मां-बेटी को जिस शख्स ने रोजी-रोटी दी, उसने ही उनके भरोसे का कत्ल कर दिया। शादियों में कामकाज दिलाने वाले ठेकेदार ने 16 साल की लड़की की अस्मत को तार-तार कर दिया। मां-बेटी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। और आगे की कार्रवाई के लिए मामले की सूचना बुलंदशहर पुलिस को दे दी है। दिल्ली के सीमापुरी इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय सीमा (परिवर्तित नाम) अपनी मां के साथ रविवार सुबह थाने पहुंची। उसकी मां ने पुलिस को बताया कि वह शादी समारोह में…
Read MoreCategory: Delhi
मुसलमानों को खुश करने में सीमा लांघ रहे मोदी’
प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री और सपा नेता मो. आजम खां ने नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है। आजम ने कहा कि मोदी ने मुसलमानों को खुश करने के लिए यह बयान दिया है कि मुसलमानों का सबसे बड़ा जमावड़ा मक्का में होता है। उन्हें (मोदी) मुसलमानों की एकजुटता देखकर खुशी होती है। आजम ने पलटवार करते हुए कहा कि मोदी मुसलमानों को खुश करने के लिए तुष्टीकरण की सीमा लांघते जा रहे हैं। मोदी यह भूल गए कि सबसे बड़ा मजहबी जमावड़ा इलाहाबाद महाकुंभ में होता है। मोदी को गुजरात…
Read Moreदिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष जेपी अग्रवाल का इस्तीफा
दिल्ली की कुर्सी खिसकने की जिम्मेदारी लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जेपी अग्रवाल ने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेज दिया है। सोनिया गांधी फिलहाल दक्षिण अफ्रीका गई हुई हैं। सोमवार तक उनके लौटने की उम्मीद है। इसके बाद ही अग्रवाल का इस्तीफा स्वीकार होने या अभयदान दिए जाने की कार्रवाई सामने आएगी। सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जेपी अग्रवाल ने चुनाव परिणाम आने के अगले ही दिन नैतिकता के आधार पर आलाकमान को इस्तीफा भेज दिया था। लेकिन इसकी जानकारी अब सामने आई है। देखना यह है…
Read Moreमहासंग्राम 2014, कांग्रेस का लोकपाल दांव
लोकसभा के चुनावी साल में चार राज्यों की करारी शिकस्त से हिली कांग्रेस ने डैमेज कंट्रोल के लिए लोकपाल का सियासी दांव चल दिया है। समाजसेवी अन्ना हजारे के अनशन के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकपाल को भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग का मजबूत हथियार बताते हुए संसद में विपक्ष समेत सभी दलों से मिलकर इस बिल को पारित करने का आग्रह किया। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बिल पर संसद से मुहर लग जाएगी। जनलोकपाल आंदोलन को लेकर अनशन पर बैठे अन्ना ने भी राज्यसभा में पेश…
Read More‘मोदी को मिले गुजरात दंगों पर पश्चाताप की अनुमति’
इंफोसिस प्रमुख एनआर नारायण मूर्ति ने गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की जमकर वकालत की। उन्होंने कहा कि मोदी को गुजरात दंगों पर पश्चाताप प्रकट करने की अनुमति दी जानी चाहिए और इसके बाद उन्हें आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही ऐसा नहीं होने पर गोधरा के बार भड़के दंगों के संदर्भ में उनकी भूमिका को लेकर बहस कभी खत्म ही नहीं होगी। एक निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए मूर्ति ने कहा कि जब एक पार्टी के एक व्यक्ति विशेष के बारे में…
Read Moreटीचर ने की नौ साल की बच्ची से घिनौनी हरकत
गाजियाबाद जिले में एक शिक्षक ने गुरु-शिष्या के रिश्ते को तार-तार कर दिया। चौथी कक्षा की नौ वर्षीय बच्ची के साथ ट्यूशन पढ़ाते वक्त छेड़छाड़ करने वाले टीचर ने शनिवार को दुष्कर्म की कोशिश की। इसी बीच बच्ची की मां पहुंच गई और शोर मचाते हुए टीचर को दबोच लिया। भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। उधर, आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग लेकर आप के कार्यकर्ताओ ने कोतवाली पर डेरा डाला है। एसएसपी ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश…
Read More‘आम आदमी पार्टी’ का समर्थन एकमात्र विकल्प
विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने शनिवार को यहां पहले क्षेत्रीय पासपोर्ट शिविर का उद्घाटन किया। शिविर स्थल के निकट सर्वोदय मंडल के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। मंत्री की कार के सामने लेट कर विरोध जताया। कांग्रेसियों से उनकी भिड़ंत हो गई। विदेश मंत्री ने पत्रकार वार्ता में कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने के अलावा कांग्रेस के सामने और कोई विकल्प नहीं है। शनिवार को विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने विकास भवन में दो दिवसीय पासपोर्ट शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि भविष्य में…
Read Moreशपथ लेते ही शिवराज ने की घोषणाओं की बौछार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शपथ लेते ही लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। एक तरफ मंच पर ही फाइल पर दस्तखत करके पूरी नौकरशाही और जनता को अपना संदेशा भेज दिया है। तो वहीं अपना एजेंडा जारी करते हुए घोषणाओं की बारिश कर दी है। उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश की धरती पर अब शराब की कोई नई दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। हर घर में एक शौचालय बनाया जाएगा। व्यापार संवर्धन बोर्ड बनाया जाएगा, खेतों को सड़कों से जोड़ा जाएगा। शिवराज ने…
Read Moreबीजेपी की पिच पर बैटिंग करेंगे सौरव गांगुली!
ऐसी खबरे हें कि टीम इंडिया के धाकड़ कप्तान रहे सौरव गांगुली अब राजनीति के मैदान पर अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं और इसके लिए एक राष्ट्रीय पार्टी ने टिकट देने का प्रस्ताव भी दिया है। गांगुली बाएं हाथ के बल्लेबाज रहे हैं और अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को कई नायाब जीत दिलाई है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद गांगुली कमेंट्री में भी सफल रहे हैं। मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार ‘प्रिंस ऑफ कोलकाता’ सौरव गांगुली को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए…
Read Moreएक अन्ना रालेगण, एक जंतर मंतर में अनशन पर
दिल्ली में अचानक ही जंतर-मंतर पर जनलोकपाल के लिए आंदोलन के मंच के आगे भीड़ जुटने लगी है। लोग अन्ना हजारे जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अन्ना से हाथ मिलाने की कोशिश करने लगे हैं। दरअसल, अनशन पर बैठे अन्ना हजारे के हमशक्ल अचल खन्ना को देखकर लोग गच्चा खा गए और उन्हें अन्ना हजारे समझकर हाथ मिलाने लगे। हूबहू अन्ना हजारे जैसे दिखने वाले खन्ना साहब को देखकर लोग आपस में चर्चा करने लगे। इसी दौरान मयूर विहार से आए जूस विक्रेता सलीम वहां मौजूद लोगों से कहने लगे…
Read More