दक्षिण कोरिया में एक दोषी को नपुंसक बनाने का फरमान

सियोल: दक्षिण कोरिया में बाल यौन शोषण करने पर दोषी व्यक्ति को यहां की एक अदालत ने नपुंसक बना देने का फरमान जारी किया है। दक्षिण कोरिया में यह इस तरह का पहला केस है।

सिन्हुआ के मुताबिक, यहां के दक्षिण जिला अदालत ने 31-वर्षीय पायो को 15 साल की कैद का फरमान कोर्ट ने जारी किया है। एजेंसी के मुताबिक जेल में ही उसे ऐसी दवाएं दी जाएंगी, जिससे उसकी यौन इच्छा मर जाएगी।

न्यायालय ने कहा कि पायो खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाता है। उसे नवंबर 2011 से मई 2012 के बीच पांच किशोरों के साथ दुष्कर्म करने के लिए दोषी ठहराया पाया था। पायो ने यौन वीडियो को नेट पर डालने की धमकी भी दी थी। पायो के आपराधिक आंकड़े अगले 10 साल के लिए सार्वजनिक रहेंगे।

Related posts