मंत्री के वाहन को जांच किए बिना जाने देने पर उप निरीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

पटना अश्विनी कुमार चौबे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के वाहन को बिना जांच जाने देने पर पटना के आयुक्त आनंद किशोर के आदेश पर एक उप निरीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मियों को रविवार को निलंबित कर दिया गया। यातायात पुलिस अधीक्षक डी अमरकेश के साथ किशोर आज बेली रोड स्थित बिहार म्यूजियम के समीप नये मोटर वाहन संशोधन अधिनियम 2019 के तहत सघन जांच कर रहे थे। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की काले शीशे लगी कार चला रहे उनके बेटे अर्जित चौबे वहां पहुंचे। गाड़ी में…

Read More

बिहार में जारी है पोस्टर वॉर का दौर, जदयू और राजद ने जारी किया नया पोस्टर

 पटना जदयू और राजद ने नए पोस्टर जारी किए हैं बिहार में बेशक अगले साल चुनाव होने हैं लेकिन राज्य में पोस्टर वॉर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सत्तासीन पार्टी जनता दल यूनाइडेट (जदयू) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नए-नए पोस्टर जारी करके राज्य में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा रहे हैं। ‘ठीके तो है नीतीश कुमार’ के बाद पार्टी ने एक नया पोस्टर जारी किया है जिसपर लिखा है- क्यों करें विचार, जब है ही नीतीश कुमार। यह पोस्टर पार्टी के पटना स्थित कार्यालय के बाहर लगा…

Read More

बिहार: सचिवालय में सरकारी कर्मचारियों के जींस-टीशर्ट पहनकर आने पर लगी रोक

 पटना पटना सचिवालय (फाइल फोटो) बिहार सरकार ने राज्य सचिवालय में सरकारी कर्मचारियों के जींस-टीशर्ट पहनकर आने पर रोक लगा दी है। सरकारी कर्मचारियों को ज्यादा तड़क-भड़क के कपड़े पहनकर आने पर सचिवालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा कि देखा जा रहा है कि विभाग में कार्यरत पदाधिकारी और कर्मचारी कार्यालयीन संस्कृति के खिलाफ अनौपचारिक ड्रेस (कैजुअल) पहनकर कायार्लय आ जाते हैं। ऐसा पहनावा कायार्लय की गरिमा के खिलाफ है। राज्य सचिवालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों को शालीन, गरिमायुक्त, आरामदायक और…

Read More

कश्मीरी बहनों से शादी करना बिहार के दो युवकों को पड़ा भारी, गिरफ्तार

 सुपौल सांकेतिक तस्वीर अनुच्छेद 370 हटने के बावजूद दो कश्मीरी बहनों से शादी करना बिहार के रहने वाले दो भाईयों के लिए मुसीबत बन गया है। दोनों अपनी पत्नियों को लेकर बिहार के सुपौल स्थित अपने घर आए। अब कश्मीर पुलिस ने उन्हें रामबिशनपुर गांव से दोनों बहनों का अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इन भाईयों के नाम मोहम्मद तबरेज (26) और मोहम्मद परवेज (24) हैं। दोनों बहने बालिग हैं। युवतियों के पिता ने दोनों भाईयों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। सुपौल पुलिस…

Read More

मोदी को झटका महागठबंधन की होगी दिवाली

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में दो तिहाई सीटों पर जीत के साथ महागठबंधन की सरकार बनेगी। निर्वाचन आयोग के अनुसार अबतक घोषित 186 परिणामों में से महागठबंधन के घटक दल 137 सीटें जीत चुके है, इनमें कांग्रेस ने 21 , जनता दल यूनाईटेड ने 59 और राजद 57 सीटों पर विजय हासिल की जबकि 41 सीटों पर उनकी बढ़त है। इन परिणामों और रुझानों से राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। इस बार के चुनाव में राजद और कांग्रेस ने…

Read More

नग्न हालत में पेड़ से लटकी मिली मासूम

बिहार के मधुबनी जिले में रविवार को एक तीन साल की मासूम बच्ची का शव एक पेड़ पर लटकते हुए मिला। गंभीर रुप से घायल इस बच्ची को को प्राथमिक उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक मासूम के निजी अंगों में कई गंभीर चोटों के निशान थे। स्थानीय पुलिस का दावा है कि पीड़िता को पेड़ पर लटकाए जाने से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया। गौरतलब है कि पीड़िता अपने पिता के निजी नर्सिंग होम की तरफ गई थी उसी…

Read More

लालू और राहुल के बीच समझौता, मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

पटना: बिहार में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल मिलकर लोकसभा चुनाव लडेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि नई दिल्ली में इस संबंध में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बीच आज हुई बैठक में इस मुद्दे पर सहमति बनी है। दोनों दलों ने राज्य की सभी सीटों पर मिलकर लोकसभा चुनाव लडऩे का फैसला किया है। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं और पिछले चुनाव में राजद को चार तथा कांग्रेस को सिर्फ दो सीटों पर विजय हासिल हुई थी। सूत्रों के…

Read More

सोनिया और राहुल पर टिप्पणी कर बुरे फंसे बाबा रामदेव!

भागलपुर: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी कर कांग्रेसी लोगों की भावनाओं को आहत करने के आरोप में योग गुरू बाबा रामदेव के विरूद्ध बिहार के भागलपुर जिला मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में एक परिवाद पत्र दायर किया गया है। भागलपुर जिला कांग्रेस महासचिव बिपिन बिहारी ने रामदेव और पतंजलि योग पीठ के चार अन्य लोगों के खिलाफ उक्त परिवाद पत्र भागलपुर जिला मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आर सी मालवीय की अदालत में कल दायर किया। अदालत ने उक्त परिवाद पत्र पर अगली सुनवाई…

Read More

लालू बोले, रामदेव का भी वही अंजाम होगा जो आसाराम का हुआ

पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का समर्थन नहीं कर रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को भगवान कृष्ण के बजाए कंस बताने वाले रामदेव के बारे में लालू ने कहा कि वे उसी रास्ते पर चल रहे हैं जिस पर आसाराम चल रहे थे और रामदेव का भी वही अंजाम होगा जो आसाराम का हुआ था।   लालू ने रामदेव पर संत के भेस में राजनीति में दिलचस्पी लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे जनता से कहेंगे कि पतंजलि योगपीठ द्वारा बेचे…

Read More

नीतीश ने साधा मोदी पर निशाना कहा, ‘मधुमक्खियों का छत्ता गुणकारी’

पटना: कांग्रेस और भाजपा के बीच मधुमक्खियों के छत्ते को लेकर चल रही जंग में अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कूद पड़े हैं। नीतीश ने अप्रत्यक्ष रूप से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि मधुमक्खियों का छत्ता गुणकारी है और बिहार में शहद का उत्पादन सबसे ज्यादा होता है। उन्होंने कहा कि छत्ता ही नहीं होगा तो शहद कैसे मिलेगा? इस तरह नीतीश ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान का समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा था कि देश एक मधुमक्खियों का…

Read More