यूपी की जेल से दिल्ली में मामले की सुनवाई के लिए लाए गए मुन्ना बजरंगी की तिहाड़ में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उसे तिहाड़ के स्पेशल सिक्यूरिटी वार्ड में रखा गया है। तिहाड़ की जेल संख्या तीन में मुन्ना बजरंगी को एक दिन पहले लाया गया है। बृहस्पतिवार को अदालत में मामले की सुनवाई में भाग लेने के बाद वह दोपहर दो बजे तिहाड़ जेल वापस लौट आया। हालांकि जेल प्रशासन की ओर से मुन्ना बजरंगी से संबंधित सूचनाएं गोपनीय रखने के आदेश दिए गए हैं। सूत्रों की मानें…
Read MoreCategory: Delhi
पोस्टमार्टम के दौरान निकाल ली आंख!
हाईकोर्ट ने मुखर्जी नगर स्थित राजन बाबू क्षय रोग अस्पताल में मृत कैदी की आंख की पुतली व कान का आधा हिस्सा गायब होने के मामले को गंभीरता से लिया है। अदालत ने रोहिणी कोर्ट के मजिस्ट्रेट को तीन सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। जस्टिस कैलाश गंभीर व न्यायमूर्ति इंद्रमीत कौर की खंडपीठ ने कहा यह काफी गंभीर मामला है। जस्टिस कैलाश ने संबंधित मजिस्ट्रेट को वरीयता के आधार पर पूरे मामले की जांच कर 17 जनवरी तक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया…
Read Moreसिसोदिया ने अवैध झुग्गियों को हटाने से रोका
आम आदमी पार्टी के विधायक मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के अक्षरधाम के पास अवैध झुग्गियों को हटाने के लिए आए दस्ते को रोक दिया है। इन झुग्गियों को हटाने का आदेश दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से दिया गया है। सर्दी में झुग्गियां हटाना कहां की समझदारी इस बारे में सिसोदिया ने कहा कि यह गंदी राजनीति के तहत किया जा रहा है। चुनाव से पहले इसे नहीं हटाया गया लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद प्रशासन को हाईकोर्ट के आदेश की याद आ गई। इस बारे में एक टीवी…
Read Moreसारी सीमाएं लांघ रहे हैं मोदीः आजम खान
उत्तर प्रदेश के हरदोई में नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खान ने कहा कि भाजपा नेता नरेंद्र मोदी मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए सारी सीमाएं लांघ रहे हैं। मुस्लिम समाज उनके बहकावे में आने वाला नहीं। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक सौहृर्द बिगाड़ना राजनैतिक और सामाजिक पाप है। राजनीतिक दलों को इस पर चिंतन करना चाहिए। पढ़ें, धोनी के भाई सपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव उन्होंने कहा कि इलाहाबाद में कुंभ मेले की सफलता नरेंद्र मोदी को नहीं दिखी। उन्हें मक्का मदीना दिखता है। अमेरिका में भारतीय राजनयिक देवयानी के साथ…
Read Moreपति बाहर खड़ा था, भीतर बुजुर्ग तांत्रिक ने लूटी इज्जत
क महिला को मंगलवार रात तेज सिरदर्द होने लगा। वह अपने पति के साथ पडो़स में झाड़फूंक करने वाले एक बुजुर्ग के पास पहुंची। झाड़फूंक के दौरान बुजुर्ग ने माहिला की अस्मत लूट ली। पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बुजु्र्ग को गिरफ्तार कर लिया है। घटना उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर की है। लड़की को ट्रेन से नीचे लेकर कूदा विकलांग भिखारी, रेप सेक्टर-9 में रहने वाले राजू मंडल (बदला नाम) की पत्नी को देर रात तेज सिर दर्द हुआ। घर के सामने चाय की दुकान लगाने वाले…
Read Moreनेताजी ब्लॉकबस्टरः फर्श से अर्श पर, अर्श से फर्श पर!
सियासत ऐसा आसमां हैं, जिसमें झिलमिलाते सितारों के बुझने में और दम तोड़ते सितारों में चमक लौट आने में कभी-कभी चंद पल ही लगते हैं। हर बार की तरह इस साल भी कुछ सियासी खिलाड़ियों के सितारे चमके, तो कुछ के सितारों को गर्दिश में समाना पड़ा। नेतागिरी के स्कूल में कुछ की एंट्री इतनी धमाकेदार रही कि हर कोई हैरान है। वहीं कुछ दूसरे ऐसे हैं, जो इस स्कूल के सीनियर थे, लेकिन धीरे-धीरे चमक से बाहर हो गए। साल गुजर रहा और जाते-जाते उन सियासी खिलाड़ियों की याद…
Read Moreजेसिका के हत्यारे को एग्जाम के लिए तिहाड़ से छुट्टी
हाईकोर्ट ने मॉडल जेसिका लाल हत्याकांड मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए सिद्धार्थ शर्मा उर्फ मनु शर्मा को नौ दिन का पैरोल दिया है। मनु शर्मा ने मानवाधिकार पर डिप्लोमा की परीक्षा देने के लिए एक माह की पैरोल मांगा था। न्यायमूर्ति हीमा कोहली ने मनु शर्मा को 28 दिसंबर से 5 जनवरी 2014 तक पैरोल प्रदान की है। इससे पूर्व तिहाड़ जेल प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मनु शर्मा के 30 दिसंबर से पेपर शुरू हो रहे है। अदालत ने मनु शर्मा के उस तर्क को…
Read More‘इस्लाम में गे सेक्स और लिव-इन रिलेशन हराम’
बरेलवी मरकज की दरगाह आला हजरत ने समलैंगिकता और लिव इन रिलेशन के खिलाफ फतवा जारी किया है। शरीयत का जिक्र करते हुए इस फतवे में इन दोनों संबंधों को हराम करार दिया गया है। दरगाह से जुड़े मरकजी दारुल इफ्ता के मुफ्ती मोहम्मद अफजाल रजवी ने अखलाक अहमद सिद्दीकी नूरी नाम के शख्स के सवाल पर यह फतवा दिया है। समलैंगिक संबंधों को हराम बताते हुए फतवे में दो हदीसों का हवाला दिया गया है। हदीस दुर्रे मुख्तार के हवाले से कहा गया है कि जो लोग इस कृत्य…
Read Moreपांच भारतीयों को उठा ले गए चीनी सैनिक
लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अपनी नापाक हरकतों से चीन अभी भी बाज नहीं आ रहा है। एलएसी का कई बार उल्लंघन कर भारतीय क्षेत्र में घुस आने वाले चीनी सैनिकों ने इस बार दुस्साहस की हद ही पार कर दी। इस महीने की शुरुआत में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जवान चुनार इलाके में एलएसी पार कर कई किमी अंदर तक घुस आए और यहां से पांच भारतीयों का उठा ले गए। भारतीय सेना द्वारा हाटलाइन से हस्तक्षेप करने तथा दोनों देशों के स्थानीय कमांडरों…
Read Moreलोकपाल को लेकर अन्ना-केजरीवाल में ठनी
लोकपाल के मुद्दे पर एक-दूसरे के करीब आए समाजसेवी अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल के बीच अब उसी लोकपाल पर ठन गई है। दोनों ही सरकारी लोकपाल बिल को लेकर एक-दूसरे के खिलाफ सार्वजनिक रूप से आमने-सामने आ गए हैं। केजरीवाल ने रविवार को कहा कि सरकारी लोकपाल विधेयक को अन्ना की ओर से समर्थन दिए जाने से वह मायूस हैं। अन्ना को संभवत: इस विधेयक की खामियों की जानकारी नहीं दी गई है। इसीलिए वह उसका समर्थन कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि वह अन्ना से मुलाकात कर…
Read More