दक्षिण कोरिया में एक दोषी को नपुंसक बनाने का फरमान

सियोल: दक्षिण कोरिया में बाल यौन शोषण करने पर दोषी व्यक्ति को यहां की एक अदालत ने नपुंसक बना देने का फरमान जारी किया है। दक्षिण कोरिया में यह इस तरह का पहला केस है। सिन्हुआ के मुताबिक, यहां के दक्षिण जिला अदालत ने 31-वर्षीय पायो को 15 साल की कैद का फरमान कोर्ट ने जारी किया है। एजेंसी के मुताबिक जेल में ही उसे ऐसी दवाएं दी जाएंगी, जिससे उसकी यौन इच्छा मर जाएगी। न्यायालय ने कहा कि पायो खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाता है। उसे नवंबर 2011…

Read More

अमेरिका में जुड़वा बहनें एक ही दिन बनी मां

वाशिंगटन: अमेरिका के ओहियो प्रांत में आश्चर्यजनक घटना सामने आई है जहां दो जुड़वा बहनों ने एक ही दिन अपने बच्चों को जन्म दिया। सूत्रों के मुताबिक एमी और एशली नेल्सन ने दो घंटे के अंतराल में अपने बच्चों को जन्म दिया। दरअसल एमी और एशली को डाक्टरों ने बताया था कि दोनों की डिलीवरी की तारीख में पांच दिन का अंतर है इसीलिए दोनों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वे दोनों एक ही दिन मां बनेंगी। एमी ने कहा, ‘‘मुझे डाक्टरों ने कहा था कि…

Read More

भारत और पाकिस्तान को निकालना है कश्मीर मुद्दे का हल

संयुक्त राष्ट्र: पाकिस्तान ने कहा है कि भारत के साथ कश्मीर मुद्दे का हल दोनों देशों को निकालना है, हालांकि उसने इस समाधान के लिए संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों को ‘महत्वपूर्ण रूपरेखा’ करार दिया। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के राजदूत मसूद खान ने कहा, ‘जब हम कश्मीर मुद्दे के द्विपक्षीय आयाम की बात करते हैं तो इसका सीधा मतलब यही है कि इसका हल भारत और पाकिस्तान द्वारा होना चाहिए। हम यह भी मानते हैं कि इस विवाद के समाधान में संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव महत्वपूर्ण रूपरेखा हैं।’ वह सुरक्षा परिषद…

Read More

आकाशगंगा में 100 अरब ग्रह

वॉशिंगटन: एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि हमारी आकाशगंगा में कम से कम 100 अरब ग्रह हैं। इस अध्ययन पर भरोसा किया जाए तो हर तारे के लिए कम से कम एक ग्रह है और ज्यादातर ग्रहों में जीवन की संभावना हो सकती है। पूर्व की धारणा से उलट, नए अध्ययन में खगोलविदों ने कहा है कि ग्रहों के साथ साथ तारा प्रणालियां पूरे ब्रह्मांड में फैली हैं। नासा का कहना है कि कैलिफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के खगोलविदों ने केपलर 32 नामक तारे की कक्षा में…

Read More

ओसामा को लेकर सीआईए ने फिल्मकारों को गुमराह किया ?

वाशिंगटन: अमेरिका में कुछ कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया है कि ओसामा बिन लादेन के खिलाफ पाकिस्तान के ऐबटाबाद में चलाए गए अभियान को लेकर सीआईए ने उन फिल्मकारों को गुमराह किया है जिन्होंने इस अभियान पर ‘जीरो डार्क थर्टी’ नामक फिल्म बनाई है। इन कांग्रेस सदस्यों के अनुसार सीआईए की ओर से फिल्मकारों को बताया गया है कि पूछताछ के सख्त तरीकों से दुनिया के सबसे खूंखार दहशतगर्द तक पहुंचने में मदद मिली। फिल्म में दिखाया गया है कि वाटरबोर्डिंग और पूछताछ के अन्य कई सख्त तरीकों से ओसामा…

Read More

हक्कीमुल्ला हिंसा छोड़े तो पाकिस्तान बातचीत को तैयार’

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने कहा है कि आतंकवादी गिरोह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के सरगना हकीमुल्ला महसूद यदि हिंसा छोड़ दे तो वह उसके साथ बातचीत करने के लिए तैयार है। पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि हिंसा छोडऩे पर सरकार बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन यदि टीटीपी हिंसा जारी रखता है तो इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जियो न्यूज के अनुसार, सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘टीटीपी ने हिंसा छोडऩे के बारे में…

Read More

अमेरिका में ‘फिस्कल क्लिफ’ पर समझौता

न्यूयॉर्क: अमेरिका में व्हाइट हाउस और रिपब्लिकन नेताओं के बीच नए साल पर टैक्स में भारी वृद्धि को टालने का समझौता हो गया है। सीनेट ने उपराष्ट्रपति और रिपब्लिकन सांसदों के बीच हुए बजट समझौते को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है। बजट असंतुलन रोकने वाला समझौता मध्यरात्रि को टैक्स वृद्धि और सरकारी खर्च में कटौती के लागू होने के दो घंटे बाद हुआ। सीनेट में 8 के मुकाबले 89 मतों से इस समझौते के पास होने के बाद राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि यह 98 फीसदी अमेरिकियों…

Read More

पाकिस्तान में 40 नशेड़ियों की मौत, आरोप भारत पर

लाहौर: हाल ही में पाकिस्तान में मिलावटी कफ सीरप पीने से 40 लोगों की मौत होने के कुछ ही दिनों बाद पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि दवा बनाने के लिए भारत से आयातित सामग्री इस घटना के लिए जिम्मेदार है। वहीं दूसरी तरफ दवा उत्पादक एसोसिएशन ने इस बात का विरोध करते हुए पाकिस्तान के इन दावों को ‘बेतुका’ बताया है। पंजाब प्रांत के स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक निसार अहमद चीमा ने संवाददाताओं से कहा कि दवा बनाने में उपयोग की गई भारत से आयातित सामग्री को लाहौर और…

Read More

बदल रही है लाहौर की रवायत?

लाहौर काफी लंबे अरसे से अपनी ऐतिहासिक परंपराओं, संस्कृति के प्रति प्रेम और विविध विरासत के लिए मशहूर रहा है। इस शहर की खास बात यह भी है कि इसके कई हिस्सों के नाम हिंदू, ईसाई, सिख और दूसरे समुदाय के नाम पर रखे गए हैं। यह रवायत अब बदल रही है। अब यहां की ज्यादातर सड़कें और कई अन्य जगहों के नाम बदलकर मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने वाली मशहूर शख्सियतों के नाम पर रखा जा रहा है। ऐसा लगता है कि किसी ने भी अभी तक इस बदलाव…

Read More

नव वर्ष समारोह में भगदड़, 60 मरे, 200 घायल

अबीदजान (आईवरी कोस्ट): आईवरी कोस्ट में नव वर्ष समारोह में चल रहे पार्टी के दौरान मची भगदड़ के दौरान 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि 200 से ज्यादा लोगों घायल हो गए हैं। आईवरी कोस्ट के राहतकर्मियों ने आज बताया कि नव-वर्ष समारोह के दौरान पटाखे चलाते समय मची भगदड़ में कम से कम 60 लोग मारे गए और सैकड़ों लोग घायल हो गए। वहीं, सैन्य बचावकर्मियों के प्रमुख लेफ्टिनेंट कर्नल ईसा साको ने टीवी पर बताया कि प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार अभी तक 60 लोग मारे…

Read More