अबीदजान (आईवरी कोस्ट): आईवरी कोस्ट में नव वर्ष समारोह में चल रहे पार्टी के दौरान मची भगदड़ के दौरान 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि 200 से ज्यादा लोगों घायल हो गए हैं। आईवरी कोस्ट के राहतकर्मियों ने आज बताया कि नव-वर्ष समारोह के दौरान पटाखे चलाते समय मची भगदड़ में कम से कम 60 लोग मारे गए और सैकड़ों लोग घायल हो गए। वहीं, सैन्य बचावकर्मियों के प्रमुख लेफ्टिनेंट कर्नल ईसा साको ने टीवी पर बताया कि प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार अभी तक 60 लोग मारे…
Read MoreCategory: International News
चीन की अमेरिका, जापान को चेतावनी
बीजिंग: चीन के वर्तमान राष्ट्रपति हू जिंताओ ने देश के नाम आखिरी संदेश में कहा है कि शांतिपूर्ण विकास के पथ पर आगे बढ़ने की चीन के लोगों की प्रतिबद्धता कभी नहीं डिगेगी, अंतर्राष्ट्रीय हालात में चाहे जितनी अस्थिरता आ जाए साथ ही वो ‘जिम्मेदार महाशक्ति’ की भूमिका निभाता रहेगा। हालांकि यह भारत के लिए भी एक चेतावनी है। हू जिन्ताओ ने आज नव-वर्ष के अवसर पर देश के नाम अंतिम संदेश दे रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक संकट के गंभीर प्रतिकूल प्रभावों से अप्रभावित…
Read Moreपाकिस्तान में बम विस्फोट, 13 घायल
कराची: पाकिस्तान के कराची शहर में नए साल के मौके पर हुए एक बम विस्फोट में एक दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट के मुताबिक कराची के एक फर्नीचर मार्केट में यह बम विस्फोट हुआ है। वहीं एक एक निजी समाचार वेब पोर्टल टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया है कि बम का निशाना एक चलती हुई बस थी।
Read More90 लाख रूसी नशे की लत के शिकार!
मास्को: रूस में करीब 90 लाख लोग मादक पदार्थों की लत का शिकार हैं। रूस की संघीय मादक पदार्थ नियंत्रण सेवा के प्रमुख विक्तोर इवानोव ने यह बात कही है। मास्को में एक प्रेस वार्ता में इवानोव ने बताया कि करीब 88 लाख रूसी नशे के आदी हैं और लगभग एक करोड़ 80 लाख लोग कम से कम एक बार मादक पदार्थों का सेवन करते हैं। रूस दुनियाभर में प्रति व्यक्ति हेरोइन की खपत में पहले नम्बर पर है। नशा करने वालों में 90 प्रतिशत लोग हेरोइन लेते हैं। हेरोइन…
Read Moreनेपाल सरकार बनाने में फिर नाकाम
काठमांडो: नेपाल शायद दुनिया का पहला ऐसा देश है जहां हर कुछ दिनों पर सरकार बदलती रहती है और प्रधानमंत्री बनने की चाहत में घमासान मचा रहता है। नेपाल की इस मामले में भी काफी सुस्ती दिख रही है कि पिछले आठ-नौ सालों में यहां के राजनीतिक दल अपना नया संविधान तक नहीं तैयार कर सकी है। खबर है कि नेपाल में एक बार फिर राजनीतिक दलों को राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने में नाकाम रहने के बीच राष्ट्रपति ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि इसके लिए समय तेजी से…
Read Moreपाकिस्तान में शिया श्रद्धालुओं की बस पर हमला, 20 की मौत
कराची: पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर में आज शिया समुदाय के लोगों को ले जा रही बस को निशाना बनाकर हुए एक आत्मघाती हमले में कम से कम 20 लोग मारे गए और कई घायल हो गए। यह हमला बलूचिस्तान प्रांत के मस्तूंग जिले के ड्रिनगढ़ इलाके में हुआ। यह बस ईरानी शहर ताफतान से क्वेटा जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह आत्मघाती हमला था क्योंकि एक कार बस से टकराई और फिर विस्फोट हुआ। विस्फोट में यह बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दो अन्य बसों में…
Read Moreपाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में 41 मरे, 21 सैनिकों की हत्या
पेशावर: पाकिस्तानी में दो अलग-अलग आतंकवादी हमलों में 41 लोगों की मौत हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि गत सप्ताह अगवा किये गए 21 पाकिस्तानी सैनिकों की तालिबान ने हत्या कर दी है। पश्चिमोत्तर क्षेत्र के कबायलियों ने इनके शव बरामद किए थे। इन सभी शवों के हाथ पैर बंधे हुए थे तथा आंखों पर पट्टी बंधी थी। इसके अलावा ईरान की यात्रा पर जा रहे 20 शिया जायरीनों की भी एक कार बम विस्फोट में मौत हो गई है। सूत्रों ने बताया कि जब इन्हें लेकर…
Read Moreतालिबान ने 21 पाक सैनिकों की हत्या की
पेशावर: पाकिस्तानी तालिबान से जुडे आतंकवादियों ने गत सप्ताह अपहृत 21 सैनिकों की हत्या कर दी। आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि स्थानीय कबायलियों को 21 लोगों के शव मिले थे। इनके हाथ-पैर बंधे हुये थे और इनकी आंखों पर पट्टी बंधी थी। इन लोगों को एक कतार में खडा करके इनके सिर पर गोली मार दी गई। सैनिकों में से एक गंभीर रुप से घायल होने के बावजूद जिंदा बच निकलने में कामयाब रहा है। वह एक अन्य व्यक्ति के साथ वहां से बचकर निकल भागा था। तालिबान के…
Read Moreहिमालय में शक्तिशाली भूकंप की चेतावनी
सिंगापुर : वैज्ञानिकों ने हिमालय क्षेत्र में 8 से 8.5 तीव्रता के भूकंप के शक्तिशाली झटकों के लिए चेताया है। वैज्ञानिकों ने ऐसे इलाकों के लिए खासकर चेतावनी दी है जहां अब तक भूकंप के शक्तिशाली झटके नहीं आए हैं। ‘नानयांग प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय’ के नेतृत्व वाले शोध दल ने पाया है कि मध्य हिमालय क्षेत्रों में रियेक्टर पैमाने पर आठ से साढे आठ तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने का खतरा है। शोधकर्ताओं ने एक बयान में कहा कि सतह टूटने संबंधी खोज का हिमालय पर्वतीय क्षेत्रों से जुड़े इलाकों पर…
Read Moreपाक में बम विस्फोट में छह लोगों की मौत, 50 घायल
कराची: पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में आज एक रेलवे स्टेशन के बाहर बस में हुए जबर्दस्त बम विस्फोट में कम से कम छह लोग मारे गए और करीब 50 अन्य घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस में जब विस्फोट हुआ तो वह कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन के समीप स्थित टर्मिनल से रवाना हो रही थी। यह विस्फोट उस स्थान पर हुआ जो आर्मी हाउस से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित है। आर्मी हाउस पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष का आधिकारिक निवास स्थान है।…
Read More