मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को सचिवालय में दिल्ली सरकार के अधिकारियों को दो टूक कहा, ‘डरें नहीं। मैं कोई भूत-प्रेत नहीं हूं। किसी के पीछे नहीं पड़ूंगा। ज्यादातर लोग ईमानदार हैं। ईमानदारी से काम करें। अगर पहले कभी गलती हुई है तो उसे पीछे छोड़कर आगे बढ़ें। जो गलतियां पहले हुई हैं, उसे बाद में सोचेंगे क्या करना है।’ मसलन यह साफ नहीं किया कि पुराने भ्रष्टाचार या गलतियों का क्या होगा। केजरीवाल ने कहा कि जनता, राजनेता और ब्यूरोक्रेसी मिल जाएं तो दुनिया के सामने मिसाल पेश कर…
Read MoreCategory: Delhi
GANGRAPE: 7वीं की छात्रा को 4 दरिंदों बनाया हवस का शिकार
आदर्श नगर इलाके में सातवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने चार नाबालिगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने दुष्कर्म, कुकर्म, धमकाना और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को दबोच लिया है। चारों को बाल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 12 वर्षीय छात्रा सपरिवार आदर्श नगर में रहती है। वह इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है। बीते मंगलवार को गश्त…
Read Moreनीली बत्ती ने सगे भाइयों को मारी टक्कर
कोतवाली इलाके में बुधवार रात नीली बत्ती लगी जिप्सी ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से चालक जिप्सी समेत फरार है। पुलिस के अनुसार, करावल नगर निवासी दीपक (22) दरियागंज स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। बुधवार रात काम खत्म करने के बाद अपनी मौसी के बेटे धर्मेंद्र (23) के साथ बाइक से घर लौट रहा था। दीपक के मुताबिक, लोहे के पुल…
Read Moreलोस के लिए AAP ने बनाई स्पेशल कमेटी
लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी के सदस्य देशभर का दौरा करके चुनावी संभावनाओं की रणनीति तैयार करेंगे। पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तलाश भी शुरू कर दी है। इच्छुक व्यक्ति पार्टी की वेबसाइट से फार्म डाउनलोड कर सकते हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव ने बताया कि राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की एक सब-कमेटी का गठन किया गया है। इसमें संजय सिंह और पंकज गुप्ता शामिल हैं। कमेटी पर लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार…
Read MoreAAP के संजय सिंह देगें सोनिया को टक्कर!
कांग्रेस को रायबरेली और अमेठी में घेरने की तैयारी आम आदमी पार्टी ने शुरू कर दी है। उम्मीदवारी का आवेदन शुरू करने के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इसका इरादा भी जता दिया। कुमार विश्वास ने जहां अमेठी से आवेदन की बात कबूल की। सूत्रों का मानना है कि संजय सिंह रायबरेली से चुनाव लड़ सकते हैं। खास बात यह कि दोनों सीटों पर सियासी पकड़ मजबूत करने के लिए पार्टी शुक्रवार से ‘झाड़ू चलाओ, बेईमान भगाओ’ यात्रा शुरू करने जा रही है। देश को वैकल्पिक राजनीति देने…
Read Moreकांग्रसियों ने राजनाथ के घर जाकर लगाए नारे
दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के आवास अशोक रोड पर प्रदर्शन किया। पुलिस के रोकने पर नारेबाजी करने वाले प्रदर्शनकारी वापस चले गए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का अब तक चार्ज नहीं लेने के कारण प्रदर्शन में अरविंदर सिंह लवली शामिल नहीं थे। युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अमित मलिक, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ओनिका महरोत्रा, सेवादल के अध्यक्ष दिनेश्वर त्यागी, एनएसयूआई के अध्यक्ष अंकित डेडा की अगुवाई में आए प्रदर्शनकारियों ने नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने इन्हें गोल डाकखाने के…
Read Moreराहत: पाकिस्तानी हिन्दुओं को मिली सामग्री
राष्ट्रवादी शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों को जंतर-मंतर पर कंबल, दवा और गर्म कपड़े आदि बांटे। इस दौरान पार्टी प्रमुख जयभगवान गोयल ने कहा, ‘सरकार मुजफ्फरनगर पीड़ितों को तो याद करती है। लेकिन खुले में रात गुजार रहे मासूम बच्चों के साथ इन शरणार्थियों के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है।’ अपनी मांगों को लेकर ये शरणार्थी कई दिनों से धरने पर बैठे हैं।
Read Moreअरविंद अब करेंगे जल सत्याग्रह
दिल्ली फतह के बाद अब अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में पांव पसारने की तैयारी कर ली है। दिल्ली को पानी दिलाने के बहाने अरविंद केजरीवाल कांग्रेसी मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से दो-दो हाथ करते दिखेंगे। अरविंद, दिल्ली में अजमाए गए अपने सत्याग्रह रूपी हथियार का इस्तेमाल हरियाणा सरकार को घेरने के लिए करेंगे। पार्टी की कोशिश हरियाणा के लोगों को लामबंद करने की भी होगी। दरअसल, दिल्ली को पानी की सप्लाई के लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश पर निर्भर रहना पड़ता है। दिल्ली जल बोर्ड राजधानी में रोजाना करीब 835…
Read MoreNursery Admission : अब नहीं होगी बैक डोर Entry
दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी में दाखिले के लिए शुरू होने जा रही रेस में निजी स्कूल प्रशासन सीटों को दिखाने में हेरफेर नहीं कर सकेंगे। स्कूलों को सीटों की संख्या का निर्धारण बीते तीन सत्रों को ध्यान में रखकर करना होगा। दरअसल मैनेजमेंट कोटा समाप्त होने से स्कूल सामान्य वर्ग की सीटों को कम दिखाने का प्रयास कर सकते हैं या ऐसा भी संभव है कि दाखिला प्रक्रिया शुरू होने पर सीटों की संख्या ही न बताएं। शिक्षा निदेशक अमित सिंघला के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि…
Read Moreजानिए आप की सरकार में कौन बनेगा बिजली और जल मंत्री?
मंत्रियों के नाम तय होने के बाद अब विभागों के बंटवारे की चर्चा तेज हो गई है। बुधवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच मंत्रियों को दिए जाने वाले विभागों को लेकर माथापच्ची जारी रही। इस दौरान मंत्रियों की शैक्षणिक पृष्ठभूमि और काम करने की क्षमता जैसे मसलों पर विचार किया गया। सूत्रों के मुताबिक मनीष सिसौदिया को परिवहन मंत्रालय का कार्यभार सौंपा जा रहा है। जबकि कानून, श्रम व उद्योग मंत्रालय का प्रभार सोमनाथ भारती को दिए जाने की उम्मीद है। भाजपा नेता ने की केजरीवाल…
Read More