स्टिंग की मूल सीडी देखें ऑनलाइन

योगेंद्र यादव ने कहा कि वे आप पर किए गए स्टिंग ऑपरेशन की मूल सीडी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर रहे हैं। अगर किसी को भी इसमें किसी को भी खामी नजर आए तो वह ‘आप’ को सीधे शिकायत कर सकते हैं। इसके साथ ही यादव का कहना था कि एक मीडिया चैनल पर स्टिंग दिखाने के दौरान दावा किया जा रहा था कि आप में ईमानदारी प्रत्याशी ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में भी झूठ बोला गया। मूल सीडी में जीके और करावल…

Read More

सामने थे आरोपी, गिरफ्तारी में लगे सात साल

नई दिल्ली के महिला की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सात साल लग गए, जबकि आरोपी उसकी आंखों के सामने थे। शाहदरा पुलिस ने आरोपियों को पहले संदिग्ध की सूची में रखा, लेकिन फिर क्लीन चिट दे दी। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई, लेकिन पुलिस की ढिलाई जारी रही। जांच का आलम यह था कि नौ जांच अधिकारी बदले जाने के बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए। कोर्ट की फटकार के बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को अब गिरफ्तार किया है। कड़कड़डूमा अदालत…

Read More

भाजपा को लगा ‘आप’ से बिजली का करंट

नई दिल्ली में प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के घोषणापत्र को वादों का पुलिंदा बताया है। ‘आप’ के घोषणा पत्र में 50 प्रतिशत बिजली दर कम करने के वादे से तो भाजपा को तो मानो करंट लग गया है। क्योंकि भाजपा 30 प्रतिशत बिजली दर में कमी वाले मुद्दे पर शुरू से अपना अभियान चला रही है। इस मुद्दे पर बिजली रैली कर बिजली दर कम करने के लिए फॉर्मूला भी पेश की गई। लेकिन अब इस घोषणा पत्र से भाजपा की बेचैनी बढ़ गई है। भाजपा…

Read More

कुमार विश्वास के खिलाफ मामला दर्ज

नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। बृहस्पतिवार को पूर्वी दिल्ली के फर्श बाजार थाने में पार्टी के कुमार विश्वास पर महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज कर लिया गया। एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कुमार ने टिप्पणी की थी। लिखित में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 295ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, नाराज लोगों ने शाहदरा के भोलानाथ नगर में अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास…

Read More

दिल्लीः लोहे के बक्से में मिला महिला का शव

दिल्ली में आनंद विहार मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट के बाहर लोहे के बक्से में एक विवाहित महिला का शव मिला है। महिला की उम्र 20 के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि शव सड़ चुका है और मृतका की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। हालांकि महिला के शव से मंगलसूत्र मिला है। पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला की हत्या कहीं और हुई है और शव को लोहे के बक्से में बंद करके रोडवेज बस से यहां तक लाया गया है। लोहे…

Read More

गुरु सवाल करें तो दुख लाजिमी है: केजरीवाल

अन्ना हजारे के साथ अनबन की खबरों के बीच अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को फिर चुप्पी तोड़ी। बोले, ईमानदारी पर जब उन्हीं के गुरु सवाल उठाते हैं तो ठेस पहुंचती है। साथ ही उनका कहना था कि बुधवार सुबह कई बार फोन करने के बावजूद अन्ना से बात नहीं हो सकी। अरविंद केजरीवाल घोषणा पत्र जारी करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। खास बात यह कि अमूमन मुखर दिखने वाले अरविंद बुधवार को काफी शांत दिखे। घोषणा पत्र पर भी उन्होंने ज्यादा बात नहीं की। इसका जिम्मा…

Read More

एक करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई गिरफ्तार

अपराध शाखा ने अमूमन रेव पार्टियों में इस्तेमाल होने वाली ड्रग्स एमडीएमए के साथ एक नाइजीरियाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सैमुअल ओकेके (32) के रूप में हुई है। आरोपी के पास से 400 ग्राम एमडीएमए और 10 ग्राम कोकीन बरामद हुआ है। पुलिस की मानें तो दोनों ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि मंगलवार शाम को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि एक नाइजीरियाई एमडीएमए व कोकीन लेकर कश्मीरी गेट…

Read More

मकान दिखाने के बहाने महिला से गैंगरेप

नई दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ में बुधवार शाम एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मकान दिखाने के दौरान दो आरोपियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया जिसमें गैंगरेप की पुष्टि होने के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने षड्यंत्र रचने के आरोप में एक बिल्डर को भी हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से सोनीपत निवासी सरला (34, बदला नाम) परिवार के साथ जहांगीरपुरी में रहती है। कुछ दिनों से परिवार मकान…

Read More

आप’ के लिए उतरेंगे सुरों के सितारे

विपक्षी पार्टियों के स्टार प्रचारकों को चुनौती देने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने टीम बॉलीवुड की तैयारी की है। शनिवार को पार्टी सुरों की महफिल सजाने जा रही है। जंतर मंतर की शाम बॉलीवुड की करीब एक दर्जन नामचीन हस्तियों से गुलजार रहेगी। पार्टी की कोशिश युवाओं को पार्टी के पक्ष में लामबंद करने की है। खास बात यह कि पार्टी की टोपी एंट्री प्रोग्राम में पास के तौर पर इस्तेमाल होगी। पार्टी ने मैराथन संगीत कार्यक्रम उसी शाम रखा है, जिस दिन भाजपा के स्टाप प्रचारक व…

Read More

मेट्रो स्टेशन के सामने मिला महिला का शव

नई दिल्ली में आनंद विहार मेट्रो स्टेशन के सामने बुधवार सुबह टीन के बक्से में करीब 24 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गले पर निशान मिलने से पुलिस गला घोंटकर हत्या करने और बस या ट्रेन से बाहर से शव को लाकर दिल्ली में फेंके जाने की आशंका जता रही है। मधु विहार थाना पुलिस आसपास के थानों में महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 8:30 बजे सूचना मिली कि आनंद विहार मेट्रो स्टेशन के सामने ऑटो पार्किंग…

Read More