ब्राजीलिया: ब्राजील के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका के खुफिया निगरानी कार्यक्रम ‘प्रिज्म’ का खुलासा करने वाले पूर्व एनएसए एजेंट एडवर्ड स्नोडेन को शरण देने की उसकी कोई योजना नहीं है, बावजूद इसके कि स्नोडेन ने अमेरिका द्वारा इस लातिन अमेरिकी देश की जासूसी की जांच में मदद की अपील की है। ‘फोला दा साओ पोलो’ समाचार पत्र ने इस अधिकारी के हवाले से बताया कि ब्राजील की सरकार की इस साल जून में स्नोडेन द्वारा जाहिर किए गए निगरानी कार्यक्रम की जांच की कोई योजना नहीं है। उसने…
Read MoreCategory: International News
सिंगापुर ने कहा, जब तक चाहें विदेशी मजदूर कर सकते हैं यहां काम
सिंगापुर: 40 साल की बदतरीन हिंसा के बाद सिंगापुर ने भारतीय समेत विदेशी मजदूरों को भरोसा दिलाया कि वह जब तक चाहें सिंगापुर में काम कर सकते हैं, उनको देश में रहने और काम करने की इजाजत मिलेगी। बस उन्हें कानून नहीं तोडऩा होगा। ‘लिटिल इंडिया’ में दंगे के बाद सिंगापुर के विदेश एवं कानून मंत्री के. षणमुगम ने कल रात एक डोरमिटरी में तकरीबन 450 मजदूरों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया। सिंगापुर में ज्यादातर मजदूर दक्षिण एशिया के हैं। उनमें भारतीय मजदूरों की तादाद अच्छी खासी है। यह…
Read Moreथाईलैंड में प्रधानमंत्री को हटाने तक रैली जारी रहेगी
बैंकाक: थाईलैंड में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनका प्रदर्शन प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा की सरकार को उखाड़ फेंकने और देश में चुनाव सुधार करने तक जारी रहेगा। सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के नेता तथा संसद से इस्तीफा दे चुके सुथेप थाउगसुबन ने कहा है कि सरकार के विरोध में गुरुवार तथा शुक्रवार को सड़कों पर प्रदर्शन किया जाएगा और रविवार को इसक पक्ष में बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि रविवार को प्रधानमंत्री को सत्ता से बाहर करने का आह्वान किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों के नेता ने कहा कि जब…
Read Moreकानून तोडऩे पर गिरफ्तार किए गए यूनानी मंत्री
एथेंस: यूनान के पूर्व परिवहन मंत्री मिकालिस लियापिस को यातायात नियमों का लागातार उल्लंघन करने के मामले में एथेंस के दक्षिणवर्ती तटीय उपनगर से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने वाले लियापिस 2004-2007 के बीच परिवहन मंत्री सहित अन्य पदों पर रह चुके हैं। उन्हें यातायात का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया गया है। एक नियमित जांच में यातायात पुलिस ने पाया कि उनके पास वाहन चलाने का लाइसेंस नहीं था और उनकी जीप का पंजीयन नंबर अवैध था, जिसका बीमा…
Read Moreतालिबान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान का इन्कार
इस्लामाबादः पाकिस्तान ने कुख्यात आतंकवादी संगठन तालिबान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई किए जाने की संभावना से इन्कार करते हुए कहा है कि उसे बातचीत के जरिए आत्मसपर्मण के लिए तैयार किया जाएगा। पाकिस्तान सरकार का आज जारी यह बयान इस परिप्रेक्ष्य में काफी महत्वपूर्ण है कि पाकिस्तान में सक्रिय तालिबान के नए कट्टर नेता मुल्ला फजलुल्लाह ने शांति वार्ता के विचार को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उसने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ हमले तेज करने की बात की है। लेकिन पाकिस्तान सरकार ने तालिबान के इस कडे रुख को…
Read Moreमुल्ला को फांसी के बाद बांग्लादेश में हिंसा जारी, 25 की मौत
ढाका: बांग्लादेश में कट्टरपंथी राजनीतिक दल जमात-ए-इस्लामी के एक वरिष्ठ नेता को फांसी दिए जाने के बाद भड़की हिंसा में आज कम से चार और लोगों की मौत हो गई, जिसके साथ ही इस हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 25 हो गई है। इस बीच, प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हिंसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। वर्ष 1971 में मुक्ति संग्राम के दौरान अत्याचार करने की वजह से ‘‘मीरपुर का कसाई’’ कहलाने वाले अब्दुल कादर मुल्ला को बृहस्पतिवार की रात फांसी दे दी…
Read Moreसीरियाः एलेप्पो शहर पर हुए हवाई हमले, 14 बच्चों सहित 22 मरे
बेरूत: सीरिया में विद्रोहियों का गढ़ माने जाने वाले एलेप्पो पर असद समर्थक सेना के हवाई हमाले में 14 बच्चों सहित कम से कम 22 लोग मारे गए हैं। ब्रिटेन स्थित सीरियाई मानवाधिकार संस्था ने कहा कि पूर्वी एलेप्पो के शखुर, अर्द अल हमरा, हैदरिया जिले पर हुए हवाई हमले में 22 लोगों मारे गए हैं, जिनमें 14 बच्चे और एक 18 वर्षीय किशोर शामिल है। वहीं एलेप्पो मीडिया सेंटर (एएमसी) ने बताया कि विद्रोहियों के कब्जे वाले हिस्सों पर हेलीकॉप्टर से कई हमले किए गए। एक समय, सीरिया की आर्थिक…
Read Moreथाईलैंड में सेना ने बदला रूख, अब करेगी हस्तक्षेप
बैंकाकः थाईलैंड की यिंगलक शिनावात्रा सरकार को सत्ता से उखाड फेंकने के लिये जारी देश व्यापी विरोध प्रदर्शनों के संबंध में सेना ने अपना तटस्थ रूख बदलते हुए कहा है कि वह निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप करेगी। सेना ने आज कहा कि वह अगले साल देश में स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिये मदद देने को तैयार है। विपक्षी गुटों के बार बार आग्रह के बावजूद सेना ने आज तक तटस्थता की नीति अपनाई हुई थी। विपक्षी गुटों के नेताओं ने कल…
Read Moreज्वालामुखी फटने से इटली में हवाईअड्डा बंद
रोम: इटली के सिसली में माउंट एटना ज्वालामुखी फटने से निकले गुबार से आसमान में धुंध छा जाने के कारण निकट में स्थित कटानिया हवाईअड्डे को बंद करना पड़ा है। हवाईअड्डा अधिकारियों ने बताया कि कटानिया से निर्धारित 21 विमानों की उड़ान बंद की जा रही है और आने वाले 26 विमान भी अन्य वैकल्पिक जगह पर उतरेंगे। कटानिया हवाईअड्डे का प्रबंधन करने वाली कंपनी सैक ने एक बयान में कहा है कि हवा की दिशा और रफ्तार के कारण आसमान में गुबार फैल गया है और इससे विमानों की उड़ान…
Read Moreकराची में शीर्ष पाकिस्तानी तालिबान कमांडर गिरफ्तार
कराची: तहरीक-ए-तालिबान के एक शीर्ष कमांडर को पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में इन आशंकाओं के बीच गिरफ्तार किया गया कि टीटीपी और अन्य आतंकवादी संगठनों ने सरकारी विभागों और संस्थानों में गहरी पैठ बना ली है। पुलिस के अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तानी तालिबान के एक शीर्ष कमांडर अबू हमजा को कल रात कराची के वेस्ट वॉर्फ इलाके में एक छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। सीआईडी प्रमुख मजहर मशवानी ने संवाददाताओं को बताया कि मुहम्मद अदनास उर्फ अबू हमजा वांछित आतंकवादी था और वह…
Read More