तीन दिन हरियाणा-यूपी बॉर्डर क्षेत्र में ड्राई डे

पटना में नरेंद्र मोदी की रैली में विस्फोट को देखते हुए चुनाव आयोग ने चुनाव वाले राज्यों के पड़ोसी राज्यों को खुफिया सूचना शेयर करने के निर्देश दिए हैं। चुनावी माहौल बिगाड़ने वाले पहलवान, शराब, कैश ट्रांसफर को रोकने के लिए बॉर्डर पर समुचित निगरानी रखें। राजधानी के 123 बॉर्डर प्वाइंट यूपी व हरियाणा से सटे हुए हैं। इसमें 85 रास्तों पर परिवहन से आवागमन है जबकि बाकी 38 प्वाइंट पर बिना वाहन के आवागमन हो सकता है। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव वाले राज्यों के पड़ोसी राज्यों की बैठक…

Read More

भाजपा की सूची एक बार फिर अटकी

अगामी विधानसभा चुनावी मैदान में कौन प्रत्याशी मैदान में होगा इसे लेकर भाजपा अभी मंथन करने में ही जुटी हुई है। उम्मीदवारों के नाम तय करने को लेकर बुधवार को प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन गडकरी की अध्यक्षता में कोर ग्रुप की बैठक तो हुई, लेकिन एक बार फिर नतीजा सिफर रहा। यहां सिर्फ यह तय किया गया कि उम्मीदवार कैसा होना चाहिए। लिहाजा अब यह सूची बृहस्पतिवार को नहीं आने वाली इतना तय हो चुका है। कांग्रेस पार्टी ने तो पहले ही साफ कर दिया है कि दिवाली से पहले…

Read More

मंडी समिति बेच रही 40 रुपये किलो प्याज

रुद्रपुर। प्याज की कालाबाजारी रोकने को मंडी समिति वाहनों के जरिए कालोनियों में 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से प्याज उपलब्ध करा रही है। पहले दिन 30 क्विंटल प्याज बेचा गया। मंगलवार को मंडी समिति बगवाड़ा के सभापति बल्देवराज छाबड़ा ने प्याज भरे वाहनों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लिए रवाना किया। छाबड़ा ने बताया कि प्याज की कालाबाजारी रोकने के लिए जनता को 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से प्याज उपलब्ध कराया जा रहा है। मंडी समिति सचिव विश्वविजय सिंह देव ने बताया कि फुटकर बाजार…

Read More

फार्मेसिस्टों का तीन घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू

अल्मोड़ा/बागेश्वर। सेवा नियमावली बनाने समेत 21 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर जिले के सरकारी अस्पतालों के फार्मेसिस्टों ने मंगलवार से तीन घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। आज सुबह 11 से दो बजे तक फार्मेसिस्टों ने काम नहीं किया। इस कारण अस्पतालों में औषधि वितरण और इंजेक्शन लगाने का काम प्रभावित हुआ। इससे रोगियों को दिक्कतें हुई। जिला अस्पताल, बेस अस्पताल, महिला अस्पताल समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में स्थित सरकारी अस्पतालों के फार्मेसिस्ट मंगलवार को सुबह 11 से दो बजे तक…

Read More

शर्म करो : छात्रों के धन से ही खिलवा रहे खेल

चौखुटिया। इन हालातों में उत्तराखंड के खिलाड़ी कैसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पहुंच पाएंगे, यह एक गंभीर समस्या है। इसका समाधान सरकार ही निकाल सकती है, लेकिन ‘जब तक चलता है,चलने दो’ की नीति अपनाए नेताओं के कारण खिलाड़ियों का भविष्य अंधेरे में है। शासन से आर्थिक मदद नहीं मिलने से तीन दिनी ब्लाक स्तरीय खेलों का आयोजन महज साढे़ छह हजार की राशि से हो रहा है। यह राशि भी छात्रों द्वारा जमा क्रीड़ा शुल्क से जुटाई जा रही है। बीईओ कार्यालय के अनुसार ब्लाक स्तरीय खेलकूद के…

Read More

सुषमा स्वराज ने किया हर्षवर्धन की किताब का विमोचन

दिल्ली के सीएम इन वेटिंग डॉ. हर्षवर्धन की ब्रांडिंग शुरू हो गई है। राजधानी में हर तरफ भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी के साथ होर्डिंग में दिखने लगे हैं। होर्डिंग में दमदार व्यक्तित्व मजबूत नेतृत्व स्लोगन के माध्यम से ब्रांडिंग की जा रही है तो एफएम पर प्रशासक नहीं सेवक दे रहे हैं, जैसे प्रचार किया जा रहा है। मंगलवार को डॉ. हर्षवर्धन द्वारा लिखी गई किताब दो बूंदों की कहानी के संशोधित संस्करण के विमोचन के मौके पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने कहा कि…

Read More

समर्थकों पर भारी, आयोग की पहरेदारी

किसी पार्टी या प्रत्याशी का समर्थन करना आम समर्थकों को भारी पड़ने लगा है। चुनाव आयोग की पहरेदारी का असर है कि कोई भी समर्थक नेता का पोस्टर-बैनर घर के बाहर की दीवारों पर नहीं लगा सकता। ऐसा करने वालों पर अभी तक 75 केस दर्ज किए जा चुके हैं। चुनाव आयोग ने अभी तक सरकारी संपत्ति के अलावा निजी संपत्ति पर भी किसी भी तरह का पोस्टर-बैनर लगाने पर रोक लगा रखी है। आयोग के कड़े पहरे का असर है कि आचार संहिता लागू होने के बाद से अभी…

Read More

शराब की दुकानों पर आयोग की ‘तीसरी आंख’

चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए टोकन, पर्ची के जरिए दुकानों से सीधे शराब उपलब्ध कराने पर नकेल कसने के लिए चुनाव आयोग ने कमर कस ली है। चुनाव आयोग एक्साइज विभाग की मदद से ऐसी दुकानों पर लगाए गए सीसीटीवी फुटेज की मदद लेगा। इसमें लोकल इंटेलीजेंस को सक्रिय कर दिया गया है। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक एक्साइज विभाग की कुल 11 टीमें इस पर नजर रखने के लिए बनाई गई हैं। दिल्ली में निजी व सरकारी मिलाकर कुल 705 दुकानें चल रही हैं। सभी दुकानों पर…

Read More

भाजपा नेता होर्डिंग व फेसबुक पर ज्यादा सक्रिय

नई दिल्ली विधानसभा चुनाव में महज 38 दिन बाकी हैं, लेकिन भाजपा का चुनावी अभियान बेहद फीका है। प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल पहले जैसे जोश में नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। पार्टी से सीएम पद के प्रत्याशी डॉ. हर्षवर्धन फिलहाल कार्यकर्ताओं का अभिवादन ही स्वीकार कर रहे हैं और चुनाव में उनकी सक्रियता कम दिख रही है। वे होर्डिंग-पोस्टर में नरेंद्र मोदी के साथ ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली भाजपा में मुख्यमंत्री पद के नाम के ऐलान बाद कार्यकर्ता ही नहीं, प्रमुख नेताओं की सक्रियता भी कम हो गई…

Read More

अकालियों के तेवर से भाजपा की मुश्किल बढ़ी

अकाली दल बादल गुट के बदले तेवर ने भाजपा नेताओं की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भाजपा नेताओं को यह डर सताने लगा है कि अगर वे गठबंधन तोड़ लेते हैं तो पंजाबी-सिख मतदाताओं का जनाधार खत्म हो जाएगा। ऐसे में चुनाव जीतना बेहद मुश्किल होगा। नेताओं की एक टीम भी इसके लिए बनाई गई थी, लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। इस संबंध में भाजपा के सीएम इन वेटिंग डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि अकालियों के साथ हमारा पुराना रिश्ता है। जल्द से जल्द बातचीत कर सीटों…

Read More