वोटरों को लुभाने के लिए दलों ने झोंकी पूरी ताकत

सभी राजनीति पार्टियों ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत लगा दी है। प्रचार खत्म होने के एक दिन पहले यानी रविवार को पूर्वांचली, उत्तरांचल, हरियाणा और पंजाब से जुड़े मतदाताओं के वोट हासिल करने के लिए सभी पार्टियों ने संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों व बड़े नेताओं को मैदान में उतारा। भाजपा के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमित शाह, लालकृष्ण आडवाणी, नजमा हेप्तुल्लाह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, विनोद खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा, स्मृति ईरानी आदि ने करीब दो दर्जन जनसभाओं को संबोधित किया। भाजपा की…

Read More

हर्षवर्धन की तारीफ में उतरे आडवाणी

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्धन की तारीफ में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि देश को पोलियो मुक्त बनाने में उनकी अग्रणी भूमिका रही है। आडवाणी ने पुरानी घटना को याद करते हुए अपने ब्लॉग में लिखा कि वर्ष 2001 में तब के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने� हर्षवर्धन की सराहना करते हुए उन्हें स्वास्थ्य वर्धन कहा था। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रकुमार गुजराल ने भी उन्हें दिल्ली का सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य मंत्री करार दिया था। आडवाणी ने कहा…

Read More

आप’ उम्मीदवार को पांच लाख देने की कोशिश

आम आदमी पार्टी का दावा है कि उसके एक उम्मीदवार को दिल्ली पुलिस के एक पूर्व एसीपी ने शुक्रवार को चंदे के नाम पर पांच लाख रुपये देने की कोशिश की। उम्मीदवार ने इसकी शिकायत कर स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पार्टी नेता संजय सिंह ने बताया कि फर्जी स्टिंग व अन्ना हजारे की चिट्ठी के मार्फत पार्टी को बदनाम करने वाली कोशिशों का सिलसिला अभी तक थमा नहीं है। दिल्ली पुलिस का पूर्व एसीपी देवेंद्र कुमार पिछले चार दिनों से…

Read More

कालिख पोतने के मामले में लीपापोती में भाजपा

तहलका की मैनेजिंग एडिटर के घर कालिख पोतने के मामले पर भाजपा लीपापोती करने में लगी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि विजय जौली इस मामले में बिना शर्त खेद व्यक्त कर चुके हैं। उन्होंने पार्टी के सभी पदों पर से इस्तीफा भी दे दिया है। जब राजनाथ सिंह से पूछा गया कि क्या पार्टी ने जौली का सभी पदों से इस्तीफा मंजूर कर लिया है, तो उनका जवाब था कि पत्र अभी मिला है, पार्टी विचार करेगी। उन्होंने कहा कि यह मामला अब समाप्त…

Read More

भ्रष्टाचार से दिल्ली भी अछूती नहीं: मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती दिल्ली विधानसभा में अपना जनाधार मजबूत करने के लिए तूफानी दौरे पर हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया। मायावती ने शुरुआत दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद से की। वहीं, दोपहर बाद उन्होंने नजफगढ़ में कांग्रेस-भाजपा पर हल्ला बोला। संबोधन में उन्होंने भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी व कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस और भाजपा को कठघरे में खड़ा किया। मायावती ने कहा कि भ्रष्टाचार से पूरा देश परेशान है। दिल्ली भी इससे अछूती नहीं। बगैर रिश्वत के छोटे-छोटे काम भी संभव नहीं होते। इसका…

Read More

महंगाई को डाली जाएगी नके: सुषमा

दिल्ली विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। भाजपा के विकास पुरुष नरेंद्र मोदी की लहर है। अकाली-भाजपा गठजोड़ दिल्ली में जीत दर्ज करके केंद्र में एनडीए की सरकार बनाने का रास्ता साफ करेगा। यह बात बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कही। वे हरी नगर विधानसभा क्षेत्र में सुषमा स्वराज व स्मृति ईरानी के साथ शिअद-भाजपा के प्रत्याशी श्याम शर्मा के पक्ष में रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। विधानसभा चुनाव में दिल्ली फतह के लिए पंजाब ने भी ताकत झोंक दी है। उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह…

Read More

ट्रैफिक में फंसे ‘बुलेट राजा’ मी‌डिया पर भ्‍ाड़के

वोट डालने के लिए दिल्ली के मतदाताओं को जागरूक करने आए ‘बुलेट राजा’ यानी सैफ अली खान बुधवार को मीडिया पर ही भड़क गए। तैश में आकर यहां तक कह दिया कि उन्होंने दिल्ली आकर गलती की। आगे से मैं दिल्ली नहीं आऊंगा। मुंबई में बैठकर ही इंटरव्यू दे दूंगा। इतना कहकर वह वोटर जागरूकता के लिए आयोजित रैली का भी हिस्सा नहीं बने। सिर्फ फिल्म प्रमोशन के लिए बुलेट पर बैठकर फोटो क्लिक कराकर लौट गए। दरअसल, उत्तरी जिला चुनाव कार्यालय ने सैफ अली खान, सोनाक्षी सिन्हा, जिमी शेरगिल…

Read More

कांग्रेस की स्टार प्रचारक बनी हैं शीला दीक्षित

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की स्टार प्रचारक स्वयं मुख्यमंत्री शीला दीक्षित बनी हुई हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री ने कोंडली, पटपड़गंज, त्रिलोकपुरी, गांधी नगर, लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर, शाहदरा सीटों की नौ चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा शासन काल को नाकामियों का काल व अपनी सरकार को विकास की सरकार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा शासन काल में न तो कोई अस्पताल बना और न ही कोई अनधिकृत कॉलोनी नियमित हुई। उस समय न इन कॉलोनियों में विकास के नाम पर न कुछ रकम खर्च की…

Read More

सोनिया की रैली को सफल बनाने में लगा रहा अमला

नई दिल्ली के अंबेडकर नगर में राहुल गांधी की फ्लॉप रैली के बाद कांग्रेस की नई रणनीति का असर रविवार को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की रैली में दिखा। यमुनापार के शास्त्री पार्क मैदान पर हुई इस रैली में भीड़ देख कांग्रेसी नेता गदगद नजर आए। मैदान के आधे हिस्से को रैली के लिए कवर किया गया था जो कि खचाखच भरा था। कांग्रेस ने इस भीड़ को जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। कांग्रेसियों ने बीती रैलियों से सबक लेते हुए इस बार अपनी रणनीतियों में बदलाव…

Read More

एनसीआर बनेगा एक आर्थिक जोन

कांग्रेस ने बेशक अपने चुनावी घोषणा पत्र में दिल्ली को पूर्ण राज्य दिलाने का वादा किया है, लेकिन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को ही इसके पूरा होने का यकीन नहीं है। रविवार को शास्त्री पार्क की रैली में उन्होंने सोनिया गांधी से पूर्ण राज्य की जगह सिंगल कमांड में लाने की गुजारिश की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एनसीआर को भी एक आर्थिक जोन बनाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘सोनिया जी दिल्ली में हर साल पांच लाख लोग आते हैं। भले ही दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा न…

Read More