नई दिल्ली में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली सरकार के खिलाफ अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पंद्रह साल के कुशासन का अब अंत होगा। भाजपा सुशासन लाएगी। पारदर्शी और जवाबदेह सरकार देना हमारी मुख्य चुनौती है। बुधवार को यमुनापार स्थित कृष्णानगर में निवास पर संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के शासन काल में जनता परेशान रही है। उनका गुड लक था कि वे…
Read MoreCategory: Delhi
हर्षवर्धन की सिल्वर जुबली रोकने की तैयारी में मोंगा
डॉ. हर्षवर्धन को सिल्वर जुबली मनाने से रोकने के लिए कभी उनके साथ रहे डॉ. वीके मोंगा तैयार हैं। विधानसभा में चार बार आवाज उठा चुके हर्षवर्धन पांचवीं बार ताल ठोक रहे हैं। वहीं, कृष्णा नगर सीट से दावेदारी करने वाले 34 कांग्रेस नेताओं की सूची में डॉ. मोंगा का नाम सबसे ऊपर है। डॉक्टर होने के साथ क्षेत्र से निगम पार्षद रहे हैं, बाकी सात दावेदार ऐसे हैं जो विधानसभा या निगम का चुनाव हार चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, डॉ. हर्षवर्धन को भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री का…
Read Moreएमबीए स्टूडेंट से दुष्कर्म में इंजीनियर गिरफ्तार
नई दिल्ली में शादी का झांसा देकर एमबीए छात्रा के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में तुगलक रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी दिल्ली जल बोर्ड के जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुछ दिनों तक युवती की शिकायत पहाड़गंज और तुगलक रोड थाना पुलिस के बीच लटका रहा। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तुगलक रोड थाना इलाके के सफदरजंग एंक्लेव के एनडीएमसी क्वार्टर में रहने वाली एक एमबीए स्टूडेंट…
Read Moreएमबीए स्टूडेंट से दुष्कर्म में इंजीनियर गिरफ्तार
नई दिल्ली में शादी का झांसा देकर एमबीए छात्रा के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में तुगलक रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी दिल्ली जल बोर्ड के जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुछ दिनों तक युवती की शिकायत पहाड़गंज और तुगलक रोड थाना पुलिस के बीच लटका रहा। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तुगलक रोड थाना इलाके के सफदरजंग एंक्लेव के एनडीएमसी क्वार्टर में रहने वाली एक एमबीए स्टूडेंट…
Read Moreआरडब्ल्यूए का अभियान वोट फॉर दिल्ली
दिल्ली चुनाव में सही उम्मीदवार चुनने और पसंद नहीं आने पर राइट टू रिजेक्ट के इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक करने के लिए दिल्ली के आरडब्ल्यूए एसोशिएशन ने सोशल मीडिया पर जागरूकता अभियान शुरू किया है। जल्द ही यह अभियान डोर टू डोर कैंपेन में तब्दील होगा। ईस्ट दिल्ली आरडब्ल्यूए ज्वाइंट फ्रंट के अध्यक्ष वीएस वोहरा ने बताया कि उन्होंने फेसबुक पर वोट फॉर दिल्ली के नाम से पेज बनाकर इस अभियान को शुरू किया है। उन्होंने बताया कि वे लोगों से सिर्फ वोट करने की अपील करने के साथ…
Read Moreभाजपा की अंतर्कलह को भुनाने की कोशिश में ‘आप’
आम आदमी पार्टी (आप) ने नई दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भाजपा में चल रही अंदरूनी जंग को भुनाने की कोशिश शुरू कर दी है। पार्टी के नेता इसे अपने लिए फायदे का सौदा मान रहे हैं। ‘आप’ जहां सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए मामले को जमकर उछाल रहा है, वहीं अनौपचारिक बातचीत में पार्टी के एक नेता ने कहा कि अगर विजय गोयल बनाम हर्षवर्द्धन की लड़ाई लंबी खिंचती है तो हमारी रणनीति कारगर होगी। ‘आप’ का मानना है कि भाजपा में अंतर्कलह जितनी बढ़ेगी, उतना ही…
Read Moreइंडिया गेट से उठेगी मतदान करो की आवाज
मतदान बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग इंडिया गेट पर एक बड़ा आयोजन कर वोट की अपील करेगा। इसमें ह्यूमन चेन बनाने के साथ साइकिल रैली और म्यूजिक कंसर्ट का भी आयोजन किया जाएगा। दिल्ली चुनाव में पहली बार सिस्टमैटिक वोटर एजूकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टीशिपेशन (स्वीप) के तहत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इससे पहले कर्नाटक और गुजरात चुनाव में इसे आजमाया गया था। उन राज्यों में मतदान में 10 फीसदी तक का इजाफा हुआ था। स्वीप के तहत दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी मतदान बढ़ाने की कवायद में…
Read Moreबिखरी नजर आ रही है भाजपा
दिल्ली चुनाव में महज 43 दिन बाकी हैं, लेकिन मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा बिखरी हुई नजर आ रही है। सीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर चल रहे विवाद के कारण ज्यादातर नेताओं ने पार्टी कार्यालय से दूरी बना ली है। यहां तक कि वे अपने क्षेत्र में भी चुनाव प्रचार को लेकर कम नजर आ रहे हैं। दिल्ली भाजपा में सीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर चल रहे घमासान के कारण पार्टी में कई धड़े दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश टीम पूरी तरह बिखरी नजर आ रही है। प्रदेश अध्यक्ष…
Read Moreभाजपा में घमासान जारी, सीएम पद के प्रत्याशी की घोषणा नहीं
भाजपा में सीएम पद के उम्मीदवार को लेकर घमासान बदस्तूर जारी है। पार्टी ने सोमवार को भी आधिकारिक तौर पर न तो प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल और न ही डॉ. हर्षवर्धन के नाम का ऐलान किया। इसे लेकर दिनभर राजनीतिक सरगर्मी तेज रही। कार्यकर्ताओं के बीच भी मुख्यमंत्री के उम्मीदवार को लेकर चर्चा होती रही। भाजपा सूत्रों की मानें तो पार्टी ने अंदरखाने यह तय कर लिया है कि डॉ. हर्षवर्धन को ही सीएम के रूप में प्रोजेक्ट किया जाएगा। इसका फैसला भी अगले दो दिनों में होने की उम्मीद…
Read Moreमनोज तिवारी के कार्यक्रम में एकजुट दिखी भाजपा
नई दिल्ली प्रदेश भाजपा में दिन भर चले हाईवोल्टेज ड्रामे की गर्मी रात होते-होते गीत-संगीत के बीच ठंडक में बदल गई। भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के कार्यक्रम में पार्टी एकजुट दिखी और मंच पर डॉ. हर्षवर्धन और विजय गोयल साथ-साथ नजर आए। गोयल ने मंच पर मेरा रंग दे बसंती चोला की तान भी छेड़ी। भाजपा के नेता पूर्वांचलियों के एक सम्मेलन में एकजुट दिखे। इस कार्यक्रम में दिल्ली के चुनाव प्रभारी नितिन गडकरी के साथ विजय गोयल, डॉ. हर्षवर्धन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, सह प्रभारी आरके सिन्हा और…
Read More