आप को बिना शर्त समर्थन की बात कह सियासी बिसात में उलझाने की कांग्रेस-बीजेपी की रणनीति फेल होती नजर आ रही है। अब केजरीवाल ने इन 18 मुद्दों पर दोनों पार्टियों से अपनी राय जगजाहिर करने को कहा। 1. दिल्ली में वीआईपी कल्चर बंद करना दिल्ली सरकार का कोई भी विधायक, मंत्री या अफ़सर लालबत्ती की गाड़ी नहीं लेगा, बड़े बंगले में नहीं रहेगा और अपने लिए विशेष सुरक्षा नहीं लेगा। हर नेता और अफ़सर आम आदमी की तरह रहेगा। दिल्ली में विधयक और पार्षद फंड बंद कर पैसा सीधे…
Read MoreCategory: Delhi
केजरीवाल का मास्टर स्ट्रोक, बैकफुट पर बीजेपी-कांग्रेस
दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर आज अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और विधायक दल के नेता केजरीवाल ने जो तेवर दिखाए उसने सारे विरोधियों को सकते में डाल दिया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के नतीजों के मुताबिक भाजपा 32 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी थी और उपराज्यपाल ने बीजेपी को सरकार बनाने के लिए बुलाया भी था लेकिन वो अपनी जिम्मेदारी से भाग गई। उन्होंने कटाक्ष किया कि 4 सीटें खरीदना बीजेपी…
Read Moreनोटों को भी लगती है ‘छूत’ की बीमारी
छूत की बीमारी नोटों को भी लगती है। जंग और फफूंद लगा एक भी नोट किसी गड्डी में शामिल हो तो वह पूरी गड्डी को बरबाद कर देता है। ऐसे में जब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया देश में साफ-सुथरे नोटों के संचालन पर जोर दे रहा है, इस तरह के नोट उसे परेशानी में डाल सकते हैं। नमी वाले स्थानों पर रखे नोटों में ऐसी समस्या अक्सर उत्पन्न हो जाती है। बैंक के कैशियर इस तरह के नोटों को छांटकर अलग कर दे रहे हैं। फफूंद लगने पर नोट पर…
Read Moreअन्ना के मंच पर भिड़े आप के गोपाल राय और वीके सिंह
अन्ना हजारे और आम आदमी पार्टी के बीच की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है। जनलोकपाल के लिए रालेगण सिद्घी में अनशन पर बैठे अन्ना हजारे के मंच पर आज आम आदमी पार्टी के सदस्य गोपाल राय और अन्ना के नए साथी जनरल वीके सिंह के बीच जमकर बहस हुई। गोपाल राय ने वीके सिंह पर टिकट के लिए नरेंद्र मोदी की परिक्रमा करने का आरोप लगाया। जबकि जनरल वीके सिंह ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार की लड़ाई को कमजोर करने का आरोप लगाया। बहस में अन्ना ने हस्तक्षेप…
Read MoreAAP का यू-टर्न, दिल्ली में बनाएगी सरकार
विधानसभा चुनावों में सामने आए त्रिशंकु नतीजों के बाद दिल्ली की सियासत में हर रोज दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं। उप-राज्यपाल से मुलाकात में सरकार बनाने से भाजपा के इनकार करने के बाद आम आदमी पार्टी इस मामले में गंभीरता से विचार कर रही है। पार्टी संयोजक और विधायक दल के नेता अरविंद केजरीवाल के घर जारी एक अहम बैठक से कुछ ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि वह भाजपा और कांग्रेस से न समर्थन लेंगे और न देंगे।…
Read Moreभव्य समारोह में वसुंधरा राजे ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
बहुमत के साथ सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी की नेता वसुंधरा राजे को आज जयपुर विधानसभा परिसर में राजस्थान की राज्यपाल मार्ग्रेट अल्वा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्य के संसदीय इतिहास में यह पहला अवसर है जब एक महिला राज्यपाल ने महिला मुख्यमंत्री को शपथ दिलवाई। विधानसभा परिसर में जनपथ के सामने बने विशाल मंच पर मती राजे ने हिन्दी में शपथ ली। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेन्द मोदी,छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, मध्यप्रदेश के…
Read Moreआनंद की लंदन शतरंज क्लासिक में जीत से शुरुआत
भारतीय स्टार विश्वनाथन आनंद ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में हार की निराशा को पीछे छोड़कर लंदन शतरंज क्लासिक के ग्रुप-ए में स्थानीय खिलाड़ी ल्यूक मैकशाने को हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन आनंद ने सटीक गणना की और अपने 44वें जन्मदिन का जश्न जीत से मनाया। मैकशाने को एक बार लग रहा था कि वह बाजी ड्रा करवाकर एक अंक हासिल करने में सफल रहेंगे लेकिन फुटबॉल की स्कोरिंग प्रणाली के अनुसार खेली जा रही चैंपियनशिप में पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन आनंद तीन अंक हासिल करने…
Read Moreमतदान दिवस का काउंटडाउन शुरू
दिल्ली में मतदान दिवस का काउंटडाउन शुरू हो गया है। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से इंडिया गेट पर डिजिटल क्लॉक लगाया गया है। रविवार को इंडिया गेट पर मतदान के लिए जागरूक करने को आठ घंटे का रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। चुनाव आयोग की ओर से लगाए गए डिजिटल क्लॉक में 4 दिसंबर आने में कितने दिन और समय बचा है, इसकी जानकारी फ्लैश की जा रही है। इसके अलावा यहां पर पलाश सेन अपने बैंड के साथ परफारमेंस देने पहुंचे। इस मौके पर दिल्ली…
Read Moreभ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली देने का वादा
देश में भ्रष्टाचार रोकने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाने होंगे। इसके लिए ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को उदाहरण प्रस्तुत करने पड़ेंगे। उनके संदेश का सभी क्षेत्रों में असर होगा। भ्रष्टाचार राजनीति में नहीं है बल्कि सभी क्षेत्रों को उसे अपनी गिरफ्त में ले रखा है। पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री पद के पद के उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्धन के 10 दिन 10 वादे के अभियान के 10वें दिन भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली देने का वादा किया। इस मौके पर लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि अटल…
Read Moreबिहारी गए तो दिल्ली रुक जाएगी’
दिल्ली को बिहारी चला रहे हैं। अगर वे चले गए तो दिल्ली थम जाएगी।’ बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने रविवार को बुराड़ी और किराड़ी में आयोजित दो सभाओं में यह बात कही। किराड़ी में आयोजित सभा में नीतिश कुमार ने कहा कि दिल्ली के जो लोग समझते हैं कि बिहारी बोझ हैं। वह यह नहीं जानते की अगर बिहार के लोग वापस चले गए तो राजधानी की रफ्तार थम जाएगी। जो यहां रह रहे हैं, वे बहुत पहले यहां आए और बस गए। अब बिहार रोजी रोटी देने में…
Read More