भाजपा दिवाली के पहले सूची जारी करने की तैयारी में

एक ओर कांग्रेस पार्टी ने जहां दिवाली के बाद अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करने का ऐलान किया है। वहीं भाजपा ने दिवाली से पहले पहली सूची जारी करने की बात की है। ऐसे में भाजपा के कई नेताओं की दिवाली खराब होने वाली है। हालांकि भाजपा की पहली सूची में वैसे प्रत्याशी शामिल होंगे जहां प्रत्याशियों की दावेदारी मजबूत है। इनमें ज्यादातर विधायकों की ही सीट होगी। भाजपा मुख्यमंत्री के प्रत्याशी डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि अगले कुछ दिनों में चुनाव समिति की बैठक होगी और दिवाली से पहले…

Read More

राहुल गांधी के लिए मंगोलपुरी तैयार

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को राजधानी में अपनी पहली चुनावी रैली करेंगे। इसके लिए मंगोलपुरी स्थिल कला मंदिर सिनेमा के नजदीक रामलीला मैदान को तैयार कर लिया गया है। शनिवार शाम तक करीब आठ फुट ऊंचा मंच सज चुका था। वहीं, राहुल गांधी की सुरक्षा के मद्देनजर परिसर एसपीजी के कब्जे में है। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के मुताबिक, रैली में हजारों की भीड़ जुटेगी। संख्या एक लाख तक पहुंच सकती है। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुख्य मंच पर राहुल गांधी के साथ प्रदेश…

Read More

महिला को अगवा कर गैंगरेप

नई दिल्ली के अमन विहार इलाके में एक 28 वर्षीय महिला को अगवा कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। सब्जी लेकर लौट रही महिला को आरोपियों ने अगवा कर लिया और बाद में नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। सुबह किसी तरह महिला घर पहुंची और पति को आपबीती बताई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, सरला (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ निहाल…

Read More

सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार पर आयोग की नकेल

शुक्रवार को सोशल साइट्स को लेकर पहली बार दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को दिशा निर्देश जारी किए। इमें सोशल मीडिया के साथ इंटरनेट और वेबसाइट्स के जरिए प्रत्याशी के प्रचार के सभी माध्यमों पर आयोग नजर रखेगा। चुनाव आयोग ने पाया कि राजनीतिक दल व प्रत्याशी पांच तरीकों से वर्चुअल दुनिया में अपना प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसमें विकीपीडिया, ट्विटर अकाउंट, यूट्यूब, फेसबुक और ऐप्स जैसे विकल्प अपनाकर वर्चुअल नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंच रहे हैं। इसका कारण है कि बीते कुछ सालों में इसका प्रयोग करने…

Read More

कहीं म्यूजिक मस्ती तो कहीं कैंडल मार्च

चुनाव में मतदान बढ़ाने के लिए शुक्रवार को अलग-अलग इलाके में कार्यक्रम हुए। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय देव ने भी इसमें शिरकत की। दक्षिणी पश्चिमी जिला चुनाव कार्यालय की ओर से शाम पांच बजे जनकपुरी, पंखा रोड पर कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें करीब 500 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इन्होंने इलाके में घूम-घूमकर लोगों से वोट करने अपील की। वहीं, उत्तरी जिला चुनाव कार्यालय की ओर से पीतमपुरा हाट में गायिका शिबानी कश्यप का लाइव कंसर्ट का आयोजन हुआ। शिबानी ने अपने गानों के साथ चुनाव आयोग के थीम…

Read More

मेट्रो स्टेशन के नाम पर मंत्री-विधायक आमने सामने

दिल्ली मेट्रो रेल फेज-तीन में स्टेशनों का नाम बदलने को लेकर खूब मारामारी चल रही है। एक दर्जन से अधिक स्टेशनों का नाम बदलने के लिए सुझाव मिले थे, जिनमें आठ स्टेशनों के मामले में सात विधायक और एक सांसद पैरवी कर रहे थे। फेज-तीन के चौदह व फेज-दो के चार स्टेशनों के नाम बदलने के मामले में कमेटी की दो बैठकें हुई, लेकिन एक स्टेशन के नाम पर कोई फैसला नहीं लिया जा सका। बताते हैं कि डीपीआर के बाद एक बार स्टेशन का नाम मंत्री के हस्तक्षेप से…

Read More

स्क्रीनिंग कमेटी कर रही है शिकायती कागजों की पड़ताल

कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी दिल्ली से प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने या पैनल बनाने का काम शुक्रवार को भी फाइनल नहीं कर सकी है। कमेटी चार बार बैठक चुकी और सदस्य संभावना जता रहे हैं कि आगामी बैठक में अंतिम रूप दे दिया जाएगा। बताते हैं कि अलग-अलग विधानसभा से दावेदारों ने एक-दूसरे के जो कच्चे चिट्ठे दिये हैं, उसकी जांच पड़ताल में अधिक समय लग रहा है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आपराधिक छवि के दावेदारों को लेकर सबसे अधिक दिक्कत में है। आपराधिक छवि के एक-दो विधायक ऐसे हैं…

Read More

घरों से पोस्टर हटाने के फैसले को ‘आप’ ने दी चुनौती

आम आदमी पार्टी ने चुनावों के दौरान आम लोगों के घरों से पोस्टर व बैनर हटाने संबंधी निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। अदालत ने दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस व चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर इस मुद्दे पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश एन.वी.रामन व न्यायमूर्ति मनमोहन की खंडपीठ ने सभी पक्षों को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। याची आप व दो अन्य लोगाें ने अदालत से आग्रह किया है कि पुलिस व एमसीडी को दिल्ी संपत्ति विरूपण अधिनियम…

Read More

हर्षवर्धन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनने पर डॉक्टर उत्साहित

भाजपा के वरिष्ठ के नेता और दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन को भाजपा की ओर से नई दिल्ली के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने पर डीएमए और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने खुशी जाहिर की है। एसोसिएशनों का कहना है कि हर्ष अच्छे प्रशासक और डॉक्टर हैं, इसमें कोई संदेह नहीं। डीएमए के सचिव डॉ. के के कोहली ने कहा कि भाजपा के इस फैसले से मेडिकल एसोसिएशन में खुशी है। आईएमए के महासचिव डॉ. नरेंद्र सैनी ने कहा कि डॉक्टर किसी भी पार्टी से उम्मीदवार…

Read More

‘हर्ष’ के साथ्‍ा मान गए ‘विजय’

शह और मात के खेल में ‘हर्ष’ के साथ ‘विजय’ मान गए हैं, लेकिन अपनी राजनीति को उन्होंने जिंदा रखा है। पिछले आठ महीने से सीएम पद के उम्मीदवारी का दावा करने वाले विजय गोयल अब केंद्र की राजनीति का रुख कर सकते हैं। लंबी जद्दोजहद के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल पार्टी नेतृत्व के सामने हार गए। बुधवार को जब डॉ. हर्षवर्धन के नाम की घोषणा हो रही थी तो वे राजनीति के मझे हुए खिलाड़ी के रूप में अपने को पेश किया। जबकि इस खींचतान में कई…

Read More