चुनावों से पहले ही राहुल गांधी बनेंगे PM!

आज सवेरे एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर ने तहलका मचा दिया। उसने खबर दी कि मनमोहन सिंह नए साल में पीएम की कुर्सी छोड़ते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लिए जगह बनाएंगे। हालांकि, कांग्रेस इस खबर पर बिफर गई। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफे के अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस में नेतृत्व की कमी नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पहले ही साफ कर चुकी हैं कि सही समय पर ही आगामी लोकसभा…

Read More

बीवी का दो प्रेमियों से चल रहा था चक्कर, पति मारा गया!

पर्दे की आड़ में गैर मर्दों से पनपे रिश्ते ‌अग्नि को साक्षी मानकर‌ लिए गए सात कसमों पर भारी पड़ गए। उसने जिस शख्स के नाम की मेहंदी हाथों में रचाई थी, उसी के खून से वो हाथ लाल हो गए। बेवफा बीवी ने अपने दो आशिकों के साथ मिलकर पति का कत्ल कर दिया। और शव को पहचाना न जा सके, इसलिए सिर को पत्‍थर से कुचल दिया। लेकिन यह जुर्म कहां छिपने वाला था। वारदात के दो महीने बाद पुलिस असली कातिलों तक पहुंच गई। और उस बेवफा…

Read More

हेल्पलाइन्स, AAP का प्रमुख ह‌थियार!

साल 2001 में आई बॉलीवुड फिल्म नायक की तर्ज पर दिल्‍ली की नई सरकार ने भी हेल्पलाइन जारी करने शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले ही भ्रष्‍टाचार से जुड़े मुद्दों की जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन जारी करने की बात कर चुके हैं। अब ‌दिल्‍ली सरकार के शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया ने हाल के दिनों की बड़ी समस्या नर्सरी दाखिले से संबंधित शिकायतों के लिए जल्द हेल्पलाइन जारी करने को कहा है। वे खुद इस पर नजर रखेंगे और जरूरी कार्रवाई कराएंगे। इस नंबर के 15 जनवरी से…

Read More

120 करोड़ की हेरोइन और कोकीन बरामद

स्पेशल सेल ने ड्रग तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 120 करोड़ रुपये की हेरोइन व कोकीन बरामद की गई है। आरोपी की पहचान अफगानी अतर सिंह (48) के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पास से 38 किलोग्राम हेरोइन और 2 किलोग्राम कोकीन बरामद की है। अतर सिंह काफी समय से शरणार्थी के रूप में तिलक नगर में रह रहा था। हाल ही में स्पेशल सेल ने दो अफगानी व एक आंध्रप्रदेश निवासी को गिरफ्तार करके 30 करोड़…

Read More

वृद्धा ने मेट्रो के सामने छलांग लगाई

नई दिल्ली में बीमारी से परेशान एक बुजुर्ग महिला ने रविवार सुबह आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। हादसे में वृद्धा का एक पैर कट गया। उसके पास से एक नोट मिला, जिसमें उसने बीमारी से परेशान होकर ऐसा कदम उठाने की बात लिखी है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब सवा नौ बजे एक महिला ने जहांगीरपुरी की ओर जा रही ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक…

Read More

वंशवाद के खिलाफ मोदी लड़ें अमेठी से चुनाव’

आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ ही भाजपा पर सीधा हमला बोला है। भाजपा से प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह राजनीति में वंशवाद को खत्म करना चाहते है तो आएं और अमेठी से चुनाव लड़कर दिखाएं। कुमार विश्वास ने रविवार को कहा कि एक खानदान ने पूरे देश को बर्बाद करके रख दिया है। अब इसे उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। इसलिए वह अगले साल…

Read More

जब ‘खूनी’ कोठी से निकलने लगे बच्चों के कंकाल

सात साल बाद एक बार फिर निठारी कांड की यादें ताजा हो गई हैं। 29 दिसंबर, 2006 को ही नोएडा के कोठी नंबर डी-5 के पीछे खुदाई में नर कंकाल मिले थे। पर्दाफाश हुआ था कोठी के अंदर कई सालों से चल रही मोनिंदर सिंह पंधेर और सुरेंद्र कोली की वहशियत का। यहीं कई मासूमों के साथ दरिंदगी की गई और कत्ल करके जमींदोज कर दिया गया। वह लोग आज भी सिहर जाते हैं, जिनके बच्चों के कंकाल कोठी के पीछे मिले। निठारीवासियों को वह मंजर याद आता है, जब…

Read More

केजरीवाल इफेक्ट: गांधीगिरी करती नजर आई पुलिस

भाई साहब दूसरी ओर से जाइये। प्लीज, आप यहां मत खड़े हों…। जी हां, इसे आम आदमी पार्टी का असर ही कहेंगे कि शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली पुलिस गांधीगिरी करती नजर आई। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच पुलिसकर्मी समारोह में आए लोगों से नियमों का पालन करने की गुजारिश करते दिखे। उम्मीद जताई गई थी समारोह का गवाह बनने के लिए एक लाख से अधिक लोग रामलीला मैदान में आएंगे और हुआ भी ऐसा ही। समारोह के लिए पुलिस ने अभूतपूर्व इंतजाम किए थे। पुलिस के अलावा सुरक्षा बल…

Read More

केजरीवाल और मनीष के हाथ वादे निभाने की कुंजी

जिन वादों के बूते ‘आप’ की सरकार बनी, उन्हें पूरा करने की चाबी खुद अरविंद और मनीष ने अपने पास रखी है। जलबोर्ड के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते हैं, जबकि ऊर्जा विभाग भी केजरीवाल ने अपने पास रखा है। भ्रष्टाचार रोकना है और सुरक्षा दुरुस्त करनी है तो गृह विभाग भी मुख्यमंत्री ने खुद संभाला है। खर्च सोच समझकर हो इसलिए वित्त विभाग भी अरविंद के पास है। केजरीवाल ने पहले ही दिन जलबोर्ड, बिजली और आईजीएल के अधिकारियों के साथ बैठक करके रोडमैप पर बात की। बिजली के दाम आधे…

Read More

मोदी के बाद केजरीवाल बने कांग्रेस के लिए नया सिरदर्द

आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार भले ही कांग्रेस के दम पर बनी हो मगर पार्टी के अंदर यह बात घर कर गई है कि आप से सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को ही हो रहा है।� कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी शनिवार को स्वीकार किया कि पार्टी के आगे बड़ी चुनौतियां हैं, जिससे सबको मिलकर निपटना होगा। भ्रष्टाचार को लेकर अब केंद्र ही नहीं कांग्रेस शासित राज्य सरकारों पर भी कीचड़ उछल रहा है। आदर्श घोटाले को लेकर सोनिया ने सफाई दी कि यह मुद्दा जल्द सुलझा लिया जाएगा।…

Read More