तालिबान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान का इन्कार

तालिबान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान का इन्कार

इस्लामाबादः पाकिस्तान ने कुख्यात आतंकवादी संगठन तालिबान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई किए जाने की संभावना से इन्कार करते हुए कहा है कि उसे बातचीत के जरिए आत्मसपर्मण के लिए तैयार किया जाएगा।

पाकिस्तान सरकार का आज जारी यह बयान इस परिप्रेक्ष्य में काफी महत्वपूर्ण है कि पाकिस्तान में सक्रिय तालिबान के नए कट्टर नेता मुल्ला फजलुल्लाह ने शांति वार्ता के विचार को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उसने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ हमले तेज करने की बात की है।

लेकिन पाकिस्तान सरकार ने तालिबान के इस कडे रुख को शांति वार्ता के असफल होने का संकेत मानने से इन्कार कर दिया है। सत्तारूढ पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के प्रमुख सदस्य तारिक अजीम ने कहा है कि तालिबान का यह बयान सार्वजनिक है और उसका सार्वजनिक पक्ष परदे के पीछे के उसके रख की ओर इशारा नहीं करता है।

Related posts