थाईलैंड में प्रधानमंत्री को हटाने तक रैली जारी रहेगी

थाईलैंड में प्रधानमंत्री को हटाने तक रैली जारी रहेगी

बैंकाक: थाईलैंड में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनका प्रदर्शन प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा की सरकार को उखाड़ फेंकने और देश में चुनाव सुधार करने तक जारी रहेगा। सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के नेता तथा संसद से इस्तीफा दे चुके सुथेप थाउगसुबन ने कहा है कि सरकार के विरोध में गुरुवार तथा शुक्रवार को सड़कों पर प्रदर्शन किया जाएगा और रविवार को इसक पक्ष में बड़ी रैली आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि रविवार को प्रधानमंत्री को सत्ता से बाहर करने का आह्वान किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों के नेता ने कहा कि जब तक पूरा देश उनकी रैली में उमड़ कर नहीं आता है और इस सरकार को उखाड़ नहीं फेंकते है उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए सेना से मदद मांगी है, लेकिन सेना ने उन्हें सरकार को हटाने में समर्थन नहीं दिया है। थाइलैंड में सेना की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और 2006 में प्रधानमंत्री शिनावात्रा के भाई थकसिन शिनावात्रा को भी सत्ता से बेदखल किया था।

Related posts