केजरीवाल के खिलाफ दिया नोटिस

कांग्रेस विधायक मुकेश शर्मा ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का आरोप लगाया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को नियम संख्या 66, 71 और 76 के अंतर्गत आम आदमी पार्टी के नेता के खिलाफ नोटिस दिया। मुकेश शर्मा ने भेजे गए नोटिस में कहा है कि केजरीवाल के अपराध गंभीर हैं। जन लोकपाल बिल बनाने का काम संसद का है, न की विधानसभा का। केजरीवाल ने एक निश्चित तिथि को खुले स्थान पर विधानसभा सत्र आयोजित करने और विधेयक को पारित कराने…

Read More

एक कॉल से अपने नेता के बारे में जानें

आपके क्षेत्र के उम्मीदवार की पृष्ठभूमि क्या है, संपत्ति कितनी है, कितना पढ़ा लिखा है व क्या काम करता है? या फिर कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड तो नहीं है। यह जानकारी मोबाइल से एक नंबर डायल करते ही मिल जाएगी। आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों में आपके क्षेत्र से खड़े हुए उम्मीदवार की यह छोटी से छोटी जानकारी जानकारी देने के लिए नो योअर नेता सुविधा शुरू की गई है। आम नागरिकों को यह सुविधा देने के लिए एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) और फेसबुक ने हाथ मिलाया है। नो योअर…

Read More

भाजपा ने वैश्य व कांग्रेस ने जाटों पर खेला बड़ा दांव

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के बाद विस क्षेत्र के उम्मीदवारों के मामले में वैश्य समुदाय पर दांव खेला है। वहीं कांग्रेस ने विधायकों की संख्या में नंबर एक स्थान पर काबिज जाट बिरादरी पर सबसे ज्यादा भरोसा किया है। भाजपा ने जाटों को दूसरे नंबर पर टिकट दिए हैं, वहीं कांग्रेस की सूची में ब्राह्मण बिरादरी के उम्मीदवार दूसरे स्थान पर हैं। कांग्रेस की सूची में एक भी राजपूत नहीं है। इसी तरह भाजपा ने किसी भी यादव को टिकट नहीं…

Read More

हर्ष ने ‘बदलो दिल्ली’ पदयात्रा को दी हरी झंडी

दिल्ली के मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र के लालबाग से भाजपा ने ‘बदलो दिल्ली’ पदयात्रा शुरू की। पदयात्रा को भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्धन ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर मॉडल टाउन के प्रत्याशी अशोक गोयल देवराहा भी उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल की पदयात्रा को पहले दिन ही विरोध का सामना करना पड़ा। नाराज लोगों ने उन्हें काले झंडे भी दिखाए। पदयात्रा शुरू करने के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि पदयात्रा का अगला स्थान संगम पार्क को चुना गया है। लाल बाग…

Read More

हरशरण सिंह बल्ली ने थामा कांग्रेस का हाथ

भाजपा के विधायक व पूर्व मंत्री हरशरण सिंह बल्ली ने बुधवार को लड़खड़ाते-लड़खड़ाते कांग्रेस का हाथ थाम लिया। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, प्रदेश प्रभारी कुलजीत सिंह नागरा व दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना बल्ली को लेकर प्रदेश कांग्रेस दफ्तर पहुंचे। स्वास्थ्य के कारण कार्यालय परिसर में आने के बावजूद बल्ली कार्यालय के अंदर नहीं गए। गेट पर ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जेपी अग्रवाल ने उन्हें कांग्रेस का पटका पहनाया। इस मौके पर बल्ली ने कहा कि इस उम्र में भाजपा ने उन्हें धक्का दिया है…

Read More

आप’ की फंडिंग में उछाल

आम आदमी पार्टी की फंडिंग से जुड़े विवाद के बाद पार्टी की झोली में गिर रही रकम में इजाफा हुआ है। पार्टी का कहना है कि आम दिनों में करीब 400 लोग चंदा देते थे। लेकिन पिछले दो दिनों में चंदा देने वालों की संख्या में खासी बढ़ोतरी हुई है। बुधवार शाम आठ बजे तक 1358 लोगों ने पार्टी को चंदा दिया था। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस पर ट्वीट कर खुशी जाहिर की है। एक दिन पहले की पोस्ट में अरविंद ने भाजपा और कांग्रेस का शुक्रिया…

Read More

नाबालिग समेत चार ने किया छात्रा से रेप

शालीमार बाग इलाके में 11वीं की छात्रा से नाबालिग समेत चार लोगों ने दुष्कर्म किया। नाबालिग पीड़िता का सहपाठी है। पहले उसने मार्च में छात्रा से रेप किया। बाद में बात सार्वजनिक करने की धमकी देकर नाबालिग के दोस्तों ने भी छात्रा से अलग-अलग दिन दुष्कर्म किया। आरोपी लगातार छात्रा से दुष्कर्म करते रहे। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग समेत दो आरोपियों को दबोच लिया है, जबकि दो की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, शालीमार बाग निवासी 16…

Read More

चुनाव लड़ने के लिए 20 पार्षदों ने बदला दल

पिछले विधानसभा चुनाव की भांति इस बार भी विभिन्न दलों के पार्षदों ने दल बदलने आरंभ कर दिए है। मगर उनके दल बदलने का इतिहास कुछ अच्छा नहीं रहा है। पिछली बार 19 पार्षदों ने दल बदलकर भाजपा एवं कांग्रेस की शरण ली थी। इन दोनों दलों ने पिछले नगर निगम चुनाव में उन्हें टिकट देने में कोई खास रुचि नहीं दिखाई थी। फिलहाल एक दर्जन पार्षद दल बदलकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। आठ पार्षद अन्य दलों में शामिल हो गए। इस मामले में अभी कांग्रेस खाली हाथ…

Read More

विधायक शोएब इकबाल जदयू में शामिल

दिल्ली चुनाव से पहले चार पार्षदों के साथ मटिया महल के विधायक शोएब इकबाल ने बुधवार को जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ली। इस मौके पर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष साबिर अली के राजेंद्र प्रसाद रोड स्थित आवास पर किया गया था। शरद यादव ने शोएब इकबाल को पार्टी का महामंत्री बनाने का ऐलान किया। नीतीश कुमार ने दिल्ली सरकार पर वार करते हुए कहा कि राजधानी के कई इलाकों में जिस तरह लोग…

Read More

चुनाव में किस नाव पर बैठेंगे डॉक्टर

दिल्ली के करीब 50 हजार डॉक्टरों और उनके परिजनों के वोट बैंक पर भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की निगाहें जमी हैं। भाजपा की ओर से डॉ. हर्षवर्धन को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को लग रहा है कि अब दिल्ली के डॉक्टरों का वोट उनकी पार्टी को नहीं के बराबर मिलेगा। इसी कारण अब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अशोक कुमार वालिया ने डॉक्टरों को अपनी पार्टी के पक्ष में लाने के लिए डीएमए को प्लेटफॉर्म की तरह इस्तेमाल करने का मन…

Read More