पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का समर्थन नहीं कर रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को भगवान कृष्ण के बजाए कंस बताने वाले रामदेव के बारे में लालू ने कहा कि वे उसी रास्ते पर चल रहे हैं जिस पर आसाराम चल रहे थे और रामदेव का भी वही अंजाम होगा जो आसाराम का हुआ था। लालू ने रामदेव पर संत के भेस में राजनीति में दिलचस्पी लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे जनता से कहेंगे कि पतंजलि योगपीठ द्वारा बेचे…
Read MoreCategory: Bihar
नीतीश ने साधा मोदी पर निशाना कहा, ‘मधुमक्खियों का छत्ता गुणकारी’
पटना: कांग्रेस और भाजपा के बीच मधुमक्खियों के छत्ते को लेकर चल रही जंग में अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कूद पड़े हैं। नीतीश ने अप्रत्यक्ष रूप से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि मधुमक्खियों का छत्ता गुणकारी है और बिहार में शहद का उत्पादन सबसे ज्यादा होता है। उन्होंने कहा कि छत्ता ही नहीं होगा तो शहद कैसे मिलेगा? इस तरह नीतीश ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान का समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा था कि देश एक मधुमक्खियों का…
Read Moreअब फाइल लटकाना पड़ सकता है भारी
सरकारी अधिकारियों के लिए फाइल को अपने पास लटका कर रखना अब भारी पड़ सकता है। अगर ज्यादा दिनों तक अधिकारियों के पास काम अटका रहा तो अधिकारी पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। इसकी शुरुआत श्रम संसाधान विभाग ने की है। मामला यह है कि श्रम संसाधन विभाग मंत्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल फाइल रोकने वाले एक अधिकारी से बहुत परेशान थे। यहां तक कि उनकी मांग पर भी अधिकारी के सेल से फाइल नहीं निकल पा रही थी। इससे परेशान होकर मंत्री ने उक्त अधिकारी के पास कौन सी फाइल…
Read Moreजवान की दरिंदगी से बचने को ट्रेन से कूदी युवती
सेना के दो जवानों की दरिंदगी से बचने के लिए एक विवाहित युवती ने चलती ट्रेन से ही छलांग लगा दी। यह शर्मनाक हादसा बिहार के आरा जंक्शन के पास हुआ। अपनी आबरू बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदने के कारण युवती गंभीर रूप से घायल भी हो गई है। उसके सिर और पैर में काफी चोट आई है। हालांकि सेना के ही एक अन्य जवान की मदद से इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका। असम राइफल के जवान ए डी उपाध्याय ने बहादुरी का परिचय…
Read Moreबिहार में शहरों का मास्टर प्लान जल्द
बिहार सरकार शहरों के लिए जल्द ही मास्टर प्लान बनवाने जा रही है। अभी करीब 9-10 शहरों का मास्टर प्लान तैयार है। बिना योजनापूर्ण तरीके के बिना बस रहे शहरों पर रोक के लिये मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। ‘बिहार अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट बिल’ के आलोक में इनमें थोड़ा संशोधन होना है। ‘लैंड यूज’ का कायदे से प्रावधान होना है। अगले तीस साल तक शहर पर आबादी के बढ़ने वाले दबाव और सुविधाओं का आकलन करते हुए मास्टर प्लान को अंतिम रूप दिया जाना है। मास्टर प्लान…
Read Moreनीतीश कुमार डरपोक मुख्यमंत्री हैं : लालू यादव
राजद अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद वर्तमान राज्य सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने बिहार के विकास को लेकर जहां नीतीश कुमार पर उंगली उठाई तो साथ ही उन्हें डरपोक तक कह डाला। लालू यादव ने कहा कि राज्य में जब मेरी सरकार थी तो एक अणो मार्ग जनता के लिये हमेशा खुला रहता था। नीतीश राज में आज तीन किलोमीटर के एरिया में लोगों के आने-जाने पर रोक लगी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार डरपोक मुख्यमंत्री हैं। काला कपड़ा देखकर वैसे भड़क जाते हैं जैसे लाल कपड़ा देखकर…
Read More