट बहादुरगढ़-दिल्ली बॉर्डर जाम करने की चेतावनी देकर लौट गए। केंद्र में आरक्षण की मांग कर रहे जाट चार दिन से जंतर मंतर पर अनशन कर रहे थे। उन्होंने शुक्रवार को देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसको देखते हुए पुलिस ने भी व्यवस्था चाक-चौबंद कर रखी थी। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति और खाप पंचायतों के बैनर तले शुक्रवार को भारी संख्या में जाट जंतर मंतर पहुंचे। आंदोलनकारियों ने शाम चार बजे केंद्र सरकार से…
Read Moreअक्षय, मुकेश को जेल नंबर 4 से पांच में भेजा
नई दिल्ली। वसंत विहार गैंग रेप मामले में फांसी की सजा पाए कैदी अक्षय और मुकेश को सुरक्षा कारणों से तिहाड़ जेल नंबर चार से जेल संख्या पांच में स्थानांतरित कर दिया गया है। जेल संख्या पांच की सेल में दोनों कैदियों की सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से चौबीस घंटे नजर रखी जा रही है। जबकि विनय और पवन को फिलहाल तिहाड़ जेल नंबर सात में ही रखा गया है। तिहाड़ जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता के अनुसार, जेल संख्या पांच में युवा…
Read Moreबैंक के बाहर ढाई लाख की लूट
नई दिल्ली। मयूर विहार इलाके में शनिवार दोपहर हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने ट्रैवल एजेंसी मालिक से ढाई लाख रुपये लूट लिए। वारदात के समय पीड़ित बैंक ऑफ इंडिया से कैश निकालकर टैक्सी स्टैंड की ओर जा रहा था। मयूर विहार थाना पुलिस बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक ट्रैवल एजेंसी मालिक गुरमीत सिंह (47) परिवार के साथ कोटला गांव में रहते हैं। इनका मयूर विहार में टैक्सी स्टैंड है। शनिवार दोपहर गुरमीत पास में ही स्थित बैंक ऑफ इंडिया…
Read Moreट्रैफिक तोड़ने वालों को ट्रेनिंग दे पुलिस : कोर्ट
नई दिल्ली। ड्रंकन ड्राइविंग के बढ़ते मामले दूसरों की जान के लिए खतरा बन रहे हैं। ऐसे मामलों में कड़ा रुख अपनाना बेहद जरूरी है। लेकिन कई मामलोें में नौजवानों को जेल भेजना सबसे अच्छा विकल्प नहीं है। ट्रैफिक नियमों को उल्लंघन करने वाले युवाओं को ट्रैफिक स्कूल भेजकर ट्रेनिंग दिलवाई जानी चाहिए। यह प्रयोग दुनिया के कई देशों में बेहतर विकल्प के रूप में कामयाब रहा है। यह टिप्पणी जिला अदालत ने एक अपील का निपटारा करते हुए की है। रोहिणी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. कामिनी लाउ ने…
Read Moreराजकुमार चौहान को फिर झटका
नई दिल्ली। तिवोली गार्डन रिसॉर्ट पर बकाया करोड़ों रुपये के टैक्स की वसूली रुकवाने के मामले में लोकायुक्त ने एक बार फिर दिल्ली सरकार के मंत्री राजकुमार चौहान को जिम्मेदार ठहराया है। लोकायुक्त ने राष्ट्रपति को फिर से अपनी रिपोर्ट भेजते हुए व्यापार एवं कर विभाग के कार्य में हस्तक्षेप करने में कदाचार का दोषी ठहराते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया है। इससे पहले भी लोकायुक्त ने 24 फरवरी 2011 को रिपोर्ट राष्ट्रपति को भेजते हुए उन्हें मंत्री पद से हटाने व उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने…
Read Moreकरवटें बदल कर गुजारी रात
नई दिल्ली। वसंत विहार गैंग रेप मामले में शुक्रवार को सजा सुनाए जाने को लेकर सभी दोषियों की नींद हराम हो गई है। तिहाड़ जेल में सभी दोषी इतने बेचैन और घबरा गए है कि, वे भरपेट भोजन भी नहीं कर पा रहे हैं। जेल प्रशासन की मानें तो, सजा तय होने के बाद दोषियों को तिहाड़ की दूसरी जेलों में स्थानांतरित किया जा सकता है। सबसे अधिक संभावना मुकेश और अक्षय को तिहाड़ जेल संख्या चार से जेल संख्या दो या तीन में भेजने की है। जबकि विनय और…
Read Moreबच्चे को अगवा कर मांगी फिरौती, तीन धरे
नई दिल्ली। भजनपुरा से नौ साल के बच्चे को अगवा कर बदमाशों ने उसके पिता से 80 लाख की फिरौती मांगी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। पकड़े जाने के डर से आरोपी घर के पास बच्चे को छोड़कर भाग गए। जांच के दौरान पुलिस ने दो दिन बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान नॉर्थ घोंडा निवासी मोहम्मद रफीक (30), वजीराबाद निवासी मोहम्मद रहीस (27) और मोहम्मद नसीम (22) के रूप में हुई है। रफीक बच्चे को रिश्तेदार बताया जा रहा है। स्पेशल सेल के…
Read More21 सितंबर तक फिर लौटेगा मानसून
नई दिल्ली। एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत से 21 सितंबर तक मानसून की वापसी की संभावना है। पिछले चार-पांच साल से मानसून के देरी से लौटने का ट्रेंड इस बार टूटता दिख रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जिस तरह से अचानक मानसून पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में पहुंच गया था, उसी तरह अचानक वापसी के संकेत हैं। राजस्थान के कुछ हिस्से से वापसी शुरू हो गई है तो अगले दो दिन में हरियाणा व पंजाब के कुछ हिस्सों के साथ राजस्थान के बाकी हिस्सों से इसके लौटने की…
Read Moreप्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव के लिए जुटे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद हो जाएगा। मतदान शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से 12:30 बजे तक होगा जबकि सांध्य कॉलेजों में शाम चार बजे से सात बजे तक वोटिंग होगी। शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए डीयू प्रशासन ने पुलिस के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। डूसू के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रोफेसर अशोक कुमार वोहरा ने बताया, ‘लगभग एक लाख मतदाता (छात्र-छात्राएं) प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान के लिए कुल…
Read More